उमस में वर्कआउट करते समय इन बातों का रखें खास ध्यान

गर्मी और उमस के मौसम में वर्कआउट करना किसी चुनौती से कम नहीं है। इस मौसम में पसीना पानी की तरह बहने की वजह से शरीर में डिहाइड्रेशन और हाइपरटेंशन जैसी समस्याएं होने की आशंकाएं बढ़ जाती हैं। ऐसी स्थिति में हमें फिटनेस एक्सपर्ट से यह जरूर जानना चाहिए कि इस मौसम में वर्कआउट के दौरान किन बातों का ख्याल रखें?
उमस के दिनों में सुबह एक्सरसाइज के बाद भी आप थका हुआ महसूस करती हैं या फिर पूरे दिन आपकी एनर्जी ड्रेन रहती है। क्या आपने सोचा है ऐसा क्यों होता है? दरअसल, एक्सरसाइज के दौरान जो पसीना निकलता है, उसमें शरीर का नमक पानी के साथ बाहर आ जाता है और फिर इलेक्ट्रोलाइट की कमी होती है। शरीर में पानी और मिनरल का संतुलन बिगड़ने से आप अस्वस्थ महसूस करती हैं। इसलिए जरूरी है कि ऐसे मौसम में पानी के साथ-साथ दूसरे मिनरल जैसे पोटेशियम और मैग्नेशियम की भी भरपाई होती रहे।

उमस में हैवी वर्कआउट से क्या होता है?
हैवी वर्कआउट के दौरान शरीर से बहुत पसीना निकलता है। हवा में पहले से ही ह्यूमिडिटी के रूप में वॉटर स्टीम मौजूद है। इसके कारण स्किन की नमी जल्दी खत्म नहीं होती और दिल पर इसका अधिक दवाब पड़ता है। मांसपेशियों में रक्त प्रवाह बाधित होता है और व्यक्ति थकान महसूस करता है। इसलिए, वर्कआउट से 30 मिनट पहले 1 गिलास पानी पीने की सलाह दी जाती है। साथ ही एक्सरसाइज के बीच में छोटे-छोटे घूंट लेने की सलाह दी जाती है, ताकि शरीर में इलेक्ट्रोलाइट की कमी न हो।
साधारण एक्सरसाइज करें
गर्मियों में बहुत तेज-तेज चलना, वजन घटाने वाली एक्सरसाइज, जिम या फिर कार्डियो न करने की सलाह दी जाती है। मई से जुलाई तक के महीने में खूब गर्मी होती है, ऐसे में हो सके तो हल्की एक्सरसाइज करें। वॉकिंग, प्राणायम आदि फायदेमंद साबित होते हैं।
यह भी पढ़ें- Workout को मजेदार बनाने के लिए अपनाएं ये तरीके, बनी रहेगी फिटनेस
फिटनेस ट्रेनर टिमसी बेक्टर के मुताबिक गर्मियों में वजन बढ़ने की चिंता छोड़कर स्वास्थ्य का ध्यान देना ज्यादा अहम माना जाता है। इसलिए एक्सरसाइज से पहले वार्म अप, योगासन, प्राणायम, हल्की स्ट्रेचिंग, वॉकिंग, फंक्शनल ट्रेनिंग लेने की सलाह दी जाती है। ऐसे मौसम में हफ्ते में 3-4 दिन वर्कआउट करना उचित माना जाता है, इससे ज्यादा करने से शरीर की ताकत खोने लगती है।

इन बातों का ध्यान रखें
- एक्सरसाइज के दौरान बीच-बीच में एक-दो सिप करके पानी पीती रहें।
- शरीर में इलेक्ट्रोलाइट का संतुलन बनाए रखने के लिए ओआरएस लें।
- गर्मियों में एक्स्ट्रा नमक लेने से शरीर को कोई नुकसान नहीं होता है।
- 1 घंटे के वर्कआउट के दौरान 750 एमएल नींबू पानी पिएं।
- ब्रेन में ब्लड फ्लो ठीक से हो इस बात का ध्यान रखें।
- हीट स्ट्रोक से बचने के लिए शरीर अंदर से गर्म होना जरूरी है।
यह भी पढ़ें- 50 के बाद भी Mandira Bedi जैसे चाहिए टोन्ड एब्स, यह फिटनेस रूटीन करें फॉलो
आप भी उमस के दौरान हैवी वर्कआउट करने से बचें और इन बातों का विशेष ध्यान रखें। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
लेखक- सुमन अग्रवाल
Image Credit: magnific.com
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।