अचानक वजन बढ़ने या घटने से लेकर बार-बार बीमार पड़ने तक, शरीर में पनप रही कई बीमारियों का संकेत देते हैं ये लक्षण

अगर आपको बार-बार मौसमी बीमारियां या इंफेक्शन्स घेर लेते हैं... आपका वजन अचानक से बढ़ रहा है या कम हो रहा है या ऐसे ही और कुछ लक्षण आपके शरीर में नजर आ रहे हैं, तो यह शरीर में पनप रही किसी बड़ी बीमारी का संकेत हो सकते हैं, जिन्हें आपको नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
image

कई बार ऐसा होता है कि हमारी या हमारे किसी अपने की रिपोर्ट में किसी बड़ी बीमारी के बारे में जानकारी मिलती है और हम अचानक से यही कहते हैं कि ऐसा कैसे हो गया...कुछ पता ही नहीं चला। लेकिन, आपको बता दें कि हमारे शरीर में किसी बड़ी बीमारी के घर बनाने से पहले, इसके कई लक्षण नजर आते हैं, जिन्हें हम समझ नहीं पाते हैं। शरीर में पनप रही किसी बड़ी बीमारी के लक्षण अक्सर रोजमर्रा के जीवन में नजर आने वाली छोटी-छोटी चीजों में छिपा है, जिन पर ध्यान देना चाहिए। अगर आपको बार-बार मौसमी बीमारियां या इंफेक्शन्स घेर लेते हैं... आपका वजन अचानक से बढ़ रहा है या कम हो रहा है या ऐसे ही और कुछ लक्षण आपके शरीर में नजर आ रहे हैं, तो ये किसी बीमारी या किसी जरूरी न्यूट्रिएंट की कमी का संकेत हो सकते हैं। यहां हम आपको ऐसे ही 10 लक्षणों के बारे में बता रहे हैं, जिन पर आपको जरूर ध्यान देना चाहिए। इस बारे में डाइटिशियन मनप्रीत जानकारी दे रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं।

शरीर में पनप रही किसी बड़ी बीमारी का संकेत हो सकती हैं ये बातें, न करें नजरअंदाज

  • अगर आपके पैरों में लगातार दर्द हो रहा है, तो यह थायराइड इंबैलेंस और शरीर में आयरन की कमी का संकेत हो सकता है। इसकी वजह से ब्लड सर्कुलेशन पर असर होता है और पैरों में दर्द होने लगता है।
  • अगर आपके पैरों में स्पाइडर वेंस नजर आती हैं, तो यह एस्ट्रोजन इंबैलेंस का संकेत हो सकता है। ऐसा शरीर में विटामिन-बी या जिंक की कमी के कारण भी हो सकता है। इसकी वजह से ब्लड वेसल्स कमजोर हो सकती हैं।
  • बार-बार होने वाले सिरदर्द के पीछे शरीर में हार्मोनल इंबैलेंस और मैग्नीशियम की कमी हो सकती है।
  • अगर आपको बार-बार दांतों में कैविटी हो रही है, तो आपकी गट में बैक्टीरिया इंबैलेंस हैं। कैल्शियम और विटामिन-डी की कमी भी आपकी ओरल हेल्थ पर असर डाल सकती है।
  • अगर आपका वेट अचानक से बढ़ या घट रहा है, तो इसके पीछे थायराइड हार्मोन की कमी या अधिकता और इंसुलिन रेजिस्टेंस हो सकता है। इसकी वजह से मेटाबॉलिज्म पर असर होता है और वजन कम या ज्यादा हो सकता है।
  • वजन के अचानक बढ़ने या घटने के पीछे, शरीर में पनप रही कोई बड़ी बीमारी भी हो सकती है। इस पर ध्यान देना चाहिए।
यह भी पढ़ें- थकान, कमजोरी और हाथ पैर में रहती है झुनझुनी, कहीं आपको इन चीजों की कमी तो नहीं

Gut health symtomps

  • अगर आपको अचानक से डाइजेशन से जुड़ी दिक्कतें होने लगी हैं, पेट साफ नहीं होता है या अपच बनी रहती हैं, तो यह भी शरीर में पनप रही किसी बीमारी का संकेत हो सकता है।
  • अगर आपको बार-बार इंफेक्शन हो रहे हैं यानी आपकी इम्यूनिटी कमजोर हो चुकी है, तो इसके पीछे जिंक, विटामिन-सी,विटामिन-डी या जिंक की कमी हो सकती है। ऐसा थायराइड फंक्शन के सही न होने के कारण भी होता है।
  • अगर आपको अक्सर थकान और रमजोरी महसूस होती है, तो यह आयरन या विटामिन-बी12 की कमी का संकेत है। ऐसा किसी बड़ी बीमारी की शुरुआत होने के कारण भी हो सकता है।
  • अगर आपके बाल अचानक से झड़ रहे हैं, तो यह भी हार्मोनल बदलावों के कारण होता है।
  • बार-बार जोड़ों में होने वाला दर्द, एस्ट्रोजन, विटामिन-डी, कैल्शियम और मैग्नीशियन की कमी के कारण हो सकता है।


यह भी पढ़ें- Puffy Eyes: क्या लिवर की बीमारी की वजह से हो सकती है आंखों के नीचे सूजन? एक्सपर्ट से जानें जवाब

शरीर में नजर आ रहे इन संकेतों पर ध्यान दें, इन्हें नजरअंदाज न करें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP