शरीर में अलग-अलग हार्मोन्स के कम होने पर नजर आते हैं कुछ खास लक्षण, पहचानने में न करें देरी

हार्मोन्स हमारे शरीर के कई फंक्शन्स में अहम भूमिका निभाते हैं। शरीर में हार्मोन्स की कमी या अधिकता होने पर इसके नुकसान हो सकते हैं। अलग-अलग हार्मोन्स की कमी होने पर इसके क्या लक्षण नजर आते हैं, चलिए एक्सपर्ट से जानते हैं।
image

हमारी बॉडी के सही तरह से फंक्शन करने के लिए, शरीर में हार्मोन्स का लेवल सही होना जरूरी है। हार्मोनल असंतुलन का असर, शरीर के कई फंक्शन्स पर होता है। खासकर, महिलाओं को हार्मोन्स के कम या ज्यादा होने पर कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। डाइजेशन, सेक्शुअल रिलेशन, फर्टिलिटी, पीरियड्स, मेंटल हेल्थ और वजन समेत कई चीजें हार्मोन्स से कंट्रोल होती हैं। अगर शरीर में हार्मोन्स का लेवल सही नहीं है, तो इसकी वजह से कई दिक्कतें हो सकती हैं। अक्सर लोगों को लगता है कि हार्मोनल इंबैलेंस का मतलब सिर्फ शरीर में किसी हार्मोन का बढ़ा हुआ होना है। लेकिन, ऐसा नहीं है। हार्मोन्स की कमी होने पर भी कुछ खास लक्षण नजर आते हैं। इन पर समय रहते ध्यान देना जरूरी है। सेक्स हार्मोन से लेकर स्ट्रेस हार्मोन तक, किस हार्मोन की कमी शरीर को कैसे प्रभावित करती है, चलिए एक्सपर्ट से समझते हैं। यह जानकारी डाइटिशियन मनप्रीत दे रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं।

शरीर में अलग-अलग हार्मोन्स के कम होने पर नजर आते हैं ये लक्षण (What happens when hormone levels drop?)

mood swings and hormonal imbalance

  • अगर आपको बार-बार एंग्जायटी महसूस होती है, किसी भी बात पर जल्दी घबराहट होने लगती है या मूड बहुत चिड़चिड़ा रहता है, तो इसके पीछे शरीर में प्रोजेस्टेरोन और विटामिन-डी की कमी हो सकती है। विटामिन-डी एक हार्मोन की तरह काम करता है।
  • हॉट फ्लैशेज महसूस होने के पीछे, शरीर में एस्ट्रोजन की कमी हो सकती है। एस्ट्रोजन, फीमेल सेक्स हार्मोन है। यह शरीर के कई फंक्शन्स को रेगुलेट करने का काम करता है।
  • बहुत अधिक थकान महसूस होने के पीछे, शरीर में स्ट्रेस हार्मोन कोर्टिसोल की कमी हो सकती है। इसकी कमी का असर आपकी एनर्जी पर होता है और इस वजह से इसके कम होने पर आपको काफी कमजोरी और थकान लगती है।

यह भी पढ़ें- शरीर में हार्मोनल इंबैलेंस क्यों पैदा होता है? इसे मैनेज करने के लिए क्या करें

weight gain and hormones

  • अगर आपका वजन लगातार बढ़ रहा है, खासकर पेट के इर्द-गिर्द चर्बी तेजी से जम रही है, तो आपका थायराइड हार्मोन कम हो सकता है। थायराइड हार्मोन की कमी का असर मेटाबॉलिज्म पर होता है और इसकी वजह से वेट गेन हो सकता है।
  • रात को नींद न आना आजकल एक आम समस्या बन गई है। इसके पीछे शरीर में हैप्पी हार्मोन मेलाटोनिन की कमी हो सकती है। यह हार्मोन शरीर को रिलैक्स करने, मूड को सुधारने और अच्छी नींद लाने में मदद करता है।
  • टेस्टेस्टेरोन का कम होना फर्टिलिटी से जुड़ी दिक्कतों के लिए जिम्मेदार हो सकता है। अगर आपके शरीर में टेस्टेस्टेरोन हार्मोन कम है, तो इसकी वजह से फर्टिलिटी प्रभावित होती है।

यह भी पढ़ें- हार्मोनल बैलेंस के लिए महिलाएं रूटीन में करें ये बदलाव

शरीर में अलग-अलग हार्मोन्स की कमी होने पर ये लक्षण नजर आते हैं। इन्हें नजरअंदाज न करें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP