पीरियड्स से जुड़ी इन बातों पर अक्सर महिलाएं करती हैं यकीन, आयुर्वेद से जानें इनके पीछे का सच

पीरियड्स से जुड़ी कई ऐसी बातें हैं, जिन पर महिलाएं अक्सर यकीन करती हैं लेकिन इससे जुड़े सटीक जवाब नहीं जानती हैं। चलिए, आयुर्वेदिक डॉक्टर से इन बातों और इनके सटीक जवाब के बारे में जानते हैं।
image

पीरियड्स यूं तो महिलाओं में हर महीने वाला एक सामान्य बायोलॉजिकल प्रोसेस है। लेकिन, इससे जुड़े कई ऐसे सवाल हैं, जिनके जवाब या तो आज भी महिलाएं नहीं जानती हैं या फिर उन्हें इनके गलत जवाब पता है। इसके अलावा कई ऐसे मिथ्स भी हैं, जिन पर महिलाएं यकीन रखती हैं। असल में इसके बारे में आज भी खुलकर बात करने में झिझक महसूस होने के कारण ऐसा होता है। पीरियड्स के दिनों में क्या खाना चाहिए, सिर धोना चाहिए या नहीं, दर्द होने पर दवाई लेना सही है नहीं, लाइफस्टाइल में क्या बदलाव करना जरूरी हैं, ऐसे कई सवाल हैं जिनके जवाब महिलाएं या तो नहीं जानती हैं या फिर इससे जुड़े गलत जवाबों पर भरोसा करती हैं। चलिए, पीरियड्स से जुड़ी कुछ ऐसी ही बातों के बारे में आयुर्वेदिक डॉक्टर से जानते हैं। यह जानकारी डॉक्टर नीतिका कोहली दे रही हैं। उन्होंने आयुर्वेद में एमडी किया है और उन्हें इस फील्ड में लगभग 17 सालों का अनुभव है।

पीरियड से जुड़ी कुछ जरूरी बातें जो हर महिला को पता होनी चाहिए

  • अक्सर महिलाएं ऐसा मानती हैं कि इन दिनों में दही या छाछ नहीं पीना चाहिए। लेकिन, एक्सपर्ट का कहना है कि अगर आपका डाइजेशन ठीक है, तो आप हींग और जीरा डालकर छाछ ले सकती हैं। इससे कोई नुकसान नहीं होगा।
  • इन दिनों में आपको ठंडा और खट्टा दही लेने से बचना चाहिए। इससे शरीर में कफ और वात का इंबैलेंस होता है।
  • पीरियड्स के दिनों में फास्टिंग करने से मील्स स्किप करने से बचना चाहिए। इन दिनों आपका शरीर खुद को डिटॉक्स करने के प्रोसेस में होता है। ऐसे में हल्का खाना खाना चाहिए और गर्म खाना खाएं। इससे शरीर को पोषण मिलता है।
  • पीरियड ब्लड में गहरे रंग का ब्लड या क्लॉट्स आने को लेकर अक्सर महिलाओं को लगता है कि यह किसी गड़बड़ का संकेत है। लेकिन, ऐसा नहीं होता है। यह शरीर में टॉक्सिन्स बढ़ने या वात और कफ के इंबैलेंस के कारण हो सकता है।
  • यह हमेशा किसी खतरे का संकेत नहीं होता है। हालांकि, अगर आपको अक्सर ऐसा हो रहा है और साथ ही इन दिनों में तेज दर्द भी हो रहा है, तो डाइट और लाइफस्टाइल में बदलाव करें और डॉक्टर की सलाह लें।

यह भी पढ़ें- अनियमित पीरियड्स का कारण बन सकती है शरीर में इस विटामिन की कमी

period pain causes

  • पीरियड पेन को अक्सर महिलाएं नॉर्मल समझ लेती हैं और उन्हें लगता है कि इसे ठीक नहीं किया जा सकता है। लेकिन, आयुर्वेद की मानें तो सही डाइट और लाइफस्टाइल के जरिए इसे कम किया जा सकता है।
  • डाइट में दशमूल और अशोका जैसे हर्ब्स को शामिल करें और हेल्दी लाइफस्टाइल को फॉलो करें।
  • इन दिनों अगर आप दर्द की वजह से हर महीने पेनकिलर्स लेती हैं, तो यह सही नहीं है। इससे केवल दर्द कुछ देर के लिए रूक जाता है लेकिन कारण जस का तस रहता है। लंबे समय तक पेनकिलर लेने से लिवर हेल्थ पर भी असर हो सकता है।

यह भी पढ़ें- पीरियड आने की डेट से कुछ दिन पहले से बंद कर दीजिए ये काम, आसान बनेंगे मुश्किल दिन

पीरियड्स से जुड़े किसी भी मिथ पर यकीन न करें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP