आमतौर पर पर लड़कियां बड़ी होने लगती हैं, तो पैरेंट्स के मन में कई तरह के सवाल आने लगते हैं। उनमें से एक सबसे कॉमन सवाल यह है कि क्या पहली बार पीरियड्स आने के बाद लड़कियों की हाइट बढ़ना रुक जाती है? इसका जवाब है नहीं, यह केवल एक मिथक है। दरअसल, पहले पीरियड् के बाद भी लडकियों की लंबाई कुछ सालों तक बढ़ती रहती है। सच यह है कि उनके शरीर की ग्रोथ थोड़ी धीमी हो जाती है, लेकिन रुकती नहीं है।
Indian Academy of Pediatrics और American Academy of Pediatrics के अनुसार, एक लड़की के मासिक धर्म शुरू होने के बाद भी उसकी हाइट औसतन 2–3 साल तक और बढ़ती है और लगभग 14–15 साल की उम्र तक हाइट पूरी तरह से बढ़ जाती है। इस दौरान उसकी हाइट में 5 से 7 सेंटीमीटर यानी 2–3 इंच तक की बढ़त हो सकती है। आज हम इस आर्टिकल में अपोलो हॉस्पिटल्स बिलासपुर की सीनियर कंसल्टेंट प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सोफिया सुल्ताना से जानेंगे कि पीरियड्स और हाइट ग्रोथ के बीच क्या संबंध है और किन बातों का ध्यान रखकर एक लड़की अपनी लंबाई बढ़ने में मदद कर सकती है।
क्या यह Medically सही है कि लड़कियों की हाइट उनके पहले पीरियड के बाद बढ़नी बंद हो जाती है?
डॉक्टर सोफिया सुल्ताना कहती हैं कि नहीं, यह पूरी तरह से सही नहीं है। जब लड़की को पहला पीरियड आता है, तो उसका शरीर बढ़ना एकदम से बंद नहीं होता है। अगले 2 से 3 साल तक उसकी लंबाई धीरे-धीरे बढ़ती रहती है। असल में पीरियड्स आने से पहले ही लड़कियों की हाइट बढ़ने का समय होता है और पीरियड्स आने के बाद औसतन 2 से 3 इंच तक उनकी लंबाई में बढ़ोत्तरी हो सकती है। हां, यह जरूर है कि मासिक धर्म के बाद हाइट बढ़ने की गति धीमी पड़ जाती है, लेकिन रुकती नहीं है। लड़कियां 14 से 15 साल तक धीरे-धीरे बढ़ती रहती हैं।
इसे भी पढ़ें- पीरियड्स से जुड़ी इन 7 बातों का असल जिंदगी से दूर-दूर तक नहीं है नाता
पीरियड्स के कितने साल बाद तक लड़कियों की लंबाई बढ़ती रहती है?
डॉक्टर का कहना है कि आमतौर पर लड़कियां पीरियड्स के बाद भी 2 से 3 साल तक बढ़ती रहती हैं और 14 से 15 साल की उम्र तक अपनी फाइनल हाइट तक पहुंच जाती हैं। हालांकि, हर लड़की की ग्रोथ अलग होती है। कुछ लड़कियां जिन्हें लेट ब्लूमर कहा जाता है, वे थोड़ा धीरे-धीरे बढ़ती हैं और थोड़ा ज्यादा समय तक लंबाई में बढ़ोत्तरी करती रहती हैं। अगर किसी लड़की को 11 साल की उम्र में पहला पीरियड आया है, तो उसकी लंबाई 14 से 15 साल तक बढ़ सकती है। आपको बता दें कि हर लड़की का शरीर अलग होता है और हाइट ग्रोथ पर जीन्स, पोषण और हेल्थ का भी असर पड़ता है।
किशोरावस्था के दौरान लड़कियों की हाइट ग्रोथ को कौन-कौन से और फैक्टर प्रभावित करते हैं?
पीरियड्स के अलावा भी कुछ अहम बातें होती हैं जो लड़कियों की लंबाई बढ़ने में मदद करती हैं।
- जेनेटिक्स:अगर माता-पिता की हाइट अच्छी है, तो बच्ची के लंबे होने की संभावना अधिक रहती है, जबकि पैरेंट्स की हाइट कम होती है, तो लड़की की हाइट भी सीमित रह सकती है।
- एक्सरसाइज, फिजिकल एक्टिविटी:अगर बच्ची रोजाना दौड़ती-भागती, रस्सी कूदना, तैरना या खेल खेलती है, तो ये सभी एक्टिविटी ग्रोथ हार्मोन को एक्टिव करते हैं, जिससे हड्डियां लंबी और मजबूत बनती हैं।
- संतुलित आहार:अगर बच्ची अच्छा खाना खाती है, जिसमें प्रोटीन (दूध, दालें), कैल्शियम (दूध, पनीर), आयरन (पालक), जिंक और विटामिन D शामिल होता है, तो हाइट बढ़ती है। अगर शरीर में सही पोषण नहीं जाता है, तो हाइट रुक सकती है।
- अच्छी नींद:जब हम सोते हैं, तो शरीर सबसे ज्यादा ग्रोथ हार्मोन को रिलीज करता है। बच्चों को हर दिन कम से कम 8 से 10 घंटे की नींद लेनी चाहिए।
- हार्मोन और मेडिकल कंडीशन्स का असर:कुछ विशेष बीमारियां और हार्मोनल समस्याएं भी लंबाई बढ़ने को रोक सकती हैं। अगर किसी को थायरॉइड, किडनी या लीवर से जुड़ी बीमारी है, तो शरीर की ग्रोथ धीमी हो सकती है।
इसलिए ऐसे मामलों में जल्दी जांच और इलाज बहुत जरूरी होता है। सही समय पर इलाज मिलने से लंबाई रुकने से बचाई जा सकती है।
क्या पीरियड्स के बाद भी लंबाई बढ़ सकती है अगर बच्ची हेल्दी डाइट और एक्सरसाइज फॉलो करें?
हां बिल्कुल, भले ही बच्ची को पहला पीरियड आ चुका होस लेकिन हेल्दी हैबिट्स और एक्सरसाइज अब भी लंबाई को बढ़ाने में मदद कर सकती हैं। अगर बच्ची अपने खाने में दूध, हरी सब्जियों, प्रोटीन और विटामिन्स को शामिल करती हैं, तो हड्डियां लंबी और मजबूत हो सकती हैं। इसके अलावा आउटडोर एक्टिविटी जैसे तैराना, दौड़ना आदि से भी ग्रोथ हार्मोन एक्टिव रहते हैं।
हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image Credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों