व्रत या उपवास में सेंधा नमक खाया जाता है। यह सफेद नमक से कम रिफाइन्ड होता है और शुद्धता के कारण इसका उपयोग ज्यादा होता है। अब शुद्धता के मुताबिक नमक चुनना अलग बात है, लेकिन हेल्थ के अनुसार कौन-सा नमक अच्छा होगा? हमारे घरों में टेबल सॉल्ट का सेवन किया जाता है। कम लोग होते हैं जो सेंधा नमक या हिमालयन पिंक सॉल्ट का सेवन करते हैं।
मगर क्या आपने सोचा है कि अलग-अलग तरह के नमक आपकी हेल्थ पर किस तरह से प्रभाव डालते हैं? क्या आपको पता है कि आपके लिए कौन-सा नमक बढ़िया हो सकता है? अगर आपको नहीं पता, तो चलिए न्यूट्रिशनिस्ट अंजलि मुखर्जी से जानें। अंजलि ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर नमक के बारे में जानकारी शेयर की है। उन्होंने बताया कि किस नमक के क्या फायदे होते हैं।
1. सेल्टिक नमक
हेल्थ बेनिफिट्स
- मैग्नीशियम, पोटेशियम और कैल्शियम जैसे ट्रेस खनिजों से भरपूर होता है। यह स्वास्थ्य के लिए अच्छा विकल्प है, क्योंकि यह इलेक्ट्रोलाइट्स को संतुलित करता है।
- इसमें सोडियम और अन्य इलेक्ट्रोलाइट्स का एक प्राकृतिक संतुलन होता है, जो हाइड्रेशन और इलेक्ट्रोलाइट संतुलन बनाए रखने के लिए फायदेमंद होता है।
- यह हाई ब्लड शुगर वाले लोगों के लिए अच्छा हो सकता है। हालांकि, यदि आपको लो ब्लड शुगर रहता है, तो इसका उपयोग करते हुए मॉडरेशन का ध्यान रखें।
2. कोषेर नमक
हेल्थ बेनिफिट्स
- इसमें किसी भी तरह के एडिटिव्स नहीं होते हैं। एंटी-केकिंग एजेंट या आयोडीन के बिना शुद्ध नमक की तलाश करने वालों के लिए यह एक बढ़िया विकल्प बनता है।
- बड़े क्रिस्टल का मतलब बारीक पिसे हुए नमक की तुलना में पर स्पून कम सोडियम होता है। जिन लोगों को कम सोडियम खाने की सलाह दी जाती है, उनके लिए अच्छा है।
3. काला नमक
हेल्थ बेनिफिट्स
- इसमें सल्फर यौगिक होते हैं, जो पाचन में सहायता कर सकते हैं। सोडियम कॉन्टेंट को महत्वपूर्ण रूप से बढ़ाए बिना यह खाने में खास स्वाद जोड़ने के लिए जाना जाता है।
- पाचन में सहायता करने और त्वचा के स्वास्थ्य में सुधार करने के साथ इसके कई स्वास्थ्य लाभ हैं।
- इसका स्वाद स्ट्रॉन्ग होता है, इसलिए इसका उपयोग बहुत ही संयम से कम करना चाहिए।
View this post on Instagram
4. कम सोडियम वाला नमक
हेल्थ बेनिफिट्स
- इसमें पोटेशियम क्लोराइड होता है, जो रक्तचाप को कम करने में मदद कर सकता है और उन लोगों के लिए अच्छा है, जिन्हें सोडियम का सेवन कम करना है।
- उच्च रक्तचाप या हार्ट डिजीज से पीड़ित व्यक्तियों के लिए फायदेमंद है, जिन्हें कम सोडियम वाले आहार की आवश्यकता होती है।
- पोटेशियम क्लोराइड होने के कारण नमक थोड़ा कड़वा लग सकता है।
- अत्यधिक पोटेशियम का सेवन उन लोगों के लिए हानिकारक हो सकता है, जिन्हें गुर्दे की बीमारी हो या पोटेशियम एक्स्क्रीशन को बाधित करने वाली अन्य स्थितियों से गुजर रहे हों।
