पराठे हम सभी बड़े ही शौक से खाते हैं। पराठे का मजा तभी आता है जब इस पर बढ़िया से घी लगाकर खाया जाए। अक्सर लोग पराठा सेकते वक्त इ के दोनों तरफ खूब सारा घी लगाते हैं। इसके बाद इसे हाई फ्लेम पर सेकते हैं। आप भी ऐसा ही करते होंगे? अगर ऐसा करते हैं तो आज से ही ऐसा करना बंद कर दीजिए, क्योंकि इससे आपको कई सारी बीमारियां हो सकती हैं। इस बारे में हेल्थ एक्सपर्ट रामिता कौर ने इंस्टाग्राम पर जानकारी साझा की है। आइए जानते हैं गर्म तवे पर पराठे को घी के साथ सेकने पर सेहत पर क्या असर पड़ता है?
View this post on Instagram
एक्सपर्ट बताती हैं कि जब घी उच्च तापमान के संपर्क में आता है तो यह अपने स्मोक पॉइंट तक पहुंच जाता है जो लगभग 250 डिग्री सेल्सियस होता है। इसका मतलब है कि घी टूटने लगता है और इससे हानिकारक फ्री रेडिकल्स और टॉक्सिंस जैसे एक्रोलीन निकलते हैं। यह तत्व शरीर में ऑक्सीडेटिव तनाव और सूजन को बढ़ा सकते हैं, जो दीर्घकालिक बीमारियों जैसे हृदय रोग डायबिटीज सहित और भी कई क्रॉनिक डिजीज का कारण बन सकते हैं।
यह भी पढ़ें-Chhath Puja in Yamuna River: जहरीले पानी में आस्था की डुबकी लगाना कितना खतरनाक? एक्सपर्ट से जानें
पराठा सेकने का सबसे बेहतर तरीका यह है कि आप जब पराठे को बेल रहे हो इस वक्त हल्का घी लगाएं या जब आप पराठे को सेक लें, इसके बाद आप भी थोड़ी मात्रा में घी डालें और इसे पिघलना में दें। इस तरीके से घी का सीधा उच्च तापमान से संपर्क नहीं होता है और यह अधिक लाभकारी पोषक तत्वों को बरकरार रखना है जैसे ब्यूटरेट जो आंतों के स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है। एक्सपर्ट बताती हैं कि घी एक हेल्दी फैट है लेकिन इसे भी संतुलित रूप में ही सेवन किया जाना चाहिए तभी इसका फायदा मिलता है।
यह भी पढ़ें-मल्टीपल मायलोमा से जूझ रही थीं गायिका शारदा सिन्हा, जानें क्या होती है यह बीमारी
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।