डियर लेडीज...बेशक आप बहुत सारी चीजों को एक साथ मैनेज करती हैं। लेकिन, इस सब के बीच अपनी सेहत पर ध्यान देना बहुत जरूरी हो जाता है। लेकिन, ज्यादातर महिलाएं भागदौड़ से भरी जीवनशैली के बीच अपनी सेहत को जरा नजरअंदाज कर देती हैं। ऐसे में शरीर में गंभीर बीमारियां पनपने पर भी उनका पता नहीं चल पाता है। अगर आप शरीर में आ रहे कुछ शुरुआती बदलावों को समझ लें, तो आने वाले वक्त की बड़ी मुश्किल से बचा जा सकता है। शरीर में आ रहे कौन-से बदलाव गंभीर बीमारी का इशारा हो सकते हैं, चलिए एक्सपर्ट से समझते हैं। इनके नजर आने पर आपको तुरंत डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। यह जानकारी डॉक्टर अदिति बेदी दे रही हैं। वह कंसल्टेंट गायनेकोलॉजिस्ट और आब्स्टिट्रिशन हैं।
दिनभर थकान महसूस होना
दिनभर थकान और कमजोरी महसूस होना भी सही नहीं है। ऐसा शरीर में जरूरी न्यूट्रिशन की कमी और स्ट्रेस के कारण हो सकता है। लंबे समय तक थकान और कमजोरी महसूस होना कई बीमारियों का संकेत भी हो सकता है। एनीमिया, थायराइड और पीसीओडी में भी ऐसा महसूस हो सकता है।
भूख न लगना
अगर आपको अचानक से भूख नहीं लग रही है, कुछ भी खाने का मन नहीं कर रहा है, तो इसे नजरअंदाज न करें। कभी-कभार ऐसा होना नॉर्मल है। लेकिन, अगर लंबे समय तक भूख न लगे, तो यह लिवर की बीमारी का संकेत हो सकता है। कई वायरल इंफेक्शन मे भी भूख नहीं लगती है। गंभीर मामले में भूख न लगना कैंसर का भी संकेत हो सकता है। ऐसे में अगर आपको लंबे समय तक भूख न लगे, तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
ब्रेस्ट में दर्द या गांठ होना
ब्रेस्ट में दर्द या गांठ होने को भी नजरअंदाज न करें। यह ब्रेस्ट कैंसर का संकेत हो सकता है। ब्रेस्ट की शेप में बदलाव या किसी तरह का डिस्चार्ज बिल्कुल सही नहीं है। महीने में एक बार सेल्फ ब्रेस्ट एग्जामिनेशन जरूर करें। अगर ब्रेस्ट में ऐसा कोई भी लक्षण महसूस हो, तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
यह भी पढ़ें-वजाइनल डिस्चार्ज से जुड़ी इन बातों को न समझें नॉर्मल, हर महिला को देना चाहिए इन पर ध्यान
बार-बार वजाइनल इंफेक्शन होना
वजाइना में बार-बार इंफेक्शन होना भी सही नहीं है। यह इंटिमेट हाइजीन के सही न होने का संकेत है। वजाइनल इंफेक्शन या डिस्चार्ज, कुछ गंभीर हेल्थ कंडीशन्स का संकेत भी हो सकता है। इसलिए, इसे नजरअंदाज न करें।
वजन का अचानक से बढ़ना या कम होना
अगर आपका वजन अचानक से बढ़ने या कम होने लगा है, तो यह किसी गंभीर बीमारी का संकेत हो सकता है। वजन बढ़ने के पीछे पीसीओडी, थायराइड और हार्मोनल इंबैलेंस समेत कई कारण हो सकते हैं। वहीं, अगर आपका वजन अचानक से कम होने लगे तो पाचन संबंधी समस्या, डायबिटीज और कैंसर इसकी वजह हो सकते हैं।
शरीर में इनमें से कोई भी बदलाव नजर आने पर तुरंत डॉक्टर की सलाह लें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों