Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:58 AM IST

बच्चे की उल्टी को रोकने के लिए बेहद कारगर हैं ये घरेलू उपाय

अगर आप भी बच्चे की उल्टी को घरेलू उपाय की मदद से रोकना चाहती हैं तो इस लेख को ज़रूर पढ़ें।
Updated:- 2021-02-22, 15:45 IST
home remedies for child vomiting tips

जब बड़े लोग उल्टी से परेशान हो सकते हैं, तो ज़रा सोचे बच्चे को अगर उल्टी हो रही तो वो कितना परेशान हो सकता है। गलत-खाना, सफ़र के दौरान या फिर बदलते मौसम में बच्चे अक्सर उल्टी से परेशान हो जाते हैं। बार-बार उल्टी के चलते कई बार बच्चों की तबीयत कुछ अधिक ख़राब भी हो जाती है। ऐसे में बच्चों की उल्टी को रोकने के लिए आप कुछ घरेलू उपाय की मदद ले सकती हैं। किचन में कुछ ऐसी चीजें हमेशा मौजूद रहती है, जिसके इस्तेमाल से बच्चे की उल्टी को आसानी से रोका जा सकता है। अगर आपके घर में भी बच्चे हैं और गलत खाना खाने, सफ़र करने या फिर किसी अन्य समस्या के कारण उल्टी करने लगते हैं, तो आप इस घरेलू उपायों की मदद से उस परेशानी को आसानी से दूर कर सकती हैं।

इलायची का इस्तेमाल करें

home remedies for child vomiting ilayachi inside

भारतीय घरों में इलायची का इस्तेमाल चाय से लेकर स्वादिष्ट भोजन बनाने तक उपयोग किया जाता है। यहीं नहीं, इसके अलावा भी इलायची को कई अन्य बीमारियों में इसका इस्तेमाल कई महिलाएं हमेशा करती रहती हैं। इसी तरह बच्चे की उल्टी की समस्या को दूर करने के लिए भी आप इलायची का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए इलायची पाउडर और शहद को एक साथ मिलाकर बच्चे को सेवन करने के लिए दे सकती हैं। इससे बच्चे को तुरंत आराम मिलेगा।

इसे भी पढ़ें:Expert Tips: बदहजमी के लिए अपनाएं ये 10 रामबाण घरेलू उपचार

पुदीने का रस

home remedies for child vomiting pudina inside

बड़े व्यक्ति के लिए पुदीने का रस इस्तेमाल करने में कोई परेशानी नहीं होती हैं लेकिन, कड़वा होने के चलते छोटे बच्चे इसका इस्तेमाल करने से कभी-कभी डरते हैं। ऐसे समय में बच्चों को आप पुदीना रस को गुनगुने पानी में मिक्स करके सेवन करने के लिए दे सकती हैं। इसके अलावा आप पुदीने के रस को शहद में भी मिलाकर बच्चे को सेवन करने के लिए दिया जा सकता है। इसके सेवन से उल्टी रुक जाता हैऔर पाचन क्रिया भी सही रहती हैं।

चावल का पानी

home remedies for child vomiting inside

शायद, आप सोच रहे होंगे की चावल का पानी उल्टी की समस्या को कैसे दूर कर सकता हैं। तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि चावल का पानी/माड़ की मदद से उल्टी को आसानी से रोका जा सकता हैं। दिन में एक से दो बार माड़ का सेवन करने के लिए बच्चे को दीजिये इससे उल्टी नहीं आएगी और पाचन क्रिया भी ठीक रहेगी। चावल के पानी से पेट केगैस की समस्या को भी आसानी से दूर किया जा सकता हैं। इसके पानी में ऐसे कई विटामिन्स होते हैं, जो बच्चों को बीमारी से लड़ने में भी हेल्प करते हैं।

इसे भी पढ़ें:शहद को गरम करके न करें सेवन, एक्सपर्ट से जानें ऐसी अन्य टिप्स

अदरक का इस्तेमाल करें

home remedies for child vomiting inside

अदरक की चाय अगर किसी को दिन की शुरुआत में न मिले तो दिन की शुरुआत बेकार हो जाती हैं। खैर, चाय के अलावा अदरक की मदद से उल्टी की समय को भी आसानी से दूर किया जा सकता है। इसके लिए आप अदरक पाउडर को गुनगुने पानी में मिक्स करके बच्चे को सेवन करने के लिए दे सकती हैं। इसके अलावा आप अदरक रस को भी गुनगुने पानी में मिक्स करके भी बच्चे को सेवन करने के लिए दे सकती हैं। हालांकि, बच्चा अगर कुछ अधिक परेशान हैं, तो आपको डॉक्टर की सलाह ज़रूर लेना चाहिए।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit:(@www.beenke.com,www.1mg.com)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।