Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:18 AM IST

Workout को मजेदार बनाने के ल‍िए अपनाएं ये तरीके, बनी रहेगी फ‍िटनेस

क्या आप भी जिम में डंबल उठाकर और ट्रेड मि‍ल पर दौड़कर ऊब गई हैं, योगा क्लासेज जाने का मन नहीं करता है? इसका मतलब यही है कि आपको वर्कआउट में मजा नहीं आ रहा है, तो चलिए एक्सपर्ट से जानते हैं क‍ि वर्कआउट को मजेदार बनाने के ल‍िए कौन-से तरीके अपनाने चाह‍िए।
Updated:- 2026-05-11, 15:55 IST
tips to make workout fun

आज के समय में हर कोई फिट रहने के लिए वर्कआउट करता है। इसके लिए लोग जिम जाकर एक्सरसाइज करते हैं। कुछ लोग घर पर ही वर्कआउट करना पसंद करते हैं, लेकिन कई बार लोग एक ही तरह से एक्सरसाइज कर-करके बोर हो जाते हैं। हालत ऐसी हो जाती है कि न तो जिम जाने का मन करता है और न ही योगा क्लास।

अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है, तो फिटनेस एक्सपर्ट मीनल पाठक ने वर्कआउट को मजेदार बनाने के लिए कुछ आसान से टिप्स दिए हैं। आइए जानते हैं-

tips to make workout fun (1)

क्यों बोरिंग लगने लगता है वर्कआउट?

ये तो आपने सुना ही होगा कि जिस चीज में नयापन कम होने लगे, वो चीज बोरिंग लगने लगती है। यही वर्कआउट के साथ भी होता है। फिर ना तो वर्कआउट में मजा आता है और ना ही फिटनेस में कोई खास सुधार देखने को मिलता है। फिर मन में सवाल उठता है कि रोजाना क्लास में जाने के बावजूद कोई सुधार क्यों नहीं हो रहा है। दरअसल, ऐसी स्थिति को प्लेटो कहा जाता है। ये वही समय है जब शरीर भी रूटीन में बदलाव चाहता है। ऐसे में आप एक्सरसाइज में कुछ नयापन जोड़ सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Weight Loss Tips: तेजी से वजन कम करेगी Malaika Arora की ये 10 म‍िनट वाली एक्सरसाइज, ज‍िम जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत

नेचर में करें पावर वाक

रोजाना जिम जाकर ट्रेड मिल पर दौड़ने से अच्छा है कि आप नेचर के बीच पावर वाक करें। 30 मिनट की पावर वाक एक घंटे ट्रेड मिल पर दौड़ने के ही बराबर है। दरअसल, नेचर से जुड़ाव न केवल शरीर बल्कि मन को भी तंदरुस्त करता है। आप कोई गाना सुनते हुए वॉक कर सकती हैं। इससे आपके मन भी खुश रहेगा।

खेल-खेल में करें वर्कआउट

आप चाहें तो खेल-खेल में भी वर्कआउट कर सकती हैं। गोल्फ, हाइकिंग, बालिंग, साइकिलिंग, फील्ड हॉकी, रग्बी, साकर, किक बॉक्सिंग जैसे खेल एक्सरसाइज का हिस्सा होते हैं। ऐसे कुछ खेल खेलना बेहद आनंददायक भी होता है। वीकेंड पर आप दोस्तों के साथ इन्हें खेल सकती हैं।

वेस्टर्न तरीके अपनाएं

नई जनरेशन कार्डियो, जुंबा और एरोबिक्स को एक्सरसाइज की तरह मानती है। ये एक तरह के डांस फार्म हैं, जिसमें म्यूजिक पर डांस करना होता है। इसमें आपकी बॉडी का हर एक पार्ट मूव करता है। इसमें एक्सरसाइज के साथ फन भी शामिल है।

tips to make workout fun (2)

हुला हूपिंग

ये एक तरह की कार्डियो एक्सरसाइज है, जिससे कमर का फैट कम होता है। संगीत की धुन पर कमर हिलाकर इसे करना मजेदार होता है। आप चाहें तो हफ्ते में एक बार यह वर्कआउट कर सकते हैं। इसमें रिंग को कमर में गोल-गोल घुमाया जाता है।

फिटनेस एक्सपर्ट मीनल पाठक का कहना है कि वर्कआउट केवल वजन घटाने या शारीरिक समस्याओं से निजात पाने के लिए नहीं करना चाहिए। पूरे दिन आप एनर्जेटिक और पॉजिटिव रहने के लिए भी वर्कआउट जरूर करें। जब आप वर्कआउट के पैटर्न में बदलाव लाएंगी तो शरीर में गुड हार्मोन भी रिलीज होंगे।

यह भी पढ़ें- बिना जिम के कम हो सकता है Belly Fat, सुबह पिएं यह ड्रिंक

उन्होंने कहा कि अगर मैं एक हफ्ते के लिए भी किसी को वर्कआउट का प्लान देती हूं, तो उसमें सातों दिन अलग-अलग चीजों पर फोकस करती हूं। जैसे दो दिन स्ट्रेंथ ट्रेनिंग, दो दिन योगासन, एक दिन कार्डियो और डांस, एक दिन माइंडफुलनेस या मेडिटेशन, एक दिन चक्रा साधन कराती हूं। ऐसे वर्कआउट प्लान से आप कभी बोर नहीं होंगी और आपकी मेंटल हेल्थ भी अच्छी रहेगी।

तो अगर आप भी एक तरह का वर्कआउट करके बोर हो गई हैं तो ऊपर बताए गए तरीकों से इसे मजेदार बना सकती हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

लेखक- सुमन अग्रवाल

Image Credit- Freepik/Jagran

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।