Gut Health: आंतों की सेहत खराब होने पर आपको घेर सकती हैं ये बीमारियां

हमारी आंतों में कई हेल्दी बैक्टीरिया होते हैं, जो हमारे पूरे शरीर को सेहतमंद रखने के लिए जरूरी हैं। गट हेल्थ खराब होने पर सिर्फ डाइजेशन ही नहीं, बल्कि मेंटल हेल्थ पर भी  असर होता है।

health issues caused by bad gut health

हेल्दी रहने के लिए गट हेल्थ का सही होना बहुत जरूरी है। गट में मौजूद हेल्दी बैक्टीरिया हमारे डाइजेशन को सही रखते हैं, इम्यूनिटी को स्ट्रॉन्ग बनाते हैं, खराब बैक्टीरिया की ग्रोथ को रोकते हैं और शरीर को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। आंतों की सेहत खराब होने पर गुड बैक्टीरिया कम होने लगते हैं और बैड बैक्टीरिया बढ़ने लगते हैं। खराब गट हेल्थ का असर केवल डाइजेशन ही नहीं, बल्कि हमारी ओवरऑल हेल्थ पर होता है। यहां तक कि इससे हमारी मेंटल हेल्थ भी प्रभावित होती है। लीकी गट होने पर कुछ खाने की चीजों को पचाने में भी दिक्कत हो सकती है। इस बारे में डॉक्टर शिखा शर्मा बता रही हैं। डॉक्टर शर्मा ने दिल्ली से पढ़ाई की है। वैदिक और मॉर्डन न्यूट्रिशन को फॉलो कर वह लोगों को सही डाइट चुनने और हेल्दी रहने में मदद करती हैं।

मोटापे की समस्या

obesity caused by bad gut health

गट हेल्थ खराब होने पर आपका वजन बढ़ सकता है। खान-पान की गलत आदतें, पानी कम पीना और हाई फैट डाइट लेना, गट हेल्थ को खराब कर सकता है और इससे वजन बढ़ सकता है। गट माइक्रोबायोटा, मोटापे और मोटापे से जुड़े मेटाबॉलिक डिसऑर्डर को कम करने में सहायक होता है। ऐसे में गट में इंबैलेंस होने पर, मोटापे की समस्या हो सकती है।

एंग्याजटी और डिप्रेशन

आप शायद इस बात से अनजान होंगे लेकिन गट हेल्थ खराब होने पर एंग्जायटी और डिप्रेशन की समस्या हो सकती है। सेरोटोनिन और डोपामाइन दोनों हैप्पी हार्मोन्स होते हैं। गट हेल्थ सही न होने पर इन हार्मोन्स के लेवल पर असर होता है। हमारे डाइजेशन के सही न होने पर हमारे मूड पर भी असर होता है और इससे कई बार एंग्जायटी और डिप्रेशन की समस्या हो सकती है।

गैस और ब्लोटिंग

bloating and gastric  leaky gut

गट हेल्थ सही न होने का सबसे पहला और सीधा असर हमारे डाइजेशन पर होता है। पेट में बनने वाली गैस इस बात का पहला संकेत है कि पेट में कुछ खाना फर्मेंट हो रहा है और यह फर्मेंटेशन बैक्टीरिया के इंबैलेंस के कारण हो सकता है। बड़ी आंत में बैक्टीरिया का इंबैलेंस होने पर खाना ठीक से नहीं ब्रेक होता है और उसे पचाने में मुश्किल आती है।

यह भी पढ़ें- पेट के आस-पास जमे जिद्दी फैट को दूर करने के लिए ट्राई करें यह हेल्दी रेसिपी

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP