क्या कुत्ते के पंजे मारने से भी हो सकता है रेबीज? डॉक्टर से जान लीजिए जवाब

कुत्ते के काटने से रेबीज का खतरा रहता है, यह हम सभी जानते हैं। आजकल ऐसे मामले काफी सुनने में भी आ रहे हैं। लेकिन, क्या कुत्ते के पंजे मारने से भी रेबीज हो सकता है, चलिए एक्सपर्ट से जान लेते हैं।
image

कुत्तों को हमारे घरों में लंबे समय से पाला जाता रहा है। हमारे आस-पास सड़क पर भी आपको कई कुत्ते दिख जाएंगे। बेशक कुत्ते और इंसान का जुड़ाव लंबे समय से रहा है। लेकिन, कुत्ता अगर काट ले तो इसे नजरअंदाज करना बिल्कुल सही नहीं है। आजकल कुत्ते काटने के काफी मामले सामने आ रहे हैं। कुत्ते काटने से रेबीज होने का खतरा रहता है। लेकिन, क्या अगर कुत्ते का पंजा लग जाए, तो भी रेबीज हो सकता है, चलिए एक्सपर्ट से जानते हैं। इस बारे में Dr. K. Seshi Kiran, Senior Consultant General Physician, Yashoda Hospitals, Hyderabad(Somajiguda) जानकारी दे रहे हैं।

क्या कुत्ते के पंजे मारने से भी रेबीज फैलने का खतरा रहता है?

Can a dog's claws cause rabies

  • एक्सपर्ट का कहना है कि कुत्ते के पंजों में रेबीज वायरस नहीं होता है। हालांकि, अगर रेबीज वाले किसी कुत्ते का सलाइवा यानी लार उसके पंजों पर लगती है, तो कुछ दुर्लभ मामलों में संक्रमण का खतरा रहता है।
  • कुत्ते अक्सर अपने पंजे चाटते रहते हैं। ऐसे में अगर व्यक्ति की स्किन छिली हुई हो और उस पर रेबीज वाले कुत्ते की लार से सने नाखून लग जाएं, तो व्यक्ति के संक्रमित होने का खतरा रहता है।
  • कई मामलों में ऐसा सामने आया है, जब कुत्ते के पंजे की खरोंच से रेबीज होने की घटना सामने आई है।
  • आमतौर पर रेबीज फैलने का कारण कुत्ते का काटना ही माना जाता है। लेकिन, अगर कुत्ते के वैक्सीन नहीं लगी है और उसका पंजा, उसकी लार से सना हुआ है और यह पंजा वह व्यक्ति की छिली हुई या कटी हुई स्किन पर मारता है, तो वायरस फैल सकता है।
  • एक्सपर्ट का कहना है कि कुत्ते के पंजे मारने से रेबीज होने का खतरा काफी कम रहता है। लेकिन, इसे पूरी तरह नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है।
  • बता दें कि किसी व्यक्ति को मामूली खरोंचों और रगड़ से भी रेबीज हो सकता है। खासतरौ पर अगर कुत्ता पागल हो और व्यक्ति की स्किन डैमेज रही हो।
  • स्ट्रीट डॉग को वैक्सीन न देना इसका मुख्य कारण हो सकता है।

यह भी पढ़ें-मानसून में अचानक गली के कुत्तों का बढ़ गया है आतंक? इन 5 टिप्स से रह सकती हैं सेफ

Do Dog Claws Pose a Risk of Spreading Rabies

  • अगर आपको कुत्ते का पंजा लग जाए और स्किन छिल जाए, तो तुरंत घाव को रनिंग वॉटर और साबुन से कम से कम 15 मिनट धोएं।
  • एंटीसेप्टिक जैसे एल्कोहल या आयोडीन का इस्तेमाल करें। तुरंत डॉक्टर की सलाह लें। रेबीज के संपर्क में आने के बाद प्रोफिलैक्सिस (टीकाकरण, कभी-कभी इम्युनोग्लोबुलिन) देना जरूरी हो सकता है। खासतौर पर अगर कुत्ते के वैक्सीन न लगी हो या कुत्ता बीमार लग रहा हो।

यह है एक्सपर्ट की राय

Expert-Quote (8)

  • अगर किसी स्ट्रीट डॉग या बीमारी कुत्ते का पंजा लगा है या आपको कुत्ते के वैक्सीन लगे होने की जानकारी नहीं है, तो डॉक्टर को जरूर दिखाएं।
  • अगर ब्लड न भी आया हो लेकिन सिर्फ स्किन छिल गई हो, तो भी रेबीज फैलने का खतरा रहता है।
यह भी पढ़ें- कुत्ता काटे तो घबराएं नहीं, करें ये 4 काम...नहीं होगा जान को जोखिम

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है,तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है,तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।
Image Credit:Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP