क्या सच में किडनी स्टोन की दवा है बीयर, जानें एक्सपर्ट की राय

किडनी स्टोन की समस्या आजकल बहुत ही आम हो गई है और इससे परेशान महिलाओं की संख्या दिन-ब-दिन बढ़ती ही जा रही है। यह समस्या जीना बेहाल कर देती है क्योंकि किडनी स्टोन का पेन इतना दर्दनाक होता है कि दर्द के समय कुछ भी समझ नहीं आता है कि हो क्या रहा है? मेरी एक सहेली को भी जब स्टोन का पेन उठता है तो वह बहुत बेचैन हो जाती है क्योंकि उसे पेट से लेकर पीछे पीठ तक अजीब सा दर्द होता है। उस समय उसे कुछ भी समझ नहीं आता है कि वह क्या करें, कहां जाए? एक दिन ऐसे ही वह स्टोन पेन के कारण परेशान हो रही थी तब उसके ऑफिस फ्रेंड ने बताया कि क्यों इस पेन को लेकर तड़पती रहती हैं। बीयर पीने से किडनी से स्टोन निकल जाता है।
लेकिन उसके मन में इस बात को लेकर शंका है कि क्या सच में बीयर पीने से स्टोन निकल जाएगा और मुझे आराम मिलेगा। यह वह ऐसे की कह रही थी। शायद मेरी फ्रेंड की तरह आपके मन में भी इस बात को लेकर शंका होगी कि सच में बीयर पीने से स्टोन निकल जाएगा? या मुझे कौन सी बीयर पीनी चाहिए या फिर बीयर कितनी और कैसे पीनी चाहिए? आइए आपकी इस परेशानी का हल हम अपने एक्सपर्ट से लेते हैं।
इसे जरूर पढ़ें: खराब है शराब! क्या सच में इतने बुरे हैं ये 8 Alcoholic Drinks?
किडनी स्टोन के कारण
किडनी स्टोन हमारी खराब लाइफस्टाइल, बॉडी में पानी की कमी, एक्सरसाइज की कमी, अधिक चाय-कॉफी, ज्यादा तला-भुना, बहुत ज्यादा मीठा, कम पानी पीना और यूरीन आदि को रोकने का नतीजा है। इसके अलावा स्टोन होने का मुख्य कारण बॉडी में अधिक मात्रा में कैल्शियम की मौजूदगी है। जब नमक एवं अन्य मिनरल एक दूसरे के संपर्क में आते है तो स्टोन बनने लगता है, जिसे किडनी स्टोन कहा जाता है। यानी किडनी में पथरी कैल्शियम, ऑक्सलेट और कैल्शियम फॉस्फेट से बनती है। स्टोन की समस्या पेन देने के साथ-साथ और भी बहुत सारी परेशानियों को न्यौता देती है। जिसे खत्म करना बेहद मुश्किल है लेकिन अगर स्टोन छोटे हैं तो उसे यूरीन से बाहर निकाला जा सकता है।
क्या स्टोन का इलाज है बीयर?
यूं तो पथरी को खत्म करने का कोई ट्रीटमेंट नहीं है, लेकिन कुछ घरेलू उपाय से छोटे साइज की पथरी को निकाला जरूर जा सकता है। इसके लिए ज्यादा से ज्यादा लिक्विड पीने की सलाह दी जाती है। लेकिन बड़े साइज की पथरी के लिए ऑपरेशन की ही सलाह दी जाती है। कुछ अध्ययन ये दावा करते हैं कि ऐसे में रेगुलर कुछ मात्रा में बीयर पीने से स्टोन से निजात पाई जा सकती है। लेकिन क्या सच में ऐसा होता है? इस बारे में हमने न्यूट्री हेल्थ की डाइटिशियन डॉक्टर शिखा शर्मा से सलाह ली, तब उन्होंने हमें बताया कि ''बीयर पीने से स्टोन निकल जाता है। लेकिन ध्यान रहे कि बीयर barley से बनी हुई होनी चाहिए और इसे लेने से केवल छोटे साइज के स्टोन ही निकलते है।''
इसे जरूर पढ़ें: Weight loss करने का एक और नया फंडा है beer yoga
एक्सपर्ट की राय
Dietician डॉक्टर शिखा शर्मा का यह भी कहना है कि बीयर पीने से diuresis होता है। इससे यूरीन के स्राव में वृद्धि होती है। इससे किडनी पर दबाव पड़ता है और यूरीन के साथ स्टोन बाहर आ जाती है। इसलिए रेगुलर में इसका सेवन छोटी साइज की स्टोन को निकालने के लिए फायदेमंद होता है।
तो अगर आप किडनी से परेशान है तो barley से बनी बीयर का सेवन करें। लेकिन ध्यान रखें कि इसका ज्यादा इस्तेमाल भी नहीं करना चाहिए, क्योंकि ऐसा देखा गया है कि जिन महिलाओं को लंबे समय से किडनी स्टोन की समस्या है वह ज्यादा मात्रा में बीयर पी लेती हैं जिससे इसका उल्टा पड़ता है। हम आपको यह नहीं कह रहे कि आप बीयर पीकर ही किडनी स्टोन निकालें। इसलिए इसे लेने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर ले लें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।