Sat Sep 12, 2026 | Updated 06:50 AM IST

दांतों की कई समस्या का इलाज है मिस्‍वाक, जानिए फायदे

अगर आपको दांतों से संबंधित कई प्रॉब्लम हैं तो आप अपने दांतों को साफ करने के लिए मिस्वाक का इस्तेमाल कर सकती हैं। <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2021-09-22, 16:39 IST
Benefits of using miswak in hindi ()

आज भी गांव में दांत साफ करने के लिए मिस्वाक का इस्तेमाल किया जाता है क्योंकि दांतों को साफ करने का यह तरीका काफी पुराना है। हालांकि, अब बाजार में दांतों को साफ करने के लिए कई तरह के टूथपेस्ट मिलने लगे हैं। इसके बावजूद, आज भी कई लोग मिस्‍वाक का इस्तेमाल करते हैं। क्योंकि मिस्‍वाक अपने औषधीय गुणों के लिए जाना जाता है, जिसे इस्तेमाल करने के कई सारे बेनिफिट्स हैं। अगर नियमित रूप से मिस्वाक का इस्तेमाल किया जाए, तो आपको दांतों से संबंधित कोई भी समस्या नहीं होगी। तो चलिए आज हम आपको मिस्‍वाक इस्तेमाल करने के कुछ फायदों के बारे में बताते हैं..

बैक्टीरिया को रखे दूर

healthy teeth

गलत खान-पान की वजह से हमारे मुंह में कई तरह के बैक्टीरिया पैदा हो जाते हैं। कई शोधकर्ताओं के अनुसार इंसान के मुंह में लगभग 700 के करीब बैक्टीरिया होते हैं। उनमें से कुछ बैक्टीरिया दांतों को नुकसान पहुंचाने का काम करते हैं। हालांकि, यह बैक्टीरिया हेल्थ के लिए हानिकारक नहीं होते हैं। अगर आप मिस्‍वाक का इस्तेमाल करती हैं तो यह बैक्टीरिया आपके दांतों से दूर रहेंगे और उन्हें कोई नुकसान नहीं होगा।

मुंह से बदबू को करे दूर

कई लोग मुंह से बदबू आने की समस्या से निजात पाने के लिए न जाने क्या-क्या इस्तेमाल करते हैं। आपको बता दें कि अगर आपके मुंह से बदबू आती है, तो आप मिस्‍वाक का इस्तेमाल कर सकती हैं क्योंकि मिस्‍वाक में मौजूद तत्व लार को साफ करने का काम करते हैं। इसलिए सांस से दुर्गंध आनाबंद हो जाती है। मिस्वाक करते वक्त लकड़ियों से निकलने वाले रस को पी जाएं, यह नैचुरल होता है, जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। वहीं, मिस्‍वाक के अलावा कई पेड़ हैं, जिनकी लकड़ियों से दातुन किया जा सकता है।

इसे ज़रूर पढ़ें-Expert Tips :बच्चों के दांतों को टेढ़े-मेढ़े होने से बचाने के लिए अपनाएं एक्सपर्ट के ये टिप्स

दांतों का पीलापन होगा दूर

teeth whitining

मिस्‍वाक में आइसोटीन और सोर्बिटोल तत्व मौजूद होते हैं, जो दांतों का पीलापन दूर करने में मदद करते हैं। इसके अलावा, मिस्वाक का इस्तेमाल करने से आपको मसूड़ों से खून आने की समस्या से भी राहत मिल जाती है। अगर आप दांतों से संबंधी इन समस्याओं से छुटकारा पाना चाहती हैं, तो आप अपने दांत मिस्‍वाक से साफ कर सकती हैं।

दांतों को रखे हेल्दी

teeth health

मिस्‍वाक में एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो दांतों के स्वास्थ्य को सुधारने का काम करते हैं। अगर आप टूथपेस्टकी बजाय मिस्‍वाक नियमित रूप से शामिल करती हैं, तो यह आपके दांतों के लिए बहुत लाभदायक होगा क्योंकि इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स मुक्त कणों से लड़ते हैं और दांतों को रोगों से बचाते हैं।

इसे ज़रूर पढ़ें-क्या आपके मसूढ़े और दांत कमजोर हैं, अपनाएं ये घरेलू उपाय

हालांकि, जब आप मिस्‍वाक से अपने दांतों को साफ करें, तो इसे ब्रश की तरह इस्तेमाल ना करें, ऐसा करने से आपके मसूड़ों में चोट भी लग सकती है। इसलिए जब भी मिस्‍वाक का इस्तेमाल करें, तो इसके ऊपर वाले हिस्से को अच्छी तरह चबाने के बाद ऊपर नीचे कर के दांतों को साफ करें।

लेख पसंद आया हो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। साथ ही, इसी तरह की अन्य जानकारी पाने के लिए जुड़ी रहें हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- (@Freepik)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।