herzindagi
home remedies for loose motions tips

अगर आप भी लूज मोशन से परेशान रहती हैं तो अपनाएं ये घरेलू उपाय

अगर आप भी बार-बार लूज मोशन से परेशान रहती हैं तो इस परेशानी को इन घरेलू उपायों की मदद से दूर कर सकती हैं।    
Updated:- 2021-01-19, 17:46 IST

कुछ उल्टा-पुल्टा खाने के बाद या किसी अन्य कारणवश लूज मोशन होना आम बात है। लेकिन, हर बार डॉक्टर के पास चले जाना भी सही भी नहीं होता। कई बार इस परेशानी को कुछ घरेलू उपायों की मदद से भी दूर किया जा सकता है। हालांकि, इस दौरान बहुत अधिक परेशानी का भी सामना करना पड़ता है, और इसके चलते सिरदर्द, थकान, कमजोरी आदि जैसी समस्याएं शुरू हो जाती है। लेकिन, अगर धैर्य से काम लिया जाए तो किचन के मौजूद कुछ सामानों की मदद से लूज मोशन को रोका जा सकता है। तो चलिए आज इस लेख में जानते हैं, उन घरेलू उपायों के बारे में, जिन्हें अपनाकर इस परेशानी को दूर किया जा सकता है।

जीरा का करें इस्तेमाल

home remedies for loose motions inside

जी हां, किचन में मौजूद जीरा की मदद से लूज मोशन को रोका जा सकता है। इसके लिए आप एक चुटकी जीरा को गुनगुने पानी के साथ सेवन करें। ध्यान रहे, इसे एकदम से खाना नहीं हैं, बल्कि इसे धीरे-धीरे चबाना है। इससे आपको जल्द ही आराम मिलेगा। यह पेट को ठंडक भी देता है।

इसे भी पढ़ें:अगर सर्दियों में सूज जाती हैं उंगलियां तो अपनाएं ये घरेलू उपाय

सेवन करें दही

home remedies curd for loose motions inside

लूस मोशन के दौरान आप दही का सेवन कर सकती हैं। इससे आपको जल्द आराम मिलेगा। दही में मौजूद प्रोबायोटिक्स तत्व कई रूप से हेल्प भी करते हैं और लूज मोशन की समस्या से दूर भी रखते हैं। दही में मौजूद सूक्ष्मजीव पाचन क्रिया को ठीक रखने में भी काफी मदद करते हैं। इसके लिए आप दिन में दो से तीन चम्मच का सेवन करें।

केला खाएं

home remedies for loose motions banana inside

कहा जाता है कि केले में मौजूद पेक्टिन तत्व लूज मोशन की समस्या से दूर रखते हैं। आपकी जनकारी के लिए बता दें कि पेक्टिन एक तरह के घुलनशील कार्बोहायड्रेटस होते हैं, जो दस्त और लूज मोशन के दौरान राहत पहुंचाते हैं। कहा जाता है कि इसके नियमित सेवन से तुरंत ही लूज मोशन पर कंट्रोल किया जा सकता है। इसके लिए आप लूज मोशन के दैरान सुबह शाम एक-एक केले का सेवन कर सकती हैं।

हाइड्रेट और डाइट का ख्याल

home remedies for loose motions water inside

लूज मोशन के चलते सबसे अधिक शरीर में पानी की कमी होने लगती है। पानी की कमी से कारण थकान, चक्कर आना आदि जैसी समस्याएं होने लगती है। ऐसे में खुद को हाइड्रेट रखने के लिए समय पर पानी पीते रहे। इसके अलावा आप नमक और पानी के घोल का भी सेवन कर सकती हैं। शरीर को हाइड्रेट रखने के साथ-साथ ये भी ज़रूरी है कि आप अपनी डाइट का ख्याल कैसे रखती हैं। डाइट में मौसमी सब्जियों को ही शामिल करें और तरल पदार्थ से तो एकदम दूर ही रहे।

यह विडियो भी देखें

इसे भी पढ़ें:बादाम के दूध के फायदे तो आपने कई बार सुने होंगे, लेकिन आज जानिए इसके कुछ नुकसान

नोट: यह लेख सिर्फ जानकारी बढ़ाने के लिए हैं। इस संबंध में आप डॉक्टर से भी सलाह ले सकती हैं।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें, और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit:(@goqii.com,st1.thehealthsite.com)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।