पॉटी के रास्ते में जलन क्यों होती है?

पॉटी करना अच्छी सेहत के लिए बहुत ही जरूरी है।लेकिन, क्या आपने पॉटी करने के बाद पॉटी के रास्ते में जलन महसूस की है। हम में से कई ऐसे लोग हैं, जो ऐसा फील करते हैं। आइए जानते हैं, ऐसा क्यों होता है।
  • Aiman Khan
  • Editorial
  • Updated - 2025-06-19, 10:16 IST
image

अक्सर हम शरीर में होने वाली छोटी समस्याओं पर ध्यान नहीं देते हैं। पर कई बार छोटी सी दिखने वाली परेशानी अंदर ही अंदर तकलीफ का कारण बन सकती है। ऐसे ही एक समस्या है पॉटी के रास्ते में जलन होना। आपने भी कभी ना कभी महसूस किया होगा शौच के बाद जलन बैठने में दिक्कत, या एक अजीब सी चुभन। यह न सिर्फ शारीरिक रूप से परेशान करती है, बल्कि मानसिक रूप से भी आपको दिक्कत देती है। अक्सर लोग शर्म या हिचक की वजह से इसे नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन, जरूरी है कि हम इस दर्द को पहचानें और उसका समाधान ढूंढें। अगर आपको भी शौच करने के बाद पॉटी के रास्ते में जलन होती है,तो हम आज इस आर्टिकल में इसके कुछ कारण बता रहे हैं।इस बारे में हमने हेल्थ एक्सपर्ट से बात की है।Dr. Uddhavesh M Paithankar, Consultant - Gastroenterology, Manipal Hospital Gurugram इस बारे में जानकारी दे रहे हैं।

पॉटी के रास्ते में जलन क्यों होती है?

एक्सपर्ट के मुताबिक इसका पहला कारण बवासीर हो सकता है। यह गुदा या मलाशय की नसों में सूजन के कारण होती है। बाहरी बवासीर में जलन खुजली और दर्द बहुत आम है और यह मल त्याग के समय और अधिक बढ़ जाती है। एक्सपर्ट बताते हैं कि जो अंदरूनी बवासीर होती है, वह दिखाई नहीं देती है।लेकिन, खून आने का कारण बन सकती है।

burning sensation in rectum

इरिटेबल बॉवेल डिजीज, यह भी पॉटी के रास्ते में जलन होने का एक कारण हो सकता है। यह एक क्रॉनिक कंडीशन है, जिसमें लगातार सूजन के कारण पॉटी के रास्ते में जलन होती है।

एक्सपर्ट बताते हैं कि इसके अलावा एनल फिशर की समस्या में भी पॉटी के रास्ते में जलन हो सकती हैष दरअसल, यह एक ऐसी समस्या है, जिसमें मलद्वार में एक छोटा सा चीरा लग जाता है। यह सुनने में छोटा लगता है, लेकिन इसकी जलन और पीड़ा बहुत ज्यादा होती है। खासकर पॉटी करने के बाद। यह हर उम्र की व्यक्ति को हो सकता है।

यह भी पढ़ें-पेट का रिपोर्ट कार्ड है आपकी पॉटी, इन तीन बातों से समझें कितने सेहतमंद हैं आप

Why does my anus burn

कई बार दस्त लगने के कारण भी ऐसा हो सकता है। बार-बार ढीला और पानी जैसा मलत्याग , गुदा की त्वचा को इतना रगड़ता है कि उसमें जलन और सूजन हो जाती है। अगर ऐसा अगर कई दिनों तक चलता है, तो आप डॉक्टर से संपर्क करें।

हम जो खाते हैं, वही हमारे शरीर से बाहर आता है। मिर्च-मसाले, कैफीन जैसी चीज मल को ज्यादा एसिडिक बना देती है, जिससे जलन बढ़ जाती है।

यह भी पढ़ें-डियर लेडीज...अगर आपको महसूस हो रहे हैं ये लक्षण तो बिना देर किए जाएं गायनेकोलॉजिस्ट के पास

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP