सलमान खान की एक्ट्रेस शीबा ने बताया डायबिटीज कंट्रोल करने का सबसे आसान तरीका

योग तन और मन को दुरुस्त रखता है और रोजाना इसे करने से कई तरह की बीमारियों को होने से रोका जा सकता है और इन्हें आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है। इसलिए बॉलीवुड में कई एक्ट्रेसेस भी खुद को फिट रखने के लिए योग का सहारा लेती हैं। इस लिस्ट में सलमान खान की एक्ट्रेस शीबा का नाम भी शामिल है। इस एक्ट्रेस ने सलमान खान के साथ फिल्म सूर्यवंशी में काम किया था। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित नहीं हुई थी। लेकिन शीबा जितनी सफल फिल्मी करियर में नहीं हो पाईं, उससे ज्यादा सफलता उन्हें योग और फिटनेस के चलते मिल रही है। जी हां इस उम्र में भी शीबा इतनी फिट और एक्टिव दिखाई देती हैं। वह खुद ही फिट नहीं रहती बल्कि अपने इंस्टाग्राम के माध्यम से फैन्स को फिटनेस के लिए इंस्पायर करती हैं और उनके साथ योग करते हुए फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। कुछ दिनों पहले शीबा ने अपने फैन्स के साथ डायबिटीज कंट्रोल करने वाले योगासन शेयर किए हैं। योगासन का एक वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है, ''योग शरीर के कार्यों को बढ़ाता है। उचित मार्गदर्शन और लगातार अभ्यास करके हर कोई योग से फायदा पा सकता है। कोई भी नई एक्सरसाइज शुरू करने से पहले अपने हेल्थकेयर प्रोफेशनल से बात जरूर कर लें।'' शीबा को इस वीडियो में 6 योगासन करते हुए देखा जा सकता है।
इसे जरूर पढ़े: ये 3 योग करें और बॉडी के एक्स्ट्रा फैट को कहें अलविदा, एक्सपर्ट से जानें कैसे
View this post on Instagram
बालासन

बालासन एक रिलैक्स मुद्रा है। 30 सेकंड से कुछ मिनट तक इस मुद्रा में रहें। डायबिटीज को जड़ से दूर करने वाला यह आसन चाइल्ड पोज के नाम से भी जाना जाता है। यह मुद्रा मस्तिष्क को शांत और तनाव और थकान को दूर करने में मदद करती है। इससे स्पाइन, थाइज और टखनों में स्ट्रेचिंग आती है।
बालासन करने का तरीका
- इसे करने के लिए मैट पर घुटनों को मोड़कर एडि़यों पर बैठ जाएं।
- इसके बाद धीरे से आगे की ओर इस तरह से झुकें कि आपका माथा जमीन को छू जाए।
- इस दौरान हल्की-हल्की सांसों को छोड़ें।
- हथेलियों को जमीन पर फैला कर छोड़ दें।
- इस मुद्रा में आने के बाद धीरे-धीरे चेस्ट को थाइज की ओर प्रेशर देकर लाएं।
- इस मुद्रा में चेस्ट से दोनों थाइज को छूना चाहिए औऱ हथेलियां शरीर के बिल्कुल आगे जमीन पर फैली होनी चाहिए।
- इस मुद्रा में 45 सेकेंड से 1 मिनट तक बने रहें और धीरे-धीरे लगातार सांस लेती रहें।
- फिर वापस पुरानी मुद्रा में आ जाएं।
मंडुकासन

पेट के लिए फायदेमंद इस आसन से अग्न्याशय एक्टिव होता है जिसके कारण डायबिटीज के रोगियों को बहुत फायदा मिलता है। यह आसन पेट और दिल के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है।
मंडूकासन करने का तरीका
- इसे करने के लिए सबसे पहले वज्रासन में बैठें।
- अपनी बाईं मुट्ठी को अपने नाभि क्षेत्र पर अंगुलियों के अंदर और दाईं मुट्ठी को बाईं ओर रखें।
- गहराई से श्वास लें और आगे की ओर झुकें।
- जब तक आप इसे आराम से कर सकती हैं तब तक इसी मुद्रा में रहें।
भुजंगासन

