क्या आप जानती हैं आपको खाने के बाद रोजाना 5 मिनट वज्रासन क्यों करना चाहिए?

क्या आपको पता है कि अगर आप खाना खाने के बाद रोजाना 5 मिनट वज्रासन करेंगी, तो क्या होगा? इससे आपके डाइजेशन, शरीर की चर्बी और बेली फैट समेत कई चीजों पर असर पड़ सकता है।  
image

Mahilao ke liye Vajrasana ke Fayde: अगर आपको लगता है कि योगा और एक्सरसाइज करना बहुत कठिन है, तो आपको इस योगासन को रोजाना अपने रूटीन में शामिल करना चाहिए। वज्रासन एक बहुत ही सरल योगासन है और इसे खाने के बाद भी किया जा सकता है। वज्रासन यानी डायमंड पोज डाइजेशन सुधारने और पेट की चर्बी कम करने समेत कई चीजों में फायदेमंद है। क्या आप जानती हैं कि महिलाएं अगर रोजाना खाने के बाद 5 मिनट वज्रासन करेंगी, तो क्या होगा? इस बारे में योगा एक्सपर्ट नताशा कपूर जानकारी दे रही हैं।

महिलाओं को खाना खाने के बाद रोजाना 5 मिनट वज्रासन क्यों करना चाहिए?

mahiyo ko vajrasana kyu karna chahiye

  • खाने के बाद रोजाना 5 मिनट वज्रासन करने से डाइजेशन मजबूत होगा और खाना अच्छे से पचेगा।
  • ऐसा करने से पेट में बनने वाली गैस, अपच और ब्लोटिंग दूर होगी।
  • यह पेट में गैस को भी नहीं फंसने देता है और गैस को बाहर निकालता है।
  • यह आसन बेली फैट को अंदर करता है। इस आसन को करने से पेट और जांघों की चर्बी कम होती है।
  • यह आसन मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है और फैट बर्निंग को तेज बनाता है।
  • महिलाओं की पीरियड्स से जुड़ी दिक्कतों को दूर करने में भी वज्रासन फायदेमंद है।
  • यह अनियमित पीरियड्स, क्रैम्प्स और हार्मोनल इंबैलेंस को दूर करता है।
  • इससे यूट्रस में ब्लड फ्लो में सुधार होता है और पीरियड्स रेगुलर होते हैं।
  • यह आसन पीसीओएस और पीसीओडी में भी फायदेमंद है। इससे रिप्रोडक्टिव हेल्थ में सुधार होता है।
  • रोजाना 5 मिनट इसे करने से महिलाओं को स्ट्रेस, मूड स्विंग्स और थकान दूर होती है। इससे मन शांत होता है।
  • यह आसन प्रेग्नेंसी के बाद रिकवरी में भी मदद करता है। हालांकि, तब आपको इसे डॉक्टर की सलाह के बिना नहीं करना चाहिए।
  • यह घुटनों को मजबूती देता है और पीठ दर्द दूर करता है।

यह भी पढ़ें- क्या आप जानती हैं रोजाना 5 मिनट मलासन में चलने से क्या होता है?

वज्रासन करने का सही तरीका

vajrasana-daily-benefits

  • सबसे पहले योगा मैट पर बैठ जाएं।
  • आपको घुटनों के बल बैठना है।
  • आपके दोनों घुटने पीछे की तरफ होने चाहिए।
  • अपने हिप्स को एड़ियों पर टिकाएं।
  • दोनों पैर एक-दूसरे को न छुएं।
  • आपको इस पोजिशन में रीढ़ की हड्डी को एकदम सीधा करके बैठना है।
  • सिर, गर्दन और रीढ़ की हड्डी एक सीधी रेखा में होना जरूरी है।
  • हथेलियों को जांघों या घुटनों पर रखें।
  • इसे कुछ देर होल्ड करें।
  • ऐसा आपको रोजाना खाना खाने के बाद 5 मिनट करना है।

यह भी पढ़ें- क्या आप जानती हैं रोज 5 मिनट प्लैंक एक्सरसाइज करने से क्या होता है?

खाने के बाद रोजाना 5 मिनट वज्रासन करने से महिलाओं के शरीर में ये बदलाव हो सकते हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP