क्या लू लगना जानलेवा है? एक्सपर्ट से जानें

गर्मी अपने चरम पर है और हीटवेव का अलर्ट जारी है। ऐसे में सवाल है कि क्या लू लगने से जान जा सकती है। आइए इस बारे में हेल्थ एक्सपर्ट से जानते हैं।
  • Aiman Khan
  • Editorial
  • Updated - 2025-06-14, 16:13 IST
image

गर्मी का तांडव देश के अधिकतर हिस्सों में देखने को मिल रहा है। गर्मी में न सिर्फ असहजता होती है,बल्कि सेहत पर भी गंभीर असर पड़ता है। बढ़ती गर्मी में लू यानी हीट स्ट्रोक का खतरा सबसे ज्यादा बढ़ जाता है। वहीं, मौसम विभाग ने भी हीटवेव चलने को लेकर सतर्क किया है। बता दें कि अक्सर लोग लू लगना बहुत ही आम सी समस्या समझकर नजरअंदाज करते हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है कि लू लगना जानलेवा भी हो सकता है। आइए इस बारे में हेल्थ एक्सपर्ट से समझते हैं। Dr. Bhushan Bhole, Gastroenterologist at PSRI Hospital Delhi इस बारे में जानकारी दे रहे हैं।

क्या लू लगना जानलेवा है?

LOO-life threating

एक्सपर्ट के मुताबिक जब शरीर का तापमान बहुत ज्यादा बढ़ जाता है, यानी अगर आपके शरीर का तापमान 37 डिग्री से ऊपर चला जाता है तो शरीर का नेचुरल कूलिंग सिस्टम फेल हो जाता है, यानी पसीना आना बंद हो जाता है। शरीर अपनी गर्मी बाहर निकालने में असमर्थ हो जाता है। इससे अंदरूनी अंगों का तापमान बढ़ जाता है। यह एक मेडिकल इमरजेंसी है।

उच्च तापमान सीधे आपके दिमाग, दिल,किडनी और लिवर जैसे जरूरी अंगों पर दबाव डालता है। बेहोशी और चक्कर आने लगते हैं,इससे दिल का दौरा भी पड़ सकता है। ये अंग गर्मी के कारण क्षतिग्रस्त होने लगते। एक के बाद एक अंग काम करना बंद कर देते हैं। वक्त पर इलाज ना मिले तो यह जानलेवा भी साबित हो सकता है। इससे मल्टीपल ऑर्गन फेलियर भी हो सकता है। शरीर में पानी की कमी होने पर खून गाढ़ा होने लगता है, गाढ़ा खून नसों में आसानी से नहीं बह पाता है, इससे स्ट्रोक जैसी स्थिति हो सकती है।

यह भी पढ़ें-AC की ठंडी हवा से सिरदर्द क्यों होता है? एक्सपर्ट से जानें कारण और बचाव

लू से बचाव के उपाय

can loo cause death

  • खूब पानी पिएं।
  • धूप से बचें।
  • 12 से 4 बजे के बीज घर में ही रहें।
  • बाहर निकलें तो छाता या टोपी लगाकर निकलें।
  • टाइम टू टाइम ओआरएस पीते रहें।
  • भारी भोजन करने से बचें।
  • बच्चों और बुजुर्गों का खास ख्याल रखें।
  • कैफीन युक्त पदार्थों का सेवन न करें।
  • चक्कर या बेहोशी जैसे महसूस हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें

यह भी पढ़ें-30 की उम्र में बढ़ रहा है ब्लड प्रेशर? ये ट्रिगर्स हो सकते हैं जिम्मेदार

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP