Benifits of Walking: सुबह या शाम की सैर के अपने अलग-अलग फायदे हैं। पैदल चलना हेल्थ के लिए बेहद प्रभावी तरीका होता है। चाहे वह सुबह की ताजा हवा में चलना हो या फिर शाम की शांत वेला में टहलना, चलने से हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर सकारात्मक असर पड़ता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अलग-अलग उम्र के लोगों को कितने कदम चलने चाहिए, ताकि आप स्वस्थ रह सके। एक्सपर्ट रमिता कौर के अनुसार, पैदल चलने की लिमिट आपकी उम्र और स्वास्थ्य पर निर्भर करती है कि आपको कितने कदम चलने की जरूरत है। तो चलिए नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ की रिपोर्ट के हिसाब से जानते हैं कि उम्र के अनुसार कितने कदम चलने जरूरी होते हैं।
बच्चों के लिए चलना बहुत जरूरी है क्योंकि इससे उनकी शारीरिक वृद्धि और विकास में मदद मिलती है। बच्चों को रोजाना कम से कम 10,000 से 15,000 कदम चलना चाहिए। इससे उनके शरीर को सक्रिय रखने और मोटापे जैसी समस्याओं से बचने में मदद मिलेगी।
किशोरावस्था में शारीरिक गतिविधि बहुत जरूरी है। किशोरों को रोजाना कम से कम 10,000 से 12,000 कदम चलना चाहिए। इससे उनके शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार होगा और तनाव कम होगा।
इस उम्र में, शरीर ऊर्जा से भरपूर होता है, इसलिए आप तेज गति से चल सकते हैं। प्रतिदिन 10,000-12,000 कदम चलना फायदेमंद हो सकता है। यह हृदय स्वास्थ्य, वजन नियंत्रण और मानसिक स्वास्थ्य के लिए अच्छा है।
इस उम्र में, शरीर में बदलाव आने लगते हैं, इसलिए मध्यम गति से चलना बेहतर होता है। प्रतिदिन 8,000-10,000 कदम चलना फायदेमंद हो सकता है। यह हृदय स्वास्थ्य, हड्डियों की मजबूती और तनाव कम करने में मदद करता है।
इस उम्र में, शरीर कमजोर हो जाता है, इसलिए धीरे-धीरे चलना चाहिए। प्रतिदिन 5,000-7,000 कदम चलना फायदेमंद हो सकता है। यह जोड़ों के दर्द को कम करने, संतुलन बनाए रखने और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करता है।
इसे भी पढ़ें- सुबह 30 मिनट पैदल चलने से मिलते हैं ये गजब के फायदे
इसे भी पढ़ें- रोज कुछ देर टहलना क्यों जरूरी है?
इसे भी पढ़ें- 21 दिनों तक रोजाना वॉक करने से शरीर पर क्या असर होता है?
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।