Sun Oct 11, 2026 | Updated 01:46 PM IST

गर्मियों में घर पर कैसे बनाएं सत्तू का शरबत

गर्मियों के मौसम में धूप इतनी तेज़ होती है कि आप घर से बाहर जाकर जब वापस लौटती हैं तो गर्मी से बीमार हो जाती हैं ऐसे में सत्तू का शरबत आपको इस तरह की कई बीमारियों से बचाता है। आप अपने घर पर सत्तू का नमकीन शरबत बनाने की रेसिपी जानिए
Updated:- 2018-10-30, 18:10 IST
sattu summer drink main

सत्तू आपकी सेहत के लिए कितनी फायदेमंद है ये तो आप जानती ही हैं लेकिन क्या आप ये जानती हैं कि सत्तू का शरबत कैसे बनता है। आप अपने घर पर आसानी से इस बार गर्मियों में सत्तू का हेल्दी नमकीन शरबत बनाने की रेसिपी जान लीजिए। 

गर्मी के मौसम में सत्तू का इस्तेमाल कई तरह से किया जाता है। कुछ लोग सत्तू के परांठे बनाकर खाते हैं तो यूपी और बिहार में लिट्टी चोखा बनाया जाता है जिसमें सत्तू का खास इस्तेमाल किया जाता है। आप अपने घर पर इस बार गर्मियों में सत्तू का शरबत बनाकर जरूर पिएं और अपने घर आने वाले मेहमानों को भी सत्तू का शरबत जरूर पिलाएं। 

सत्तू का शरबत गर्मियों में आपके शरीर को ठंडक पहुंचाता है। गर्मी से कई तरह की होने वाली बिमारियां भी सत्तू को किसी भी तरह से लेने से नहीं होती या ठीक हो जाती हैं। 

गर्मियों के मौसम में धूप इतनी तेज़ होती है कि आप घर से जैसे बाहर जाती हैं  या कोई काम करके वापस घर लौटती हैं तो आपको लू लग जाती है जिससे आपकी तबीयत भी खराब हो जाती है। सत्तू का एक चम्मच ही आपको इससे आसानी से बचा सकता है। यानि अगर इस बार गर्मियों में आप डॉक्टर से बचना चाहती हैं तो सत्तू से बनी चीज़ों को ज्यादा से ज्यादा खाएं और पीएं। 

सत्तू का शरबत दो तरह से फायदेमंद होता है एक तो सत्तू ठंडा होता है और दूसरा जब आप पानी से सत्तू का शरबत बनाती हैं तो ये आपके शरीर को हाइड्रेट भी रखता है। तो इन गर्मियों में आप अपने घर पर सत्तू का शरबत कैसे बना सकती हैं इसे बनाने के लिए आपको क्या चाहिए और इसे बनाने का सही तरीका क्या है ये हम आपको इस रेसिपी में बता रहे हैं। 

सत्तू का नमकीन शरबत बनाने की सामग्री

  • चने का सत्तू - आधा कप
  • पोदीना के पत्ते - 10
  • नीबू का रस- 2 चम्मच
  • हरी मिर्च - आधी
  • भुना जीरा - आधा छोटी चम्मच
  • काला नमक - स्वादानुसार या आधा छोटी चम्मच
  • नमक - एक चौथाई चम्मच या स्वादानुसार

Read more: बॉलीवुड की Baby Doll सन्नी लियोनी stress कम करने के लिए क्या खाती हैं?

सत्तू का नमकीन शरबत बनाने की विधि

  • पोदीना के पत्ते धोइये, 2 पत्ते साबुत छोड़ कर, सारे पत्ते बारीक काट लीजिये. हरी मिर्च को बारीक काट लीजिये हरी मिर्च को कम तीखा खाते हैं तब अपने हिसाब से कम कर लीजिये।
  • सबसे पहले सत्तू में थोड़ा सा ठंडा पानी डालकर गुठलियां खतम होने तक घोल लीजिये, और अब 1 कप पानी मिला दीजिये, घोल में काला नमक, सादा नमक, हरी मिर्च, पोदीना की पत्तियां, नीबू का रस और भुना जीरा पाउडर डाल कर मिला दीजिये. सत्तू का नमकीन शर्बत तैयार है।
  • सत्तू के नमकीन शर्बत को गिलास में डालिये और पोदीना की साबुत पत्ती डालकर सजा दीजिये, शर्बत को और अधिक ठंडा करने के लिये, 3-4 बर्फ के क्यूब बारीक तोड़कर डाल कर मिलाये जा सकते हैं।
  • गर्मी के मौसम में रोजाना 1 -2 गिलास सत्तू का नमकीन शर्बत बनाकर पीजिये, ये आपको गर्मी से राहत देगा और लू से भी बचायेगा। 

Read more: सोफी चौधरी की कौन-सी ड्रिंक से शिल्पा शेट्टी भी हैं inspired?

sattu summer drink inside

सत्तू के फायदे 

  • सत्तू में फाइबर, कार्बोहाईड्रेट, प्रोटीन, स्टार्च जैसे healthy nutrients होते हैं। चने का सत्तू गर्मी में पेट की बीमारी होने से बचाता है।
  • एक दिन में ज्यादा सत्तू नहीं खाना चाहिए। सत्तू सुबह या दोपहर में एक बार ही करना चाहिए। 
  • सत्तू को दूध के साथ नहीं लेना चाहिए।
  • सत्तू खाने या पीने से खून साफ होता है जिससे खून से जुड़ी बीमारियां भी नहीं होती।

कभी भी गाढे सत्तू नहीं लेना चाहिए, क्योंकि गाढा सत्तू पचने में भारी होता है। पतला सत्तू आसानी से पच जाता है।

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।