इन पांच वजहों से एकदम घटता व बढ़ता है ब्लड शुगर लेवल, जानिए

ब्लड शुगर लेवल का एकदम से घटना या बढ़ना सेहत के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं माना जाता है। इससे व्यक्ति को सिरदर्द से लेकर चक्कर आना, बेहोशी व कमजोरी का अहसास होना, देखने में परेशानी होना आदि कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। इतना ही नहीं, कुछ गंभीर स्थिति में व्यक्ति कोमा में जा सकता है। इसलिए, व्यक्ति को अपने ब्लड शुगर लेवल पर नजर बनाए रखनी चाहिए। खासतौर से, अगर किसी व्यक्ति को डायबिटीज है तो ऐसे में उसका ब्लड शुगर लेवल एकदम से स्पाइक कर सकता है या फिर गिर सकता है।
इस स्थिति में व्यक्ति को अतिरिक्त केयर की जरूरत होती है। लेकिन अगर आप ब्लड शुगर लेवल के एकदम से बढ़ने व घटने के कारणों के बारे में जान लें तो इससे उसे मैनेज करना अधिक आसान हो जाता है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको ब्लड शुगरर लेवल के एकदम से बढ़ने व घटने के कारणों के बारे में बता रहे हैं-
बहुत अधिक तनाव लेना
डिहाइड्रेशन होना
पानी शरीर में कई मायनों में लाभदायक है। जब शरीर में हाइड्रेशन लेवल कम होता है तो इससे ब्लड में ग्लूकोज लेवल बढ़ सकता है। जिससे ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है। जो लोग पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन नहीं करते हैं, उन्हें हाइपरग्लेसेमिया अर्थात् हाई ब्लड शुगर की समस्या होने की संभावना कई गुना बढ़ जाती है।
इसे भी पढ़ें: शुगर लेवल को कम करते हैं ये 5 नुस्खे, सिर्फ 15 दिनों में दिखता है असर
खानपान को लेकर लापरवाही बरतना
इसे भी पढ़ें: नेचुरल तरीकों से कैसे कंट्रोल करें ब्लड शुगर, एक्सपर्ट से जानें आसान टिप्स
आर्टिफिशियल स्वीटनर का इस्तेमाल करना
चीनी हेल्थ के लिए अच्छी नहीं होती है, यह बात तो हम सभी जानते हैं। इसलिए, अधिकतर लोग अपनी हेल्थ को बनाए रखने के लिए आर्टिफिशियल स्वीटनर का सेवन करते हैं। इनमें कैलोरी काउंट भले ही कम हो, लेकिन इससे हेल्थ पर नेगेटिव असर ही पड़ता है।
यहां तक कि आर्टिफिशियल स्वीटनर के कारण ब्लड शुगर लेवल एकदम से बढ़ जाता है। इतना ही नहीं, ये हार्ट डिसीज से लेकर स्ट्रोक तक के खतरे को भी बढ़ाते हैं। इसलिए, जहां तक संभव हो, आर्टिफिशियल स्वीटनर से बचें। इसके स्थान पर आप गुड़ या शहद का सेवन सीमित मात्रा में कर सकते हैं।
बीमार होना
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।