पैर की एक्सरसाइज आपको कई बीमारियों से रखती है दूर, जानें इसके फायदे

आज इस लेख में आपको लेग एक्सरसाइज के कुछ बेहतरीन फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं।

Sahitya Maurya
about legs exercise benefits

आजकल महिलाएं हमेशा अपने आप को फिट एंड फाइन रखना चाहती है, इसीलिए वो एक्सरसाइज पर खूब ध्यान देती हैं। हर रोज सुबह या शाम को जिम में पसीना ज़रूर बहाती है। कभी भी किसी तरह की मांसपेशियों में खिंचाव ना हो या फिर वजन कम करने के लिए एक्सरसाइज कितना ज़रूरी है ये तो हम सब जानते हैं,लेकिन कभी-कभी कुछ एक्सरसाइज के बारे में ना ही नुकसान जानते है और ना ही फायदे और लगातार एक्सरसाइज करते जाते हैं।

अगर आप भी किसी एक्सरसाइज के फायदे को जाने बिना ही लगातार कर रही हैं, तो कभी-कभी आपके लिए भी परेशानी बन सकती हैं। आज आपको कुछ ऐसे ही परेशानियों से दूर करने और ये बताने जा रहे हैं कि लेग एक्सरसाइज कितना फायदेमंद है किसी भी महिला के लिए। तो चलिए जानते हैं-  

मांसपेशियों को रखता है स्वस्थ 

know legs exercise benefits inside

लेग एक्सरसाइज पैर के मांसपेशियों को स्वस्थ रखने में काफी हेल्प करता हैं। लेग एक्सरसाइज से पैर में खून के बहाव को भी बेहरत बनाता है। पैरों में होने वाली चिंखाव से भी आपको ये दूर रखता है। 

ब्लड प्रेशर करता है कंट्रोल

legs exercise benefits inside

अन्य एक्सरसाइज जिस तरह से शरीर को फिट एंड फाइन रखने में हेल्प करता है उसी तरह पैर की एक्सरसाइज भी आपको ब्लड प्रेशर जैसे बीमारी से भी दूर रखने में मदद करती है। पैर की एक्सरसाइज करने से आप अधिक चलने, दौड़ाने या फिर बैठने जैसे परेशानी से भी दूर हो सकती हैं।

 

टोन करता है पैर को 

benefits of leg exercise inside

जिस तरह से शरीर को टोन करने के लिए अन्य एक्सरसाइज फायदेमंद होते हैं, ठीक उसी तरह से लेग एक्सरसाइज आपके लेग के मसल्स को टोन करने में फायदा पहुंचाता है। पैर की एक्सरसाइज से कैलोरी भी बर्न होती है और तेजी से वजन भी कम होता है।

इसे भी पढ़ें: लगातार एक्सरसाइज करने के बाद भी कम नहीं हो रहा वजन, कहीं यह तीन गलतियां तो नहीं करतीं आप

 


पीठ दर्द को करता है दूर     

लेग एक्सरसाइज कमर दर्द और पीठ दर्द की परेशानी से भी दूर रखती है। लेग एक्सरसाइज करने से पीठ की मांसपेशियों पर दबाव पड़ता है जिससे पीठ मजबूत होती हैं और दर्द दूर। इस एक्सरसाइज से रक्त में कोलेस्ट्रॉल के स्तर भी कम होते हैं।

इसे भी पढ़ें: वेट लॉस के लिए बेस्‍ट है शहद और दालचीनी, एक्‍सपर्ट से जानें कैसे

पर्सनैलिटी इम्प्रूव

know legs exercise benefits inside

पैर की एक्सरसाइज करने से पर्सनालिटी इम्प्रूव तो होती ही है, साथ में बॉडी के फ्रंट लुक और बैक लुक भी सही दिखती है। अब यकीनन मैं ये बोल सकता हूं कि लेग एक्सरसाइज के इन फायदों को जानकर आप भी कल से लेग एक्सरसाइज कराना स्टार्ट कर देंगी।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। 

Image Credit:(@i.insider.com,static.toiimg.com,emina.wwmindia.com)

Recommended Video

Disclaimer