यह आसन शरीर का लचीलापन बढ़ाता है, डाइजेशन में सुधार करता है और इससे पीठ की मसल्स मज़बूत होती है। ये ऑफिस या घर में घंटों तक चलने वाले काम के बाद होने वाले तनाव और दर्द को कम करता है। इसके अलावा मंडुकासन की तरह इस आसन से भी अग्न्याशय एक्टिव होता है और डायबिटीज रोगियों को फायदा मिलता है।
भुजंगासन करने का तरीका
- इसे करने के लिए पेट के बल लेट जाएं और अपने माथे को फर्श पर सीधा रखें।
- अब अपने पैरों और एड़ियों को साथ जोड़कर रखें, जिससे पंजे जमीन को छू सकें।
- हाथों को सिर के पास लाकर कोहनियों को शरीर के करीब ले जाएं।
- सिर को ऊपर उठाते हुए हाथों पर वजन डालकर चेस्ट को धीरे से उठाना शुरू करें।
- इस मुद्रा के आख़िरी स्टेप में अपनी क्षमतानुसार 3-5 सांसों को बनाए रखें।
- सांस छोड़ते समय शरीर को वापस जमीन पर ले आएं।
शलभासन

यह आसन पूरे ऑटोनोमिक नर्वस सिस्टम को उत्तेजित करता है। इसे करने से आप डायबिटीज को आसानी से कंट्रोल कर सकती हैं।
शलभासन करने का तरीका
- सबसे पहले पेट के बल लेट जाएं।
- हथेलियों को थाइज के नीचे रखें।
- सांस अंदर लेते हुए अपना बायां पैर उठाएं।
- पैर को सीधा रखें।
- सांस छोड़ें और बाएं पैर को नीचे लेकर आएं।
- यही प्रक्रिया अपने दाएं पैर से भी दोहराएं।
- फिर सांस लेते हुए दोनों पैरों को जितना हो सके उतना ऊपर ले जाएं।
- आखिर में सांस छोड़ते हुए पांव नीचे लाएं।
- इस मुद्रा को 3 से 5 बार करें।
पश्चिमोत्तानासन

यह आसन पेट और पेल्विक अंगों की मालिश करता है। शरीर में प्राण को संतुलित करने में मदद करता है और मन को शांत करता है।
पश्चिमोत्तानासन करने का तरीका
- इसे करने के लिए पैरों को सामने फैलाकर बैठ जाएं।
- अब हथेलियों को घुटनों पर रखकर सांस भरते हुए हाथों को ऊपर की ओर उठाएं व कमर को सीधा कर ऊपर की ओर स्ट्रेच करें।
- अब सांस छोड़ते हुए आगे की ओर झुकें व हाथों से पैरों के अंगूठों को पकड़कर माथे को घुटनों पर लगा दें।
- ध्यान रखें कि घुटने मुड़ने नहीं चाहिए।
- कोहनियों को जमीन पर लगाने का प्रयास करें।
इसे जरूर पढ़े: मीठे जहर पर लगाम कसने के लिए महिलाएं रोजाना करें ये 5 योगासन
योग मुद्रासन

यह आसन लिवर, किडनी, अग्न्याशय और एड्रीनल ग्लैंड्स जैसे आंतरिक अंगों को टोन करता है। दोनों पैर से 1 या 2 मिनट के लिए करें।
योग मुद्रासन करने का तरीका
- योगा मैट पर पैर फैलाकर बैठ जाएं।
- दाहिने घुटने को मोड़े और उसे बाई थाई पर इस तरह से रखें कि पैर की एड़ी उदर को स्पर्श करें।
- अब बाएं घुटने को मोड़ें और उसे दाहिने हिप्स पर उसी प्रकार रखें।
- दोनों हाथों को पीठ के पीछे ले जाएं और बाएं हाथ से दाहिने हाथ की कलाई पकड़ें।
- नॉर्मल से थोड़ी अधिक गति से सांस को बाहर छोड़ें और सांस को बाहर रोककर रखें।
- सांस को बाहर रोककर शरीर को आगे झुकाकर जमीन पर माथा रखें।
अगर आप भी डायबिटीज से परेशान हैं तो इन योगासन को करके आसानी से इसे कंट्रोल कर सकती हैं। इसके अलावा यह आपको फिट रखने में भी मदद करता है। इस तरह की और जानकारी पाने के लिए हरजिंदगी से जुड़ी रहें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।