Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:44 AM IST

गर्मियों में सत्तू का जरूर करें सेवन, इन समस्याओं से मिलेगा छुटकारा

गर्मियों में सत्तू का सेवन बेहद फायदेमंद होता है। आज हम आपको सत्तू के फायदे बताने जा रहे हैं।
Updated:- 2021-04-16, 12:47 IST
sattu better for health

गर्मियों का मौसम आ गया है और ऐसे में सेहत का विशेष ध्यान रखने की जरूरत होती है। गर्म वातावरण में शरीर को ठंडा बनाए रखना किसी चैलेंज से कम नहीं होता है। इसके लिए हम कई ठंडी चीजों का सेवन करते हैं। आज हम आपको एक ऐसी चीज के बारे में बताने जा रहे हैं जिसका सेवन गर्मियों में स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभदायक माना जाता है। हम सत्तू की बात कर रहे हैं। सत्तू की तासीर ठंडी होती है। इसके अलावा सत्तू में कई ऐसे पोषक तत्व होते हैं, जिसका सेवन आपको सेहमतमंद रखता है।

सत्तू में कार्बोहाइड्रेट्स, प्रोटीन, फाइबर्स, सोडियम, आयरन, और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में होते हैं। सत्तू का सेवन कई बीमारियों से निजात दिलाता है। यही वजह है कि खासतौर से यूपी, बिहार के लोग गर्मियों में सत्तू का रोजाना सेवन करते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं सत्तू के सेवन से होने वाले फायदों के बारे में।

कंट्रोल में रहता है शरीर का तापमान

satti pic

सत्तू की तासीर ठंडी होती है इसलिए गर्मियों में इसका सेवन शरीर को ठंडा रखता है। सत्तू पीने से शरीर का तापमान तो कंट्रोल में रहता ही है साथ ही पेट की बीमारियों से भी बचाव होता है। इसलिए गर्मियों में सत्तू का सेवन जरूर करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें:अगर नहीं खाते हैं नॉनवेज तो प्रोटीन के लिए ऐसे इस्तेमाल करें सत्तू

गर्मियों में लू से बचाव

गर्मियों में चलने वाली लू लगने से स्वास्थ्य का बिगड़ना लाजिमी है। ऐसे में आप लू से बचने के लिए कई तरीके आजमाते हैं। ऐसे में सत्तू का सेवन आपको लू और डिहाइड्रेशन की समस्या से बचाता है। इसलिए गर्मियों में सत्तू के सेवन की सलाह दी जाती है।

खून की कमी होती है पूरी

sattu drink

जिन लोगों के शरीर में खून की कमी होती है उनके लिए सत्तू का सेवन बेहद फायदेमंद है। शरीर में आयरन की कमी होने से एनीमिया की समस्या हो जाती है। सत्तू में पाया जाने वाला आयरन एनीमिया की समस्या को दूर भगाता है। इसलिए जिन लोगों के शरीर में खून की कमी होती है उन्हें सत्तू का सेवन करने की सलाह दी जाती है।

शरीर में बनी रहती है एनर्जी

गर्मियों के मौसम में शरीर में एनर्जी की कमी बनी रहती है। अगर आप रोजाना सत्तू का सेवन करते हैं तो पूरे दिन शरीर को एनर्जी मिलती रहती है। सत्तू में पाए जाने वाले मिनरल्स और प्रोटीन शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। इसलिए गर्मियों के मौसम में सत्तू का सेवन जरूर करें।

इसे भी पढ़ें:गर्मियों में घर पर कैसे बनाएं सत्तू का शरबत

पाचन क्रिया रहती है ठीक

sattu image

गर्मियों के मौसम में पाचन क्रिया का ठीक से काम न करना बड़ी समस्या होती है। जिसकी वजह से अपच हो जाती है। गर्मियों में सत्तू के सेवन से पाचन क्रिया ठीक से काम करती है। सत्तू में पाए जाने वाले फाइबर पेट और आंतों को साफ रखते हैं। साथ ही शरीर में कब्ज और गैस की समस्या से भी निजात मिलती है।

मोटापा होता है कम

कुछ लोगों को थोड़ी-थोड़ी देर बाद भूख लग जाती है। जिसकी वजह से वह पूरे दिन कुछ न कुछ खाते रहते हैं। नतीजा उनका वजन तेजी से बढ़ने लगता है। अगर आप अपने बढ़ते वजन को कम करना चाहते हैं तो सत्तू का सेवन जरूर करें। इसके सेवन से लंबे समय तक भूख नहीं लगती है और वजन कंट्रोल में आ जाता है।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे जरूर शेयर करें व इस तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ।

Image Credit:chaitanyabharatnews.com,newstracklive.com,vlogboard.com

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।