गर्भधारण करना महिला के लिए सबसे बड़ी खुशी होती है। लेकिन हर महिला को मालूम नहीं होता है कि गर्भधारन के बाद आखिर शरीर में होता क्या है। आज हम इस आर्टिकल में जानेंगे की गर्भधारण के एक सप्ताह बाद ही शरीर में कई सारे बदलाव शुरू हो स सकते हैं। हालांकि हर महिला का शरीर अलग तरीके से रिस्पॉन्ड करता है। फिर भी कुछ संकेत ऐसे होते हैं, जिन्हें हर महिला को समझने की जरूत है। ताकि ठीक तरीके से देखभाल की जाए। इस बारे में हमने एक्सपर्ट से बात की है।Dr. Chetna Jain Director Dept of Obstetrics & gynecology Cloudnine Group of hospitals, Sector 14, Gurgaon इस बारे में जानकारी दे रही हैं।
गर्भधारण के 7 दिन बाद दिख सकते हैं ये 7 लक्षण
गर्भधारण के 6 से 10 दिन बाद भ्रूण गर्भाशय की दीवार में चिपकता है, जिसे इंप्लांटेशन कहा जाता है। इस दौरान हल्का रक्तस्राव या पिंक कलर की स्पॉटिंग हो सकती है। अक्सर लोग इसे पीरियड समझ कर अनदेखा कर देते हैं, लेकिन यह गर्भधारण का पहला संकेत हो सकता है।
गर्भधारण के बाद शरीर में हार्मोन में उतार-चढ़ाव होता रहता है। शरीर में प्रोजेस्टेरोन हार्मोन की मात्रा बढ़ जाती है, जिससे महिला को ज्यादा थकान महसूस हो सकती है और बिना काम किए भी कमजोरी लगना सामान्य है।
कुछ महिलाओं में स्तनों का सख्त होना, हल्का दर्द या निप्पल का संवेदनशील होना भी देखा जा सकता है। ऐसा हार्मोनल बदलाव की वजह से होता है।
इसके अलावा भावनात्मक संतुलन होना सामान्य है। गर्भधारण के एक सप्ताह के अंदर ही महिला को बिना कारण के गुस्सा, चिड़चिड़ापन, दुख महसूस हो सकता है।
गर्भाशय में बदलाव की वजह से पेट के निचले हिस्से में खिंचाव और ऐंठन हो सकती है। इससे पीरियड्स का संकेत समझा जाता है लेकिन यह गर्भधारण का संकेत हो सकता है।
मॉर्निंग सिकनेस आमतौर पर गर्भ धारण के दो से चार हफ्तों बाद होती है। लेकिन कुछ महिलाओं में इसकी शुरुआत पहले ही हो सकती है, जिससे खाने की खुशबू से उल्टी जैसा महसूस लगा या भूख की कमी देखी जाती है।
यह भी पढ़ें-अगर मेरी ओवरी में सिस्ट है तो मुझे क्या करना चाहिए?
गर्भधारण के बाद शरीर का टेंपरेचर थोड़ा बढ़ा हुआ रहता है। अगर आपने ओवुलेशन ट्रैक किया है और आपका तापमान लगातार बढ़ा हुआ है तो यह गर्भधारण का संकेत हो सकता है।
हर महिला के शरीर की प्रतिक्रिया अलग होती है। अगर आपको ऊपर बताए गए कोई भी लक्षण महसूस हो रहे हैं और आपको लग रहा है कि आप गर्व से हैं तो घर पर प्रेग्नेंसी टेस्ट करें या फिर डॉक्टर से संपर्क करें
यह भी पढ़ें-सुनो सहेली! क्या अंडरआर्म हो रहे हैं बहुत ज्यादा काले...कहीं इस बीमारी ने तो नहीं दे दी है दस्तक
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है,तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है,तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।
Image Credit:Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों