इन्ग्रोन टोनेल्स के आसान घरेलू उपचार जानें

इन्ग्रोन टो-नेल्स की समस्या बहुत ही आम है। यह किसी को भी हो सकता है। इस समस्या में पैर के अंगूठे के किनारे के नाखून आसाधारण ढंग से बढ़ने लगते हैं इससे क्यूटिकल्स कट जाते हैं, जिससे सूजन और घाव हो जाता है। ऐसा कई कारणों से हो सकता है। कई बार जब अंगूठे का नाखून अंदर की ओर बढ़ने लगता है, तब भी यह समस्या उत्पन्न हो जाती है।
इन्ग्रोन टो-नेल्स की समस्या का यदि सही वक्त पर उपचार न किया जाए तो यह बेहद दर्दनाक हो सकती है। आपको बता दें कि यह एक तरह का फंगल इन्फेक्शन होता है और गंदगी एवं साफ-सफाई न होने पर होता है।
आमतौर पर अगर पैरों की ढंग से सफाई नहीं करते हैं तो आपको इन्ग्रोन टो-नेल्स की समस्या का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि अगर नाखूनों में मैल जमी रह जाती है तो वह इन्फेक्शन को जन्म देती है। इसलिए रोज पैरों की साफ-सफाई तो करें ही साथ ही अगर आपको इन्ग्रोन टो-नेल्स की समस्या से जूझना पड़ रहा है तो इन घरेलू उपायों को आजमा कर देखें-

बेकिंग सोडा से पैरों को साफ करें-
फायदा- बेकिंग सोडा बहुत ही अच्छा एक्सफोलिएटर होता है। त्वचा पर चिपकी गंदगी और डेड स्किन को बेकिंग सोडा से अच्छी तरह से साफ किया जा सकता है। इतना ही नहीं, यह एंटीसेप्टिक और एंटीबैक्टीरियल भी होता है।
सामग्री
- 1 बड़ा चम्मच बेकिंग सोडा
- 1/2 बड़ा चम्मच पानी
विधि
- एक बाउल में बेकिंग सोडा और पानी मिक्स कर लें।
- इस घोल को पैर के अंगूठे पर लगाएं।
- 15-20 मिनट के लिए इसे अंगूठे पर लगा रहने दें।
- फिर आप पैरों को पानी से वॉश कर लें।
- ऐसा आप नियमित रूप से करें। जब तक आपको इन्ग्रोन टोनेल्स की समस्या में राहत न मिल जाए।
टिप- आप गरम पानी में बेकिंग सोडा और सेंधा नामक डाल कर कुछ देर के लिए पैरों को उसमें डुबो कर भी बैठ सकती हैं। इससे भी आपको दर्द में आराम मिलेगा।
इसे जरूर पढ़ें: फूड पॉइजनिंग से जल्द राहत दिलाएंगें ये 5 घरेलू उपाय

नारियल के तेल से मिलेगी राहत-
- फायदा- त्वचा के लिए नारियल का तेल किसी वरदान से कम नहीं है। आप किसी भी घाव, एलर्जी या फिर स्किन इन्फेक्शन में नारियल का तेल इस्तेमाल कर सकती हैं। यह एंटी फंगल और एंटी बैक्टीरियल प्रॉपर्टीज से भरपूर होता है।
सामग्री
- 1 छोटा चम्मच नारियल का तेल
- 1 कॉटन पैड
विधि
- नारियल के तेल को थोड़ा सा गरम कर लीजिए।
- अब इस तेल को अंगूठे के नाखून पर लगाएं।
- बेस्ट होगा कि आप रात में सोने से पहले इस नुस्खे को आजमाएं।
टिप- आप नारियल के तेल में चुटकीभर हल्दी भी मिला सकती हैं। यह नुस्खा भी आपको बहुत फायदे पहुंचाएगा।
इसे जरूर पढ़ें: धूल-मिट्टी से हो जाती है एलर्जी तो अपनाएं ये घरेलू उपचार

हल्दी से दूर होगा इन्फेक्शन
फायदा- हल्दी एंटीसेप्टिक और एंटीइन्फ्लेमेटरी होती है। आप इन्ग्रोन टोनेल्स की समस्या को दूर करने में इसका भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
सामग्री
- 1 छोटा चम्मच हल्दी
- 1/2 छोटा चम्मच सरसों का तेल
विधि
- तेल और हल्दी को अच्छे से मिक्स कर लें।
- अब इस मिश्रण को अंगूठे पर लगाएं।
- आप इसे कॉटन की पट्टी से बांध भी सकी हैं।
- इस घरेलू नुस्खे से आपको बहुत आराम मिलेगा।
टिप- हल्दी को आप पानी में घोल कर भी घाव पर लगा सकती हैं। इससे भी घाव भरने में और दर्द में राहत मिलेगी।
इन बातों का रखें ध्यान
- 1. पैर के नाखून को समय-समय पर ट्रिम करते रहें।
- 2. नाखून काटने के लिए कटर का ही इस्तेमाल करें। मुंह से नाखून न काटें।
- 3. पैरों की नियमित साफ-सफाई करें।
- 4. सही साइज के फुटवियर पहने।
- 5. पैरों को कम से कम धूल मिट्टी के संपर्क में आने दें।
नोट- अगर स्थिती गंभीर है तो आपको किसी भी घरेलू उपाय को अपनाने की जगह डॉक्टर से परामार्श करना चाहिए।
यह आर्टिकल आपको अच्छा लगा हो तो इसे शेयर और लाइक करें और साथ ही इसी तरह और भी घरेलू नुस्खे जानने के लिए पढ़ती रहें हरजिंदगी।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।