Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:03 AM IST

तैमूर को उनके पापा सैफ ने बताया था शैतान, जानिए उनके बारे में दादी शर्मिला क्या कहती हैं

तैमूर के पिता सैफ अली खान उन्हें शैतान बताते हैं लेकिन मामा रणबीर कपूर और मौसी करिश्मा कपूर के लिए तैमूर से ज्यादा क्यूट कोई और नहीं है। 
Updated:- 2018-07-04, 17:09 IST
image

तैमूर के पिता सैफ अली खान उन्हें शैतान बताते हैं लेकिन मामा रणबीर कपूर और मौसी करिश्मा कपूर के लिए तैमूर से ज्यादा क्यूट कोई और नहीं है। तो चलिए अब बताते हैं कि तैमूर की दादी शर्मिला टैगोर तैमूर के बारे में क्या कहती हैं। 

एक अखबार को दिए इंटरव्यू में सैफ ने कहा, “इनाया और तैमूर दोनों अक्सर घर में साथ खेलते हैं। इनाया अभी बहुत छोटी है और नाजुक है और ये तैमूर बेहद शैतान। हालांकि उनके आस-पास बहुत से लोग रहते हैं तो हमें चिंता करने की जरूरत नहीं लेकिन तैमूर गुंडा है कभी वो इनाया के बाल ना खींच दे डर लगा रहता है।“ 

taimur london holiday

दादी से ज्यादा पॉपुलर हैं तैमूर 

सोशल मीडिया पर जिस स्टारकिड ने सबसे ज्यादा सुर्खियां पाई हैं, वो है छोटे नवाब तैमूर। स्टारकिड तैमूर की फोटोज़ अक्सर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। सैफ और करीना कपूर के बेटे तैमूर का चाहे पहला बर्थडे हो या फिर उसके स्कूल का पहला दिन, उसका कोई भी खास दिन ऐसा नहीं था जिस पर सोशल मीडिया की नजर नहीं रही हो। 

Read more: करीना और सैफ के लाड़ले तैमूर ऐसे खेलते हैं मामा और मौसी की गोदी में

इस बारे में पहले सैफ अली खान कह चुके हैं कि उनसे हमेशा बेबो या तैमूर के बारे में ही पूछा जाता है, वह इससे थक चुके हैं। करीना कपूर भी एक इंटरव्यू में कह चुकी हैं कि वह नहीं चाहती हैं कि तैमूर को कैमरे  और अटेंशन की आदत हो जाए। वह उसकी परवरिश एक आम बच्चे की तरह करना चाहती हैं। 

taimur london holiday

अब तैमूर की दादी यानी ऐक्ट्रेस शर्मिला टैगोर ने तैमूर के बारे में अपनी बात कही है। एक रिपोर्ट में जब शर्मिला से पूछा तैमूर के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, “वह मुझसे ज्यादा फेमस है, उसके बारे में बात फिर कभी करेंगे।“ 

यहां आपको बता दें कि इससे पहले रणबीर कपूर ने एक इंटरव्यू में कहा था कि लोग उन्हें तैमूर के मामा के रूप में ज्यादा पहचानते हैं। 

तैमूर का लंदन हॉलीडे का वीडियो वायरल 

 

A post shared by KarFashionista (@karfashionista) onJun 29, 2018 at 7:41am PDT

 

हाल ही में तैमूर का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो लंदन का है। छोटे नवाब और बॉलीवुड के क्यूट लिटिल तैमूर लंदन में छुट्टियां मना रहे हैं। वीडियो में तैमूर बबल गन से खेलते हुए नजर आ रहे हैं। इसमें उनकी दोस्त कायनात भी नजर आ रही हैं।

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।