5. रेगुलर नमक
हेल्थ बेनिफिट्स
- यह नमक आयोडीन की कमी को ठीक करने में मदद कर सकता है। आयोडीन थायरॉइड हार्मोन के उत्पादन के लिए आवश्यक है, जो मेटाबॉलिज्म, ग्रोथ और विकास को नियंत्रित करता है।
- सोडियम, नमक का एक प्रमुख घटक है, जो रक्तचाप को नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
- यह नमक शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स का संतुलन बनाए रखने में मदद करता है, जो मांसपेशियों के फंक्शन, नर्व ट्रांसमिशन और हाइड्रेशन के लिए महत्वपूर्ण है।
- नमक पाचन एंजाइम और पेट में एसिड के उत्पादन को उत्तेजित करता है, जिससे पोषक तत्वों के पाचन और अवशोषण में सहायता मिलती है।
6. समुद्री नमक
हेल्थ बेनिफिट्स
- इसमें ट्रेस खनिज और मैग्नीशियम, कैल्शियम और पोटेशियम जैसे तत्व होते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हो सकते हैं।
- इलेक्ट्रोलाइट्स की पूर्ति करके, समुद्री नमक मांसपेशियों में ऐंठन को रोकने और फ्लूइड को बैलेंस करने में मदद कर सकता है।
- समुद्री नमक में मौजूद प्राकृतिक खनिज पाचन एंजाइम और गैस्ट्रिक रस के उत्पादन को उत्तेजित कर सकते हैं। पाचन प्रक्रिया में सहायता करते हैं और पोषक तत्वों के अवशोषण में सुधार करते हैं।
- समुद्री नमक में मौजूद खनिज, विशेषकर पोटेशियम और मैग्नीशियम, सोडियम के प्रभाव को संतुलित करके रक्तचाप को नियंत्रित करने में मदद कर सकते हैं।
7. पिंक सॉल्ट्स
हेल्थ बेनिफिट्स
- इसमें 80 से ज्यादा खनिज और तत्व होते हैं, जिनमें पोटैशियम, मैग्नीशियम, कैल्शियम, आयरन और जिंक शामिल हैं। ये खनिज नमक के गुलाबी रंग में योगदान करते हैं।
- इस नमक में सोडियम और अन्य इलेक्ट्रोलाइट्स का प्राकृतिक संतुलन शरीर में बढ़िया फ्लूइड बैलेंस रहता है।
- इसका उपयोग अक्सर हेलोथेरेपी में किया जाता है, जहां सॉल्ट पार्टिकल्स से युक्त हवा में सांस लेने से बलगम साफ करने, सूजन को कम करने और अस्थमा, ब्रोंकाइटिस और एलर्जी जैसी श्वसन संबंधी स्थितियों में सुधार करने में मदद मिलती है।
न्यूट्रशिनिस्ट अंजलि मुखर्जी कहती हैं कि बाजार में कई तरह के नमक उपलब्ध हैं, लेकिन उनका फेवरेट नमक पिंक सॉल्ट है। वह इसी नमक का सेवन करती हैं।
वह आगे कहती हैं कि आप अपनी जरूरत के हिसाब से मिक्स करके भी सेवन कर सकती हैं। हाइपरटेंशन और कार्डियक इश्यू वाले लोगों को पिंक सॉल्ट का सेवन करना चाहिए।
जिन लोगों को ब्लड प्रेशर और थायरॉइड की समस्या है उन्हें रेगुलर और सेल्टिक सॉल्स का मिक्स लेना चाहिए। हालांकि, नमक को अपने हेल्थ इश्यू के हिसाब से तभी बदलें जब आप अपने डॉक्टर से सलाह लें।
हमें उम्मीद है कि यह लेख आपको को पसंद आया होगा। इसे लाइक और शेयर करना न भूलें। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों