ओजस क्या है? रोजाना अभ्यास करने से शरीर और इम्यूनिटी होती है मजबूत

स्ट्रेस और भागदौड़ वाली इस जिंदगी में शरीर और इम्यूनिटी को मजबूत करने में सिर्फ और सिर्फ हेल्दी लाइफस्टाइल ही मदद कर सकता है। हेल्दी लाइफस्टाइल की जब भी बात आती है तब हम सिर्फ मॉडर्न और फटाफट रिजल्ट देने वाले सॉल्यूशन की तरफ जाते हैं। लेकिन, आयुर्वेद में भी शरीर और इम्यूनिटी को मजबूत करने के कई उपाय हैं जिनकी तरफ शायद बहुत ही कम लोगों का ध्यान जाता है। इन्हीं में से एक ओजस भी है। आप में से बहुत लोगों ने हो सकता है ओजस के बारे में पहली बार सुना होगा। तो आपको यहां हम बता दें कि ओजस एक संस्कृत शब्द है, जिसका मतलब होता है शक्ति।
क्या है ओजस?
प्राचीन भारतीय चिकित्सा प्रणाली यानी आयुर्वेद में ओजस को महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है। ओजस शरीर की शक्ति और मजबूती का प्रतिनिधित्व करता है। आयुर्वेद में ऐसा माना जाता है कि ओजस इम्यूनिटी सिस्टम की प्रोटेक्टिव शील्ड है। इसे शरीर के अंदर का दिल भी माना जाता है, जो जल और पृथ्वी के तत्वों से मिलकर बनता है।
आयुर्वेद के मुताबिक, शुद्ध और पौष्टिक यानी सात्विक भोजन, मेडिटेशन यानी ध्यान का अभ्यास करने से ओजल को बढ़ाया, सुरक्षित और हील किया जा सकता है। ओजस क्या है यह तो आपने समझ लिया लेकिन, यह काम कैसे करता हैं और इसे कैसे ठीक रखा जा सकता है इस बारे में हमें डॉ. मिक्की मेहता ने बताया है। डॉ. मिक्की मेहता ग्लोबल हॉलिस्टिक हेल्थ गुरु हैं।
कैसे ओजस बनाता है शरीर और इम्यूनिटी को मजबूत?

डॉ. मिक्की मेहता के मुताबिक, ओजस एक ऐसी लाइट है जो डाइजेशन और टॉक्सिन के शरीर से बाहर निकलने की प्रक्रिया से पैदा होती है। इसे योग विज्ञान में इम्यूनिटी, मेंटल क्लेरिटी और स्ट्रेंथ की नींव माना गया है। साथ ही हर दिन की प्रैक्टिस जैसे आसन, प्राणायाम, मौन, मेडिटेशन और योग निद्रा से शरीर की नेचुरल इंटेलिजेंस को जगाया और ओजस को सुरक्षित यानी प्रोटेक्ट किया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें: Morning या Evening Walk आप भी करते हैं? जान लें किस उम्र में कितने कदम चलने से मिलते हैं फायदे
आसन और योग के हैं कई लाभ
एक्सपर्ट के मुताबिक, योग आसनों की मदद से भी शरीर में शक्ति आती है। ऐसा माना जाता है कि आसन काव्यात्मक मुद्रा हैं, जो जोड़, हड्डियों और मांसपेशियों का एक साथ समन्वय करती हैं और शरीर को फंक्शनल बनाने के साथ एनर्जी से भरती हैं। एक्सपर्ट का मानना है कि प्राणायाम शरीर के अंदर की लय और प्रवाह को ठीक करता है, जिससे ओज और तेज वापिस आते हैं।
मौन भी है शरीर के लिए फायदेमंद
एक्सपर्ट के मुताबिक, मौन शरीर की उस अव्यवस्था को ठीक करता है, जो जीवन के उतार-चढ़ाव से बिगड़ जाती है। यह अंदर की टूट-फूट और असंतुलन को दोबारा ठीक करता है और आपको नई ऊर्जा की तरफ ले जाता है।
योग निद्रा
एक्सपर्ट का मानना है कि योग निद्रा आपको गहराई में ले जाती है, जिससे थकान, शारीरिक-मानसिक परेशानियों को दूर कर सकती है और शरीर में ऊर्जा लेकर आती है।
मेडिटेशन

आज के समय में मेडिटेशन यानी ध्यान करना हमारी मानसिक और शारीरिक जरूरत बन चुका है। यह एक शांत झील की तरह होता है, जो मन के उतार-चढ़ाव को शांत करने में मदद कर सकता है और चेतना को स्थिर कर सकता है। मेडिटेशन करने से ओजस भी संतुलित रहता है।
इसे भी पढ़ें: वर्कआउट परफार्मेंस को बेहतर बना सकता है मेडिटेशन, जानें किस तरह है मददगार
आयुर्वेद में ऐसा माना जाता है कि जब ओजस, जिसे बॉडी की लाइट माना जाता है। वह प्रचुर मात्रा में होता है तो यह बीमारियों से बचाने में मदद करता है। इतना ही नहीं, मन शांत रहता है और व्यक्ति को अंदर से आत्मविश्वास महसूस होता है। एक्सपर्ट का यह भी कहना है कि असली इम्यूनिटी केवल शारीरिक नहीं होती है। यह शरीर, मन और आत्मा का संतुलन है जो एक बैलेंस्ड लाइफस्टाइल से मिलता है।
हमारी स्टोरी से रिलेटेड अगर कोई सवाल है, तो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।