Instant Ramen Noodles खाने हो सकता है कैंसर? महिलाओं में हो सकती है यह समस्या

क्या आपको भी नूडल्स खाना पसंद है? जरा एक बार यह खबर भी ध्यान से पढ़ लीजिए। हाल ही में रामेन नूडल्स को लेकर एक कॉन्ट्रोवर्सी हुई है। नूडल्स के पैकेट पर कैंसर और रिप्रोडक्टिव हार्म जैसी वॉर्निंग देखकर हाहाकार मच गया है।
image

मैदा हमारे शरीर को नुकसान पहुंचाता है, यह बात लगभग सभी जानते हैं। इसके बाद भी हममें से अधिकतर लोग प्रोसेस्ड फूड्स का सेवन करते हैं। मगर हाल ही में इंस्टेंट नूडल्स के पैकेट पर छपी एक चेतावनी ने सोशल मीडिया पर तूफान ला दिया है, जिसने दुनिया भर के उपभोक्ताओं को सदमे में डाल दिया है।

एक इंस्टा यूजर, 'omggotworms' ने अपने हैंडल पर वीडियो शेयर किया है, जिसमें नूडल पैकेट पर साफ अक्षरों में 'चेतावनी: कैंसर और रिप्रोडक्टिव हार्म' लिखा हुआ दिखाया गया है। यह चेतावनी कैलिफोर्निया के प्रोपोजिशन 65 से जुड़ी है, एक कानून जो उन उत्पादों पर चेतावनी देना जरूरी समझता है जिनमें कैंसर या रिप्रोडक्टिव संबंधी नुकसान के लिए जाने जाने वाले केमिकल्स होते हैं।

अब इंस्टेंट नूडल्स खाने से कैंसर हो सकता है या नहीं, इस पर लोग बंट गए हैं। बच्चे से लेकर बूढ़े तक इंस्टेंट नूडल्स का सेवन करते हैं। ऐसे में इससे होने वाला कैंसर रिस्क और महिलाओं के रिप्रोडक्टिव हेल्थ पर इसके प्रभाव को लेकर चिंता बढ़ चुकी हैं। चलिए इस लेख में बताएं कि इंस्टेंट नूडल्स से हमारे शरीर में क्या असर होता है।

View this post on Instagram

A post shared by Ricky (@omggotworms)

क्या इंस्टेंट नूडल्स खाना वाकई खतरनाक हैं?

इंस्टेंट नूडल्स जल्दी बन जाते हैं और किफायती होते हैं, इसलिए ज्यादातर लोग इसका सेवन करते हैं। कई महिलाओं की इसकी जानकारी होगी कि इससे हेल्थ पर असर पड़ता है। नूडल्स में फैट, सोडियम और मोनोसोडियम ग्लूटामेट (MSG) की मात्रा अधिक होती है, जबकि फाइबर और प्रोटीन जैसे आवश्यक पोषक तत्व कम होते हैं।

नूडल्स में एक्रिलामाइड जैसा रसायन बन जाता है। यह ऐसा रसायन है जो कुछ चीजों को हाई टेंपरेचर पर पकाने के दौरान बन सकता है। इंस्टेंट नूडल्स खाने से एकदम किसी तरह का नुकसान नहीं होता, लेकिन यह लंबे समय में ओवरऑल क्वालिटी को खराब करता है।

instant noodles can cause cancer

इंस्टेंट नूडल्स से हो सकता है कैंसर?

इंस्टेंट नूडल्स में सोडियमकी मात्रा बहुत ज्यादा होती है। एक 100 ग्राम के पैकेट में 397 से 3678 मिलीग्राम तक सोडियम हो सकता है और कभी-कभी यह इससे ज्यादा होता है। ऐसे में इससे ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है, जो दिल की बीमारियों का सबसे बड़ा कारण है। बढ़ा हुआ ब्लड प्रेशर आपके दिल पर दबाव डालता है, जिससे दिल का दौरा और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। कुछ शोधों में यह भी सामने आया है कि प्रोसेस्ड फूड्स में मौजूद हाई सोडियम पेट के कैंसर का खतरा बढ़ा सकता है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, हमें एक दिन में 2 से 5 ग्राम से ज्यादा सोडियम नहीं खाना चाहिए। अगर आप इंस्टेंट नूडल्स का सिर्फ एक पैकेट भी खाते हैं, तो आपके लिए इस सीमा में रहना बहुत मुश्किल हो जाएगा।

नूडल्स खाने से महिलाओं के रिप्रोडक्टिव हेल्थ पर पड़ता है असर

इंस्टेंट नूडल्स का सेवन महिलाओं के रिप्रोडक्टिव हेल्थ पर भी कई तरीकों से असर डाल सकता है-

पैकेजिंग में पाए जाने वाले BPA जैसे रसायन एंडोक्राइन डिसरप्टर्स के रूप में काम कर सकते हैं। BPA एस्ट्रोजन जैसे महत्वपूर्ण हार्मोन के कार्य को डिस्टर्ब कर सकता है। हार्मोनल असंतुलन से इररेगुलर पीरियड्स और ओव्यूलेशन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।

इंस्टेंट नूडल्स में हाई सोडियम की मात्रा अस्वस्थ फैट और रिफाइन्ड कार्बोहाइड्रेट की मात्रा मोटापे और मेटाबॉलिक सिंड्रोम के जोखिम को बढ़ा सकती है। मेटाबॉलिक सिंड्रोम पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम जैसी समस्याओं से जुड़ा है, जो महिलाओं में बांझपन का एक प्रमुख कारण है।

instant noodles can harm reproductive health

नूडल्स खाने का मन करे तो क्या करें?

जिस नूडल के बोल को आप इतने चाव से खाती हैं। इतने लंबे समय से खा रही हैं, उसे एकदम खाना बंद नहीं किया जा सकता है। ऐसे में आप इसके नेगेटिव इफेक्ट्स को कम करने की कोशिश कर सकती हैं।

अगर आपको नूडल्स खा रही हैं, तो उसमें न्यूट्रिशियस बनाएं। उसमें खूब सारी वेजिटेबल्स डालें। अंडा, पनीर या टोफू डालकर उसमें प्रोटीन की मात्रा को बढ़ाया जा सकता है। आप उसमें सब्जियों का ब्रॉथ इस्तेमाल करके उसे स्वादिष्ट बना सकती हैं।

अगर आप नूडल्स का सेवन बहुत ज्यादा करती हैं, तो उसे कम करें। ध्यान रखें कि थोड़े से बदलाव आपकी हेल्थ पर पॉजिटिव असर डाल सकते हैं।

हमें उम्मीद है कि यह जानकारी आपको पसंद आई होगी। इसे लाइक करें और फेसबुक पर शेयर करना न भूलें। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP