धूल-मिट्टी से हो जाती है एलर्जी तो अपनाएं ये घरेलू उपचार

गर्मियों का मौसम शुरू होते ही तेज धूप और लू के साथ-साथ धूल भरी आंधी का आना भी शुरू हो जाता है। हालांकि, यह मौसम सभी की सेहत को प्रभावित करता है, मगर जिन्हें धूल-मिट्टी से एलर्जी होती है या फिर सांस से जूड़ी दिक्कतें होती हैं, उनके लिए यह मौसम बेहद नुकसानदायक होता है।
ऐसे मौसम में आपको अपनी एक्सट्रा केयर करने की जरूरत होती है और आपकी एलर्जी बढ़े न इसलिए आपको अपनी तरफ से कुछ घरेलू नुस्खों को जरूर आजमाना चाहिए। आज हम आपको कुछ ऐसे ही घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं जो आपको धूल-मिट्टी से होने वाली एलर्जी में राहत पहुंचाएंगे।
देसी घी
फायदे- देसी घी को आयुर्वेद में बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। अगर आपको एलर्जी के कारण बहुत अधिक छीकें आ रही हैं और रुक नहीं रही हैं, तो नाक में देसी घी लगाने से फायदा मिलता है।
सामग्री
- 1 छोटा चम्मच देसी घी
- 1 छोटा चम्मच गुड़
विधि
- गुड़ और देसी घी को मिला कर इसका सेवन करने से किसी भी प्रकार की एलर्जी दूर हो जाती है।
- आप केवल नियमित रूप से 1 चम्मच गाय के दूध से बना देसी घी खाएंगी तो भी आपको धूल-मिट्टी से होने वाली एलर्जी से फायदा होगा।
इसे जरूर पढ़ें: मांसपेशियों का दर्द दूर करेंगे ये घरेलू उपाय
एलोवेरा जूस
फायदे- एलोवेरा में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। इसका जैल और जूस दोनों ही डस्ट एलर्जी के लिए फायदेमंद होते हैं।
सामग्री
- 1 कप ताजा एलोवेरा जैल
- 3 बड़े चम्मच शहद
- 1 बड़ा चम्मच नींबू का रस
विधि
- एलोवेरा जैल की पत्तियों को कटा कर उनका जैल निकाल लें।
- अब इस जैल को मिक्सर ग्राइंडर में डालें। इसके साथ ही नींबू का रस और शहद डालें।
- इस मिश्रण को पीस कर छान लें और फिर इसके जूस को पी जाएं।
- यदि आप नियमित रूप से ऐसा नहीं कर पा रही हैं तो हफ्ते में 2-3 बार एलोवेरा का जूस जरूर पी लें।
ग्रीन टी
फायदे- ग्रीन टी में एंटीमाइक्रोबियल गुण होते हैं, जो डस्ट एलर्जी या फिर किसी भी तरह के संक्रमण से लड़ने की ताकत देते हैं।
सामग्री
- 1 कप गरम पानी
- 1 ग्रीन-टी बैग
- 1 छोटा चम्मच शहद
- 1 छोटा चम्मच नींबू का रस
विधि
- सबसे पहले पाीन को उबाल लें और उसमें ग्रीन-टी बैग डालें।
- अब आप चाय के गुनगुना होने पर उसमें शहद और नींबू मिक्स करें।
- इस चाय को आप दिन में 2 बार पीएं। आपको एलर्जी में राहत मिल जाएगी।
इसे जरूर पढ़ें: कमर और पीठ के दर्द में राहत पहुंचाएंगे ये घरेलू नुस्खे
भांप लें
फायदे- किसी भी तरह के सांस से जुड़े संक्रमण और एलर्जी को दूर करने के लिए आप स्टीम ले सकती हैं। इसके लिए आप लैवेंडर एसेंशियल ऑयल की कुछ ड्रॉप्स पानी में डाल सकती हैं। आपको बात दें कि लैवेंडर ऑयल में एनाल्जेसिक गुण होते हैं, जो एलर्जी में राहत दिलाते हैं।
सामग्री
- 1 लटीर पानी
- 5 ड्रॉप्स लैवेंडर एसेंशियल ऑयल
विधि
- पानी को गरम करें और उसमें लैवेंडर एसेंशियल ऑयल की 5 बूंदें डालें।
- अब इस पानी से 5 मिनट तक भांप लें।
- कोशिश करें कि दिन में कम से कम 2 बार इस पानी से भांप लें।
- ऐसा करने से आपको एलर्जी में बहुत फायदा मिलेगा।
पुदीना और तुलसी
फायदे- तुलसी में कई औषधीय गुण होते हैं और वह हर तरह से शरीर के लिए फयदेमंद होती है। वहीं पुदीना में मेंथॉल होता है, जो सांस से जुड़ी एलर्जी को दूर करता है। इतना ही नहीं, पूदीने की पत्ती को सूंघने से बंद नाक भी खुल जाती है।
साम्रगी
- 1 मुट्ठी पुदीने की पत्तियां
- 1 मुट्ठी तुलसी की पत्तियां
विधि
एक कॉटन के रूमाल में पूदीने और तुलसी की पत्तियों को बांध कर साथ में रखें और दिनभर में जब भी मौका मिले उसे सूंघते रहें। इससे आपको एलर्जी में बहुत फायदा मिलेगा।

हल्दी का दूध
फायदे- हल्दी एंटीबैक्टीरियल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होती है।
सामग्री
- 1 कप दूध
- चुटकीभर हल्दी
- चुटकीभर काली मिर्च
- चीनी स्वादानुसार
विधि
- एक कप दूध को गरम कर लें।
- अब इस दूध में चुटकीभर हल्दी और चुटकीभर कालीमिर्च डालें।
- इस दूध को रात में सोने से पहले पी लें।
- इससे इम्यूनिटी बढ़ती है और हर तरह के संक्रमण में राहत मिलती है।
यह आर्टिकल आपको अच्छा लगा हो तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें और साथ ही इसी तरह और भी घरेलू नुस्खे जानने के लिए पढ़ती रहें हरजिंदगी।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।