Masturbation Effect on Sex Life: सेक्शुअल हेल्थ और इससे जुड़ी बातों के बारे में बात करना आज भी टैबू समझा जाता है। मास्टरबेशन, ऑर्गेज्म और सेक्शुअल हेल्थ से जुड़ी कई ऐसी बातें हैं, जिनके बारे में हमें खुद सही जानकारी नहीं होती है। खासकर अगर बात महिलाओं की करें तो महिलाओं को अपनी सेक्शुअल नीड्स और प्लेजर के बारे में समझ कम होती है। कई लोगों को लगता है कि महिलाओं को मास्टरबेशन नहीं करती हैं और उन्हें इसकी जरूरत भी नहीं होती है। लेकिन, ऐसा नहीं है। हार्वर्ड स्टडी की रिसर्च बताती है कि यह आपके लिए जरूरी है। काफी लोगों को लगता है कि रोजाना मास्टरबेट करने से सेहत को नुकसान पहुंचता है, क्या वाकई ऐसा है? चलिए डॉक्टर से जानते हैं। इस बारे में Dr. D. Kashinatham, Consultant Urologist, Andrologist & Transplant Surgeon, Yashoda Hospitals जानकारी दे रही हैं।
मास्टबरेशन के बारे में आपको पता होनी चाहिए ये बातें
- मास्टरबेशन एक नेचुरल और कॉमन सेक्शुअल एक्टिविटी है, जिसे करना सेहत के लिहाज से सही है। मेडिकल तौर पर यह पूरी तरह सुरक्षित है और इससे मेंटल या फिजिकल हेल्थ को कोई नुकसान नहीं पहुंचता है। हालांकि, यह कई चीजों पर निर्भर करता है।
- बात अगर पुरुषों की करें तो जिन पुरूषों के प्राइवेट पार्ट की स्किन में कसाव होता है जैसे फिमोसिस और छोटा फ्रेनुलम, उन्हें मास्टबेशन के दौरान ब्लीडिंग हो सकती है। ऐसे में उन्हें किसी यूरोलॉजिस्ट से मिलना चाहिए।
- कई लोगों को लगता है कि पुरुषों में शादी से पहले मास्टबेशन करने से इरेक्टाइल डिसफंक्शन हो सकता है या महिलाओं में इससे मां बनने में मुश्किल आ सकती है, लेकिन ऐसा नहीं है।
- एक्सफर्ट का कहना है कि लोग इस मिथ पर भी यकीन करते हैं कि एक निश्चित संख्या जैसे 21 बार मास्टरबेट करना ठीक होता है और इससे सेहत को कोई नुकसान नहीं पहुंचता है, यह सही नहीं है। यह सभी के लिए अलग हो सकता है और इसके सामान्य या असमान्य होने की लिमिट की कोई सटीक परिभाषा नहीं है।
मास्टरबेशन से क्या फायदे हो सकते हैं?
- एक्सपर्ट का कहना है कि मास्टरबेशन के दौरान शरीर से ऑक्सीटोसिन और एंड्रोर्फिन हार्मोन्स निकलते हैं। इनसे तनाव कम होता है और शरीर को आराम मिलता है।
- सेक्शुअल प्लेजर के बारे में समझने से अपनी नीड्स और बॉडी के बारे में कई बातें समझ में आती हैं।
- इससे पुरुषों में प्रोस्टेट कैंसर का खतरा कम होता है और महिलाओं को पीरियड क्रैम्प्स कम होते हैं।
- मास्टबरेशन आमतौर पर एक ऐसी सेक्शुअल एक्टिविटी है, जो शरीर और दिमाग को आराम देती है। इससे प्रेग्नेंसी में कोई खतरा नहीं होता है।
यह भी पढ़ें-फीमेल मास्टरबेशन के बारे में ये फैक्ट्स नहीं जानती होंगी आप
यह है एक्सपर्ट की राय
मास्टबरेशन से क्या नुकसान हो सकते हैं?
- मास्टबेशन से शरीर को आमतौर पर कोई नुकसान नहीं होता है। हालांकि, बहुत अधिक मास्टबेट करना या इसकी आदत लग जाना नुकसानदेह हो सकता है।
- अगर आप बहुत अधिक मास्टरबेट कर रहे हैं तो इससे हल्की-फुल्की इंजरी या स्किन इरिटेशन का खतरा हो सकता है।
- इससे कई बार साइकोलॉजिकल इफेक्ट भी होते हैं और इसे बहुत अधिक करने से एंग्जायटी और गिल्ट महसूस हो सकती है।प
- मास्टबरेशन की आदत लग जाने से रिलेशनशिप और सोशल एक्टिविटी पर भी असर होता है
- रिसर्च की मानें पुरुषों में मास्टबेशन की आदत, सेक्शुअल सैटिसफैक्शन पर असर डालती है। हालांकि, अगर महिलाओं की बात करें तो उनमें मास्टरबेशन से सेक्शुअल कॉन्फिडेंस और इंटिमेसी बढ़ती है।
- अगर मास्टबेशन की वजह से आपकी इमोशनल हेल्थ या फिजिकल कम्फर्ट पर असर होता है या आप डिप्रेशन और एंग्जायटी के शिकार हो रहे हैं, तो आपको डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।
यह भी पढ़ें- Female Condoms: क्या फीमेल कंडोम यूज करने से कोई साइड इफेक्ट भी हो सकते हैं? डॉक्टर से जानें
मास्टरबेशन और सेक्शुअल रिलेशन से जुड़े किसी भी मिथ पर यकीन न करें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों