हर स्त्री मां बनने का सुख भोगना चाहती हैं। लेकिन कभी-कभी कुछ स्त्रियां चाहकर भी मां नहीं बन पाती हैं। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि उनके रिप्रोडक्टिव सिस्टम में कुछ समस्या होती है। ऐसे में वह बार-बार कोशिश करती हैं, लेकिन फिर भी उन्हें सफलता नहीं मिल पाती है।
कुछ महिलाएं इस चक्कर में केवल अस्पतालों के चक्कर ही लगाती रह जाती हैं और तरह-तरह की दवाइयों का भी सेवन करती हैं। हालांकि, अगर आप जल्द से जल्द मां बनना चाहती हैं तो दवाइयों के साथ-साथ आपको योगाभ्यास भी अवश्य करना चाहिए।
दरअसल, ऐसे कई योगासन होते हैं, जो महिला के रिप्रोडक्टिव सिस्टम के लिए बेहद लाभदायी माने जाते हैं और इसलिए अगर एक स्त्री इन योगासनों का अभ्यास करती है तो उसके लिए गर्भधारण करना अधिक आसान हो जाता है। तो चलिए आज इस लेख में ब्लॉसम योगा के फाउंडर और योगविशेषज्ञ जितेन्द्र कौशिक आपको कुछ ऐसे ही योगासनों के बारे में बता रहे हैं-
महिलाओं के रिप्रोडक्टिव सिस्टम के लिए सेतुबंध सर्वांगासन काफी अच्छा माना जाता है। जब आप इस आसन का अभ्यास करती हैं, तो इससे आपके एब्डामिनल एरिया में ब्लड का फ्लो बढ़ जाता है। जिससे ओवरीज और यूट्रस को नरिशमेंट मिलती है।
यह विडियो भी देखें
इसे जरूर पढ़ें: बिजी महिलाएं इन 5 योग को हफ्ते में सिर्फ 3 दिन करें, दिखें फिट और सुंदर
सर्वांगासन का अभ्यास करना कई मायनों में महिलाओं के लिए लाभकारी है। जब आप सर्वांगासन का अभ्यास करती हैं तो यह थॉयरायड ग्लैंड (थायरॉयड कंट्रोल करने के लिए योगासन) के हार्माेन को बैलेंस करने में कारगर है। इसके अलावा, यह यूट्रस और पेल्विक एरिया में ब्लड के फ्लो को बढ़ा देता है। यह महिलाओं में इनफर्टिलिटी की समस्या को ठीक करने में सहायक है।
बद्धकोणासन को तितली आसन भी कहा जाता है। यह आपकी इनर थाइज और कमर के निचले भाग की फ्लेक्सिबिलिटी को बढ़ाता है और वहां पर नसों की रूकावट को दूर करता है। यह महिलाओं में इनफर्टिलिटी की समस्या को ठीक करने के साथ-साथ नार्मल डिलीवरी में मददगार होता है।
इसे जरूर पढ़ें: तन के साथ मन को भी दुरुस्त रखते हैं ये 3 योगासन, महिलाएं रोजाना करें
तो अब आप भी इन आसनों का नियमित रूप से अभ्यास करें और जल्द ही मां बनने का सुख पाएं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकीअपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।