50 की उम्र में भी त्वचा दिखेगी ग्लोइंग, रोजाना करें ये 4 योगासन

लगभग हर महिला सुंदर, जवां और आकर्षक दिखना चाहती है, लेकिन खान-पान में गड़बड़ी, प्रदूषण, अनहेल्दी लाइफस्टाइल आदि के कारण चेहरे की रंगत और निखार कम होने लगता है। ऐसे में महिलाएं पार्लर जाकर कई तरह के ब्यूटी ट्रीटमेंट्स लेती हैं और महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल भी करती हैं। हालांकि, इन चीजों से स्किन ग्लोइंग नजर आने लगती है। लेकिन, आपको लगातार इन महंगी चीजों का इस्तेमाल करना पड़ता है।
ऐसे में आप आसान और नेचुरल उपाय यानी योग को आजमा सकते हैं। रोजाना योगासन करने से कुछ ही दिनों में त्वचा हेल्दी और ग्लोइंग दिखाई देती है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर हम आपको कुछ ऐसे योगासनों के बारे में बता रहे हैं, जिसे आप आसानी से घर पर करके चेहरे को बढ़ती उम्र में भी जवां और ग्लोइंग बनाए रख सकते हैं। इन योगासनों के बारे में योग टीचर स्मृति बता रही हैं।
वक्रासन (Vakrasana)
ये संस्कृत के दो शब्दों वक्र और आसन से मिलकर बना है। इसमें वक्र का अर्थ 'मोड़ना' और आसन का 'पोश्चर' है। इससे आप पेट की चर्बी को कम, शरीर को फ्लेक्सिबल, डाइजेशन को मजबूत, बॉडी को डिटॉक्स, मेटाबॉलिज्म को बूस्ट और चेहरे को ग्लोइंग बना सकते हैं।
- दंडासन में बैठ जाएं।
- सांसों को अंदर लेते हुए रीढ़ को सीधा करें।
- फिर बाएं पैर को मोड़ें।
- दाएं घुटने के ऊपर से बाएं पैर को जमीन पर रखें।
- दाएं पैर को मोड़ें और बाएं हिप्स के पास जमीन पर रखें।
- बाएं पैर के ऊपर से दाएं हाथ को लाएं और फिर बाएं पैर के अंगूठे को पकड़ें।
- सांसों को छोड़ते हुए शरीर के ऊपरी हिस्से को जितना संभव हो उतना मोड़ें।
- अब गर्दन को घुमाकर आंखों से बाएं कंधे पर फोकस करें।
- बाएं हाथ को जमीन पर टिकाएं और सामान्य रूप से सांस लें।
- इसे मु्द्रा में 30 सेकंड तक रहें और पुरानी पोजीशन में वापस आ जाएं।
- दूसरी तरफ से योग को दोहराएं।
इसे जरूर पढ़ें:चेहरे को दिखाया जा सकता है 10 साल जवां, बस रोजाना चेहरे पर करें ये काम
झूलन-लुढ़कना आसन (Jhulan Lurkanasana)
आपने इस आसन के बारे में बहुत कम सुना होगा। लेकिन, यह रीढ़ को मजबूत करने के साथ ही चेहरे को ग्लोइंग बनाता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि इससे ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है।
- इस आसन को करने के लिए पीठ के बल लेट जाएं।
- दोनों पैरों को घुटनों से मोड़ लें।
- अब घुटनों को चेस्ट की ओर ले जाएं।
- हाथों से पैरों को घुटनों के पास से पकड़ लें।
- फिर सांस अंदर की ओर लेते हुए आगे की ओर झूलते हुए सांसों को छोड़ें।
- अब पीछे की ओर लुढ़कते हुए सांसों को भरें।
- इस आसन को करते समय सिर को बचाकर रखें।
- आगे की ओर झूलते हुए पैरों के बल बैठ जाएं।
- सांस अंदर लें और सांस छोड़ें।
शवासन (Shavasana)
- पीठ के बल लेट जाएं।
- दोनों पैरों के बीच कम से कम एक फीट की दूरी रखें।
- कमर और हाथों के बीच थोड़ी दूरी रखें।
- हथेलियां खुली रहें।
- पैरों के पंजे की तरफ शरीर को ढीला छोड़ते जाएं।
- फिर पूरे शरीर को ढीला छोड़ दें।
- आराम से सांस लें।
- इसे 3 मिनट तक करें।
- फिर वापस पुरानी मु्द्रा में आ जाएं।
योगमुद्रासन (Yogmudrasana)
यह योगासन पेट की मसल्स का मजबूत बनाता है और डाइजेशन से जुड़ी समस्याओं जैसे कब्ज और अपच को दूर करता है। इससे चेहरे पर ग्लो आता है।
- पद्मासन में बैठ जाएं।
- फिर पीठ के पीछे से एक हाथ से दूसरे हाथ की कलाई को पकड़ें।
- शरीर को ढीला छोड़ दें।
- शरीर को धीरे-धीरे सामने झुकाते हुए माथे को जमीन पर लगाने की कोशिश करें।
- सामने की और झुकते समय सांस छोड़ें।
- कमर और हिप्स को ऊपर उठाने से बचें।
- कुछ देर इस मुद्रा में रहकर पुरानी पोजीशन में वापस आ जाएं।
इसे जरूर पढ़ें:ग्लोइंग त्वचा पाने के लिए रोजाना करें ये योगासन
View this post on Instagram
अन्य उपाय
- रिफाइंड चीनी और मैदा से दूर बनाकर रखें। ये आपके हेल्थ के दुश्मन है, जो शरीर में जलन पैदा करते हैं।
- रोजाना सुबह विटामिन-डी लें।
- धनिया, जीरा और सौंफ से बनी चाय दिन में एक या दो बार जरूर पिएं। यह डाइजेशन को दुरुस्त रखती है।
- रात को समय पर यानी 10.30 बजे तक सो जाएं और सुबह 5.30 तक उठ जाएं।
- समय पर भोजन करें।
- केमिकल युक्त फेस-वॉश और मॉइश्चराइजर को लगाने से बचें।
- फेशियल एक्सरसाइज करें।
- रोजाना एक मौसमी फल खाएं।
- बहुत ज्यादा चाय और कॉफी पीने से बचें।
आप भी इन योगासन को करके चेहरे को ग्लोइंग बना सकते हैं। अगर आपको भी फिटनेस से जुड़ी जानकारी चाहिए, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Instagram & Shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

