herzindagi
is it harmful to keep hot food in a plastic container why

क्या प्लास्टिक के डिब्बों में गर्म खाना पैक करना वाकई नुकसानदेह होता है? जानें

प्लास्टिक के डिब्बों में अक्सर हम ऑफिस या स्कूल के लिए, गर्म खाना पैक कर देते हैं। बाहर से जो खाना डिलीवर होता है, वो भी गर्म ही प्लास्टिक कंटेनर्स में पैक होता है। लेकिन, क्या यह सेहत के लिए सही है?
Editorial
Updated:- 2024-08-08, 20:46 IST

आजकल प्लास्टिक के बर्तनों का चलन काफी बढ़ गया है। ऑफिस या स्कूल के लिए खाना पैक करना हो, बाहर का खाना घर लाना हो या माइक्रोवेव में खाना गर्म करना, हम सभी प्लास्टिक के कंटेनर्स का ही उपयोग करते हैं। पिछले कुछ सालों में ये बर्तन हमारे रूटीन का ही हिस्सा बन गए हैं। कई बार तो सुबह के वक्त हम इतनी जल्दी में रहते हैं कि गर्म खाना ही इन प्लास्टिक कंटेनर्स में पैक कर लेते हैं। वहीं, रेस्टोरेंट या होटल से भी गर्मागर्म खाना इन प्लास्टिक बॉक्स में पैक होकर आता है। लेकिन, क्या यह सही है? अगर सेहत के लिहाज से देखा जाए, तो प्लास्टिक कंटेनर्स में खाना पैक करना नुकसानदेह हो सकता है। खासकर, इन बर्तनों में गर्म खाना रखना किस तरह सेहत पर असर डालता है, इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी डाइटिशियन नंदिनी दे रही हैं। वह सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं।

प्लास्टिक के बर्तनों में गर्म खाना पैक करना सेहत को कैसे पहुंचाता है नुकसान? (Disadvantages of Storing Hot Food in Plastic Containers)

plastic box and hot food

  • एक्सपर्ट का कहना है कि प्लास्टिक के बर्तनों में गर्म खाना पैक करना काफी नुकसानदेह होता है। 
  • दरअसल, प्लास्टिक के बर्तनों में गर्म खाना पैक करने से केमिकल रिएक्शन होते हैं। ये केमिकल्स सेहत पर बुरा असर डालते हैं।
  • गर्म खाना पैक करने से, प्लास्टिक में मौजूद बीपीए और फेथलेट केमिकल्स खाने में मिल जाते हैं। इन केमिकल्स के खाने में मिलने के बाद, इस खाने से सेहत को नुकसान हो सकता है।
  • दरअसल,  एंडोक्राइन डिस्‍ट्रक्टिंग नामक एक केमिकल बनता है। प्लास्टिक के बर्तनों में गर्म खाना पैक करने से शरीर में हार्मोनल इंबैलेंस हो सकता है। 

यह भी पढ़ें- प्लास्टिक की बोतलों को बार-बार पानी भरने के लिए करते हैं इस्तेमाल? जान लीजिए इसके नुकसान

hot food in plastic container

  • यह पीसीओडी का भी एक अहम कारण है और शरीर के अंदर कई अन्य बीमारियां भी पैदा कर सकता है।
  • अगर आप रोज ऐसा करते हैं, तो शरीर में होने वाले हार्मोनल इंबैलेंस के कारण, डायबिटीज, थायराइड और स्किन एलर्जी जैसी दिक्कतें हो सकती हैं।
  • यहां तक कि प्लास्टिक के बर्तनों में गर्म खाना पैक करना या इनमें खाना गर्म करना कैंसर के खतरे को बढ़ा सकता है।
  • एक्सपर्ट के मुताबिक, यहां इस बात को समझना भी जरूरी है कि प्लास्टिक कंटेनर्स डिस्पोजेबल हैं या दोबारा इस्तेमाल के लिए सही है। सिंगल यूज वाले प्लास्टिक के बर्तनों में या कम क्वालिटी के प्लास्टिक कंटेनर्स में गर्म खाना रखना सेहत को और नुकसान पहुंचा सकता है क्यों इसमें पॉलीइथाइलीन टेरेफ्थेलेट (PET) होता है।
  • प्लास्टिक के कंटेनर्स में गर्म खाना या फिर कई लोग प्लास्टिक की पॉलिथिन या कप में गर्म चाय रखते हैं, यह सही नहीं है। इससे  फेफड़ों, किडनी और रिप्रोडक्टिव सिस्टम पर भी असर होता है।

यह विडियो भी देखें

 यह भी पढ़ें- घर के बने खाने को बनाना है ज्यादा पौष्टिक, अपनाएं ये आसान हैक्स

 

 

प्लास्टिक के डिब्बों में गर्म खाना पैक करना सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik, Shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।