मेरे पीरियड्स 21 दिन में क्यों आते हैं...क्या यह नॉर्मल है?
मुझे पीरियड्स 35 दिनों के बाद क्यों आते हैं... क्या मुझे पीसीओएस है?
पीरियड्स से जुड़े कई सवाल अक्सर महिलाओं को परेशान करते हैं। अमूमन महिलाएं पीरियड्स के डिले होने को लेकर तो चिंतित रहती हैं। लेकिन, पीरियड्स समय से पहले आने को नजरअंदाज कर देती हैं। एक्सपर्ट का कहना है कि पीरियड साइकिल 28 दिनों की होनी चाहिए। हालांकि, अगर पीरियड्स 28-35 दिनों के बीच आते हैं, तो भी इसे नॉर्मल माना जाता है। पीरियड्स का 28 दिन से 1-2 दिन जल्दी आना भी कोई चिंता की बात नहीं है। लेकिन, कई बार महिलाओं को पीरियड्स 21-22 दिनों में भी आ जाते हैं। क्या यह नॉर्मल है या इसके पीछे कोई हेल्थ कंडीशन हो सकती है, चलिए एक्सपर्ट से समझते हैं। यह जानकारी डॉक्टर अदिति बेदी दे रही हैं। वह कंसल्टेंट गायनेकोलॉजिस्ट और आब्स्टिट्रिशन हैं।
क्या 28 दिनों से कम में पीरियड्स आना नॉर्मल है? (Why is my period earlier than 28 days?)
- एक्सपर्ट का कहना है कि शरीर में होने वाले हार्मोनल बदलावों के कारण ऐसा हो सकता है। अगर आपको 21 दिनों से कम पीरियड साइकिल हो रही है, तो इसका मतलब यह हो सकता है कि शरीर में एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन का लेवल सही नहीं है।
- थायराइड भी पीरियड्स के जल्दी आने का कारण बन सकता है। थायराइड हार्मोन, पीरियड्स को रेगुलेट करने में अहम भूमिका निभाता है। जब शरीर में इसका सीक्रेशन सही नहीं होता है, तो भी पीरियड्स पर असर होता है।
- अगर आप बहुत लंबे समय से स्ट्रेस में हैं, तो इसका असर भी आपकी पीरियड साइकिल पर हो सकता है। अक्सर महिलाओं को लगता है कि स्ट्रेस की वजह से पीरियड्स डिले होते हैं। लेकिन, ऐसा नहीं है। स्ट्रेस की वजह से पीरियड्स समय से पहले आ सकते हैं।
- कॉन्ट्रासेप्शन जैसे बर्थ कंट्रोल पिल्स का इस्तेमाल भी पीरियड साइकिल को प्रभावित कर सकता है।
- वजन या लाइफस्टाइल में अचानक से होने वाला बदलाव भी पीरियड्स के जल्दी आने का कारण बन सकता है।
- अगर आपको 21 दिनों से कम में पीरियड्स हो रहे हैं, ब्लीडिंग बहुत कम या बहुत ज्यादा हो रही है, तो इसे नजरअंदाज न करें।
- इसके अलावा, पीरियड्स अगर सिर्फ 1-2 दिन के लिए आ रहे हैं या ब्लीडिंग 7-8 दिनों तक या उससे भी ज्यादा हो रही है, तो यह सही नहीं है। आपको डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।
महिलाएं पीरियड्स से जुड़ी किसी भी संकेत को नजरअंदाज न करें। इनसे आपकी सेहत के बारे में काफी कुछ पता चलता है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों