जोड़ों और मांसपेशियों के दर्द से हैं परेशान? नानी मां के इस देसी तेल से करें मालिश

जोड़ों का दर्द इन दिनों हर उम्र के व्यक्ति को परेशान कर रहा है। कई बार दिनभर की थकान के बाद, जोड़ों और मांसपेशियों का दर्द परेशान करता है। वहीं, अक्सर मौसम बदलने पर ज्वॉइंट पेन होने लगता है। शरीर में कैल्शियम, विटामिन-डी की कमी, इंफ्लेमेशन, गलत पॉश्चर और भी कई कारणों के चलते कंधे, कलाई, घुटने, उंगलियों और टखने में दर्द होने लगता है। अक्सर दर्द से तुरंत निजात पाने के लिए, हम पेनकिलर ले लेते हैं। इससे बेशक तुरंत राहत मिल जाती है। लेकिन, यह कोई सही हल नहीं है। अगर आपको लंबे समय से दर्द बना हुआ है, तो डॉक्टर से सलाह लें और इसका कारण जानने की कोशिश करें, ताकि सही इलाज मिल सके। कभी-कभार होने वाले जोड़ों और मांसपेशियों के दर्द को कम करने के लिए, देसी तेल से मालिश करना फायदेमंद रहेगा। आज दिल से इंडियन सीरीज में हम आपको एक ऐसे ही तेल के बारे में बता रहे हैं। इससे मालिश करने से जोड़ों और मांसपेशियों के दर्द में आराम मिल सकता है। यह जानकारी आयुर्वेदिक डॉक्टर आनंदी माहेश्वरी दे रही हैं।
जोड़ों और मांसपेशियों के दर्द को दूर करेगा यह आयुर्वेदिक तेल

- नारियल तेल में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। यह दर्द और सूजन को कम करने में मदद कर सकता है।
- इस तेल से मालिश करने से ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है। इससे मसल्स और ज्वॉइंट पेन में राहत मिलती है।
- इस तेल में लॉरिक एसिड अच्छी मात्रा में होता है। इससे मांसपेशियों की अकड़न भी दूर होती है।
- कपूर में एंटी-अर्थराइटिक, एंटी-रुमेटिस, और एंटी-फ्लोजिस्टिक गुण होते हैं। जब आप इसे गुनगुने नारियल के तेल में मिलाकर लगाती हैं, तो इससे जोड़ों के दर्द में आराम मिलता है।
- यह अर्थराइटिस के दर्द को दूर करता है और इससे मांसपेशियों की ऐंठन भी दूर होती है।
- इससे मालिश करने से जोड़ों में गर्माहट होती है और अंदर की सूजन दूर होती है।
- सोंठ में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। यह जोड़ों के पुराने दर्द को भी खींच सकती है।
- यह मांसपेशियों और जोड़ों को गर्माहट देकर, दर्द को दूर करता है।
यह भी पढ़ें- जोड़ों में अकड़न के कारण उठना-बैठना हो गया है मुश्किल, इन फूड्स से मिलेगा आराम
घर पर बनाएं जोड़ों और मांसपेशियों के दर्द के लिए तेल

- सबसे पहले दो बड़े चम्मच नारियल का तेल लें।
- अब इसे हल्का गर्म करें।
- इसमें 2 छोटे टुकड़े कपूर डालें।
- इसे पिघलने दें।
- अब इसमें लगभग चौथाई चम्मच सोंठ डाल दें।
- इस तेल से मालिश करने से जोड़ों और मांसपेशियों का दर्द दूर हो सकता है।
यह भी पढ़ें- जोड़ों के दर्द से हैं परेशान? इस नुस्खे से मिलेगी मदद
जोड़ों और मांसपेशियों का दर्द दूर करने के लिए 'दिल से इंडियन' सीरीज का यह देसी नुस्खा आपको कैसा लगा, हमें कमेंट्स में बताएं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।