टेंशन होने पर क्या आपको भी होता है पॉटी का एहसास? एक्सपर्ट से जानें

क्या जब आप भी टेंशन लेती हैं, तो बहुत तेज पॉटी प्रेशर आता है। क्या आपको मालूम है कि ऐसा क्यों होता है। जानते हैं इस बारे में विस्तार से।  
Updated:- 2025-05-22, 14:17 IST
image

क्या आप के साथ भी ऐसा हुआ है कि आप इंटरव्यू के लिए जा रहे हैं, कोई मीटिंग होने वाली है, एग्जाम देने जाना है या कोई भी टेंशन हो अचनाक तेज की पॉटी महसूस होने लगती है? आप भी ऐसा महसूस करती हैं, तो आप ऐसा अनुभव करने वाले अकेली नहीं हैं। इसके पीछे की वजह गट ब्रेन एक्सिस होता है। आइए समझते हैं इस टर्म को। इस बारे में हमने हेल्थ एक्सपर्ट से बात की। डॉ. कंदरपथ नाथ सक्सेना कंसल्टेंट गैस्ट्रोइंटेस्टाइलनल साइंसेज, मणिपाल हॉस्पिटल, जयपुर इस बारे में जानकारी दे रहे हैं। 

टेंशन होने पर क्यों होता है पॉटी का एहसास?

why do we feel POTTY pressure during stress

एक्सपर्ट बताते हैं, कि जब आपका दिमाग तनाव या डर जैसी स्थिति महसूस करता है जैस किसी एग्जाम या इंटरव्यू , तो शरीर फाइट या फ्लाइट मोड में चला जाता है। हमारे दिमाग और आंतों के बीच बहुत सारे न्यूरल कनेक्शन होते हैं, जिन्हें मिलाकर गट ब्रेन एक्सिस कहा जाता है।

जब दिमाग को किसी खतरे का आभास होता है, तो यह शरीर को अलर्ट करता है और इसी अलर्ट में कई तनाव वाले हार्मोन जैसे कोर्टिसोल, एड्रेनालिन, सेरोटोनिन रिलजी होते हैं।खासकर के सेरोटोनिन नाम का हार्मोन तनाव के समय बढ़ता है और सीधा असर आंतों की मूवमेंट पर पड़ता है, जिससे हमें अचानक पॉटी का प्रेशन महसूस होता है।

यह भी पढ़ें-किस विटामिन की कमी से होंठ सूख जाते हैं? ऐसे करें पूर्ति

तनाव में कौन कौन से लक्षण महसूस होते हैं?

  • अचानक पॉटी करने की इच्छा होना
  • डायरिया या पेट में मरोड़
  • पेट फूलना या ब्लोटिंग होना

कैसे करें मैनेज

POTTY PRESSURE IN STRESS

  • नियमित योग और ध्यान पर्याप्त नींद
  • संतुलित और समय पर खाना।
  • रोजाना हल्की फुल्की एक्सरसाइज।
  • कैफीन और ठंडे पदार्थ कम लें।

यह भी पढ़ें-एक फ्लोर चढ़ते ही फूलने लगती है सांस, कहीं शरीर में इन चीजों की कमी तो नहीं?

अगर आपको भी हेल्‍थ से जुड़ी जानकारी चाहिए, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।