क्या पसीना बहाने से वजन कम होता है? एक्सपर्ट से जानें

बढ़ता वजन आजकल सबसे बड़ी स्वास्थ्य समस्याओं में से एक है। इससे न सिर्फ लुक पर असर पड़ता है बल्कि कई सारी बीमारियां भी हो जाती है, वहीं वजन कम करने के लिए लोग एक से बढ़कर एक उपाय करते हैं। पसीना बहाना अक्सर वजन कम करने से जोड़ा जाता है। लेकिन क्या सच में पसीना बहाने से वजन कम होता है? इसको लेकर हमने एक्सपर्ट से बात की है, चलिए जानते हैं एक्सपर्ट की राय क्या है इस पर..इस बारे में रेनबो अस्पताल के डॉ.विभु कावत्रा जानकारी दे रहे हैं।
क्या पसीना बहाने से वजन कम होता है?

पसीना आना शरीर की एक सामान्य प्रतिक्रिया है जिससे शरीर के तापमान को नियंत्रित किया जाता है। जब आप शारीरिक गतिविधि करते हैं तो शरीर गर्म होता है और इस गर्मी के कारण पसीने का स्राव होता है, लेकिन पसीना बहाने का मतलब बिल्कुल भी यह नहीं है कि आप फैट लॉस कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें-डिलीवरी के बाद कितने दिनों तक सेक्शुअल रिलेशन से बचना चाहिए?

एक्सपर्ट बताते हैं कि पसीने से वजन कम नहीं होता है बल्कि केवल पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी होती है, जिससे वजन में हल्की-फुल्की कमी आती है, लेकिन जैसी व्यक्ति रिहाइड्रेट होता है तो खोया हुआ वजन वापस आ जाता है। स्थाई वजन घटाने के लिए एक्सरसाइज के साथ स्ट्रिक्ट संतुलित आहार का कॉम्बिनेशन जरूरी है। आहार और व्यायाम से वजन कम होने में थोड़ा वक्त लगता है लेकिन अगर आप प्रॉपर इस रूटीन को फॉलो करते हैं तो आपको लॉन्ग टर्म हेल्दी रहने में मदद मिलेगी।
यह भी पढ़ें-चॉकलेट सिस्ट क्या है? जानें इसके लक्षण और कारण
अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करना न भूलें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए हर जिंदगी से जुड़े रहें।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।