Fri Sep 11, 2026 | Updated 10:15 PM IST

करीना और सैफ के लाड़ले तैमूर ऐसे खेलते हैं मामा और मौसी की गोदी में

करीना और सैफ के लाड़ले तैमूर अपने मामा, मौसी और बुआ के साथ बहुत ज्यादा मस्ती मारते हैं, उनकी ये वीडियो देख यही लगता है कि तैमूर बहुत ज्यादा शैतान हो चुके हैं।
Updated:- 2018-06-29, 18:11 IST
image

करीना और सैफ के लाड़ले तैमूर अपने मामा, मौसी और बुआ के साथ बहुत ज्यादा मस्ती मारते हैं, उनकी ये वीडियो देख यही लगता है कि तैमूर बहुत ज्यादा शैतान हो चुके हैं। कुछ समय पहले तैमूर लंदन में छुट्टियां मना रहे थे। वेकेशन पर तैमूर ने साथ खेलने के लिए एक नई दोस्त बना ली। तैमूर की ये नई दोस्त रोडीज के जज और एक्टर रणविजय सिंघा की बेटी कायनात थी। 

तैमूर की इस फ्रेंड के बारे में जब पता चला, जब उनकी एक नई तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी। तैमूर अपने मामा रणबीर कपूर, मौसी करिश्मा कपूर, सोनम कपूर और बुआ सोहा अली खान की गोदी में जमकर मस्ती मारते हैं। 

 

A post shared by زيـــاد ( जेतस ) .. 💜✨ (@kareenakapoor.fab) onJun 28, 2018 at 3:32am PDT

 

एक इंटरव्यू में रणबीर से पूछा गया कि क्या वो करीना से फिल्मी दुनिया की गॉसिप करते हैं तो उन्होंने बताया कि उनकी करीना से ज्यादा बात नहीं होती है बल्कि सैफ अली खान से उनकी काफी बनती है। दोनों की सोच भी एक जैसी है। 

kareena saif son taimur

मामा को तैमूर से ज्यादा नहीं लगता कोई क्यूट 

रणबीर ने आगे बताया कि वो तैमूर से मिलने की वजह से करीना के यहां जाते हैं और उसकी तस्वीरें और वीडियो अपने फोन से कैप्चर करते हैं। बता दें कि रणबीर रिश्ते में तैमूर के मामा लगते हैं। 

Read more: बेबो का बेटा हो रहा है सयाना, प्ले स्कूल में भी मम्मी करीना की तरह स्टाइलिश बनकर जाते हैं तैमूर

रणबीर ने कहा, “जब आप किसी लड़की को मनाने की कोशिश करते हैं तो आप उसे तुरंत तैमूर की फोटो दिखा दीजिए। तैमूर इतना क्यूट है कि वो तुरंत मान जाएगी। बार-बार ऐसा सुनकर बहुत इनसिक्यॉरिटी वाली फीलिंग होती है। मैं भी तैमूर का बहुत बड़ा फैन हूं, जब भी उसका कोई विडियो या तस्वीर बाहर आता है तो दिल को बहुत सुकून मिलता है। वह बहुत ही क्यूट बच्चा है, वह यह अटेंशन डिजर्व तो करता है लेकिन मुझे उसको मिलने वाला इतना अटेंशन नहीं पसंद है। एक बच्चे के लिए इतना ज्यादा अटेंशन मिलना हेल्दी नहीं है होता है। मैं जानता हूं इन दिनों तैमूर पर अखबारों में जो सुर्खियां होती हैं उन्हें लोग बड़े चाव से पढ़ते और देखते हैं।“ 

kareena saif son taimur

मौसी ने मनाया तैमूर संग बर्थडे 

करिश्मा कपूर ने अपना 44वां जन्मदिन सैफ अली खान और करीना के साथ मिल कर सेलीब्रेट किया था। इस दौरान तैमूर के जलवे सातवें आसमान पर दिखे। मासी करिश्मा के केक पर अपना हक समझ तैमूर ऐसे देख रहे हैं जैसे वो उसे किसी से भी शेयर नहीं करना चाहते। 

kareena saif son taimur

बुआ करती हैं बेहद प्यार और पापा बताते हैं शैतान 

तैमूर और कजिन बहन इनाया नोओमी खेमू के साथ तस्वीरें देखने को मिलती हैं। दोनों की जोड़ी फैन्स के बीच चर्चा में रहती है लेकिन सैफ अली खान तब थोड़ा परेशान हो जाते हैं जब तैमूर और इनाया साथ में होते हैं।  एक अखबार को दिए इंटरव्यू में सैफ ने कहा, “इनाया और तैमूर दोनों अक्सर घर में साथ खेलते हैं। इनाया अभी बहुत छोटी है और नाजुक है और ये तैमूर बेहद शैतान। हालांकि उनके आस-पास बहुत से लोग रहते हैं तो हमें चिंता करने की जरूरत नहीं लेकिन तैमूर गुंडा है कभी वो इनाया के बाल ना खींच दे डर लगा रहता है। 

तैमूर और इनाया को लेकर सोहा अली खान ने भी कहा है, “आगे चलकर तैमूर और इनाया बेस्ट फ्रेंड बनें। मेरे और भाई के बीच 8 साल का अंतर है लेकिन तैमूर इनाया से एक साल ही बड़े हैं। मुझे आशा है कि वे दोनों अच्छे दोस्त बनेंगे।“ 

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।