Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:31 AM IST

बेबो के बेटे तैमूर ने बोला ये पहला शब्‍द जानिए बच्‍चों के बोलने की सही उम्र

बेबो के बेटे तैमूर ने बोला ये पहला शब्‍द, आप नहीं जानना चाहेंगे क्‍या है वह? और असल में बच्‍चों के बोलने की सही उम्र क्‍या है? 
Updated:- 2018-08-03, 18:05 IST
taimur ali khan health main

बॉलीवुड एक्‍टर सैफ अली खान और करीना कपूर खान का बेटा तैमूर सोशल मीडिया पर एक स्‍टार बन गया है। जी हां उनकी मम्मी करीना कपूर खान और पापा सैफ अली खान की तरह तैमूर अली खान के फैंस भी बहुत सारे हैं। जिस तरह से ये छोटा बच्‍चा कैमरे को देखता हैं और पत्रकारों के लिए पोज देता है, बहुत ही क्‍यूट लगता है। वह ऐसा पहला स्‍टार किड है जिसकी सोशल मीडिया पर बहुत सारे फैन्‍स है और कई फेन पेज है, जिसमें उनकी लेटेस्‍ट फोटो और वीडियो शेयर होते रहते हैं। तैमूर कहां जाते हैं क्या करते हैं इस बारे में उनका हर फैन जानना चाहता है।  

taimur ali khan health inside

यह छोटा सा बच्‍चा अपनी क्‍यूटनेस के कारण हमेशा हेडलाइंस में रहता है। अपने हालिया वीडियो, जिसे इंस्टाग्राम पर उनके फैन पेज में से एक में पोस्ट किया गया था, सोशल मीडिया में तूफान ला दिया है। इस वीडियो में, छोटे नवाब को हंसते और बात करते हुए देखा गया है। वाइट टी शर्ट और ब्‍लू डेनिम ड्रेस में, तैमूर बेहद ही क्‍यूट लग रहे हैं क्‍योंकि वह कैमरे के लिए तैयार हुए है और कुछ कहने की कोशिश कर रहे हैं। आइए जानें बच्‍चे के बोलने की सही उम्र क्‍या है?

Read more: करीना और सैफ के लाड़ले तैमूर ऐसे खेलते हैं मामा और मौसी की गोदी में

 

His voice and his laugh, what a cute pie 😍😍 @kareena.kapoorofficial @deepikapyaar #taimuralikhan

A post shared by Taimur Ali Khan ℹ (@taimurteam) onAug 1, 2018 at 12:08pm PDT

बच्‍चे के बोलने की सही

उम्र छोटे बच्‍चे घर की रौनक होते है। बच्‍चे के पैदा होते ही सारा घर उसकी किलकारियों से गूंजने लगता है। जैसे जैसे बच्चा बड़ा होने लगता है, उसकी बचकानी हरकतों को देखकर माता पिता का मन खुश हो जाता है। एक डेढ़ वर्ष की उम्र तक अधिकतर बच्चे धीरे-धीरे चलना और बोलना शुरू कर देते हैं। लेकिन हर बच्‍चा एक जैसा नहीं होता है। कुछ बच्चे देरी से चलना शुरू करते हैं तो कुछ बच्चे देरी से बोलना। दो ढाई साल की उम्र तक आते आते ज़्यादातर बच्चे बोलने लग पड़ते हैं, पर इसके बाद अगर बच्चा बोलना शुरू नहीं करता है तो आपको डॉक्‍टर से मिलना चाहिए।

Read more: तैमूर को उनके पापा सैफ ने बताया था शैतान, जानिए उनके बारे में दादी शर्मिला क्या कहती हैं

जी हां 12 महीने का बच्‍चा एक या दो शब्‍द बोलता है जो सिर्फ उसके पेरेंट्स को ही समझ में आते है। 18 महीने होते-होते आम बच्‍चा 5 से 20 शब्‍दों का इस्‍तेमाल करने लगता है। 1 से 2 साल की उम्र मे वह दो शब्‍दों का एक साथ इस्‍तेमाल करने लगता है और 3 से 4 साल की उम्र होते-होते वह 1,000 शब्‍दों का इस्‍तेमाल करने लगते हैं। अपने अपने बच्‍चे की 50 प्रतिशत बोली 2 साल की उम्र में समझ पाएंगे और 75 प्रतिशत 3 साल की उम्र होते-होते।

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।