देर रात खाना खाने से हो सकते हैं आपको ये नुकसान

ठीक है! ये मान लेते है कि एक-दो दिन काम की वजह से रात के खाने में देरी हो गई लेकिन, बार-बार यानि हर रोज देर रात खाने की आदत बनी हुई है, तो फिर आगे चल के ये आदत आपको परेशानी में डाल सकती हैं। जी, हां, अगर आपको भी देर रात खाने की आदत है, तो ये आदत आपको बदल लेनी चाहिए। हां, एक कामकाजी लोगों के लिए ये काम थोड़ा मुश्किल भरा लगता है, लेकिन जब बात सेहत ख़राब होने की हो तो आदत में सुधार की ज़रूरत होती है। अगर आप भी देर रात खाना खाती है, तो आज इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं कि लेट नाइट खाना खाने से सेहत पर क्या असर हो सकती है। तो चलिए जानते हैं।
पाचन तंत्र पर असर
अगर आप भी उन लोगों में शामिल हैं, जो लेट नाइट खाना खाते हैं और खाना खाने के तुरंत बाद विस्तर पर चले जाते हैं, तो फिर आप कहीं न कहीं गलती कर रही हैं। देर रात खाने और जल्दी से बेड पर जाने और ऑफिस के लिए सुबह में जल्दी से निकला, इन सब के बीच में खाना सही से पच नहीं पता। ऐसे में पाचन तंत्र पर बुरा असर पड़ता है। इसलिए समय पर भोजन करना बेहद ज़रूरी होता है।
इसे भी पढ़ें: हर दिन पीना चाहती हैं अधिक पानी, तो इन आसान हैक्स की लें मदद
सही से नींद न आना
ये ज़रूरी नहीं कि देर रात खाना खाने से अच्छी नींद आ ही जाएं। कई बार अधिक देर से रात में खाने से नींद सही नहीं आती और जब नींद आती है, तब तक सुबह हो चुकी होती है। ऐसे में समय से खाना और समय से सोना सेहत के लिए बहुत ज़रूरी है। अगर आपको देर रात खाना खाने की आदत हैं, तो सही नींद आने के लिए भी आपको अपनी आदत में बदवाल करने की ज़रूरत है। इसलिए देर रात भोजन करने से बचना चाहिए।
बढ़ सकता है वेट
शायद आपको इस बात की जानकारी न हो लेकिन, कई लोगों का ये भी मानना है कि अधिक समय तक लेट नाइट अगर कोई व्यक्ति भोजन करता है, तो वजन बढ़ने की समस्या होने लगती है। ऐसा भी माना जाता है कि देर रात खाना खाने से मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है और कई बार कैलोरी बर्न होने में परेशानी होती है, जिसकी वजह से वजन बढ़ने लगता है। अगर आप नहीं चाहती वजन बढे, तो देर रात खाने की आदत पर आपको ध्यान देने की ज़रूत है।
इसे भी पढ़ें: सरसों का साग है सर्दियों में हेल्थ का पहरेदार, ये 10 फायदे पाने के लिए जरूर खाएं
पेट से जुड़ी बीमारियां
देर रात खाना खाने से पेट से जुड़ी बीमारी होने का भी डर रहता है। एसिडिटी की समस्या, बीपी की शिकायत आदि ऐसी कई बीमारी है, जो देर रात खाना खाने से आप बीमारी हो सकती हैं। खाना पचने के लिए एक निर्धारित समय का होना बहुत ज़रूर है, इससे सही ढंग से पचने का वक़्त मिलेगा और आपको मूड भी अच्छा रहेगा।
नोट: आपको के लिए बता दें कि ये लेख सिर्फ आपकी जानकारी बढ़ाने के लिए है, इससे संबंधित सलाह आप डॉक्टर भी ले सकती हैं।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें, और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@imagesvc.meredithcorp.io,cook.fnr.sndimg.com)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।