Bottle Reuse Ideas: कोल्ड ड्रिंक की बोतल हो या तेल की प्लास्टिक बोतल, अब आप इन्हें कभी नहीं फेंकने वाले हैं। अक्सर लोग इसे बेकार समझकर फेंक देते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि यह घर में आपके कितने तरह के काम आसान बना सकती है। घर सजाने से लेकर, छोटे-छोटे घरेलू कामों को आसान बनाने के लिए हम आपको प्लास्टिक की बोतल के कुछ आसान हैक बताने वाले हैं। जब बिना खर्च किए आप खाली बोतल को घर के कई कामों में यूज कर सकती हैं, तो इसे फेंकने की क्या जरूरत। आज के इस आर्टिकल में हम आपको प्लास्टिक की बोतल के रियूज हैक्स बताएंगे।
प्लास्टिक की बोतल में छेद करके क्या होगा? (Plastic Bottle Uses)
- Bottle Hacks in Gardening- अगर आपको पौधों में पानी देने में परेशानी होती है, क्योंकि इसमें बहुत समय चला जाता है, तो आप इस टिप्स को फॉलो कर सकती हैं। अगर आप प्लास्टिक की बोतल में नीचे की तरफ छेद करती हैं और इसे गार्डन में बीच में रख देती हैं, तो आपको पानी देने के लिए समय वेस्ट नहीं करना होगा।
- आप बोतल में नीचे की तरफ छेद करें।
- इसके बाद आप गमलों को गोल आकार में एक घेरे की तरह रख दें।
- अब आप इन गमलों की बीच में एक गमला रखें और उसमें बोतल खड़ी करें।
- इसके बाद पाइप लेकर पानी चलाएं और पाइप को बोतल के अंदर घुसा दें।
- आप देखेंगी कि सभी पौधों को एक साथ पानी पहुंच जाएगा।

प्लास्टिक की बोतल का बाथरूम में कैसे करें यूज? (Plastic Bottel Ko Kaise Use Karen)
- Plastic Bottle Reuse Ideas:अगर आपके घर में शॉवर खराब हो गया है, तो परेशान होने की क्या जरूरत है, क्योंकि आप बोतल में छेद करके इससे शॉवर बना सकती हैं।
- शॉवर जब बहुत ज्यादा पुराना हो जाता है, तो इसमें पानी बारिश की तरह नहीं आता।
- शॉवर में नहाना पसंद करने वाले लोग, इसके नीचे बारिश वाला अहसास ही लेते हैं।
- ऐसे लोग बोतल में छेद करके इसे शॉवर में ऊपर बांध सकते हैं।
- इसके बाद पानी बिलकुल शॉवर की तरह ही आएगा।
- अगर आपके घर में शॉवर नहीं है, तो आप पाइप को ऊपर लटका कर उसमें छेद वाली बोतल को बांध सकती हैं।
- इस तरह भी प्लास्टिक की बोतल का यूज किया जा सकता है।

प्लास्टिक की बोतल का किचन में कैसे यूज कैसे करें?
- अगर आप चाहती हैं कि कपड़े धोते हुए भीगे नहीं, तो आप प्लास्टिक की बोतल (Reuse Plastic Bottles) के आगे वाले हिस्से को काटकर नल में लगा सकती हैं।
- इससे पानी आपके ऊपर नहीं आएगा और बर्तन धोते हुए आपके कपड़े नहीं भीगेंगे।
- यह उपाय प्लास्टिक की बोतल यूज करने का सबसे बेस्ट तरीका है।
- इसके लिए सबसे पहले आपको प्लास्टिक की बोतल के मुंह वाले हिस्से को अलग करना है।
- अब आप इसे रस्सी या रबड़ की मदद से नल में बांध दें।
- इसके बाद आप पानी चलाएंगी, तो देखेंगी कि पानी नीचे की तरफ गिर रहा है और आपके कपड़ों पर छींटे नहीं पड़ रही हैं।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
HerZindagi Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों