herzindagi
image

क्या आप जानती हैं रोजाना 5 मिनट अनुलोम-विलोम और कपालभाति करने से क्या होता है?

अनुलोम-विलोम और कपालभाति प्राणायाम सेहत को कई तरह से फायदा पहुंचाते हैं। क्या आप जानती हैं रोजाना 5 मिनट अनुलोम-विलोम और कपालभाति करने से क्या होता है और इसे करने का सही तरीका क्या है, चलिए एक्सपर्ट से जानते हैं।
Editorial
Updated:- 2025-05-01, 08:46 IST

सेहतमंद रहने के लिए, सभी हेल्थ एक्सपर्ट्स सही डाइट के साथ, योग और एक्सरसाइज को रूटीन में शामिल करने की सलाह देते हैं। अक्सर लोग ये सोचकर योग और एक्सरसाइज को अवॉइड कर देते हैं कि ये बहुत मुश्किल है या इसे करने में बहुत टाइम जाएगा। लेकिन, ऐसा बिल्कुल नहीं है। फिजिकल और मेंटल दोनों हेल्थ के लिए योग और प्राणायाम बहुत जरूरी है।अनुलोम-विलोम और कपालभाति प्राणायाम सेहत को कई तरह से फायदा पहुंचाते हैं। क्या आप जानती हैं रोजाना 5 मिनट अनुलोम-विलोम और कपालभाति करने से क्या होता है और इसे करने का सही तरीका क्या है, चलिए एक्सपर्ट से जानते हैं। इस बारे में योगा एक्सपर्ट नताशा कपूर जानकारी दे रही हैं। वह सर्टिफाइड योगा टीचर हैं।

रोजाना 5 मिनट अनुलोम-विलोम और कपालभाति करने से क्या होता है?

anulom vilom for stress

  • रोजाना 5 मिनट अनुलोम-विलोम और कपालभाति करने से दिमाग शांत होता है। इससे स्ट्रेस दूर होता है और मेंटल हेल्थ अच्छी रहती है।
  • इससे डाइजेशन दुरुस्त होता है। जिन लोगों का पाचन खराब रहता है, उन्हें रोजाना 5 मिनट अनुलोम-विलोम और कपालभाति जरूर करना चाहिए।
  • कपालभाति प्राणायाम से एसिडिटी, गैस और कब्ज दूर होती है और हाजमा दुरुस्त रहता है।
  • इससे एकाग्रता और मेमोरी में सुधार होता है और एंग्जायटी से राहत मिलती है।
  • रोजाना 5 मिनट अनुलोम-विलोम करने से बीपी भी कंट्रोल होता है। अगर आपका बीपी हाई रहता है, तो आपको कपालभाति के बाद अनुलोम-विलोम जरूर करना चाहिए।
  • कपालभाति प्राणायाम करने से पेट की चर्बी भी कम होती है।
  • रोजाना 5 मिनट कपालभाति और अनुलोम-विलोम करने से शरीर से टॉक्सिन्स को निकालने में मदद मिलती है और चेहरे पर निखार आता है। इससे वजन भी कम होता है।
  • अगर आपको नींद अच्छे से नहीं आती है, हमेशा शरीर में थकान बनी रहती है और दिमाग भी शांत नहीं रहता है, तो 5 मिनट इन दोनों प्राणायामों को जरूर करें।
  • रोजाना 5 मिनट कपालभाति और अनुलोम-विलोम करने से, शरीर में एनर्जी आती है और फेफड़ों की हेल्थ और हार्ट हेल्थ में सुधार होता है।

अनुलोम-विलोम करने का सही तरीका

how to do anulom vilom correctly

  • इस प्राणायाम को करने के लिए आपको किसी शांत जगह पर बैठना है।
  • योगा मैट बिछाकर जमीन पर बैठकर या बिस्तर पर बैठकर भी आप इसे कर सकती हैं।
  • आपको सुखासन या पद्मासन में बैठकर इसे करना है।
  • इसे करना बहुत आसान है।
  • सबसे पहले आपको अपने दाएं नथुने पर दाएं हाथ का अंगूठा रखना है।
  • इसके बाद आपको दूसरे नथुने यानी बाएं नथुने से सांस को अंदर की तरफ खींचना है।
  • सांस अंदर खीचते ही इस नथुने को बंद कर दें और दाहिने नथुने से अंगूठा हटाकर सांस छोड़ें।
  • अब दाएं नथुने से ही सांस को अंदर की तरफ खींचे।
  • इसे आपको बाएं नथुने से बाहर निकालना है।
  • इस तरह इस प्रोसेस को दोहराएं।
  • याद रखें कि आप जिस नथुने से सांस छोड़े, दोबारा आपको उसी से सांस लेनी है।

यह विडियो भी देखें

यह भी पढ़ें- क्या आप जानती हैं रोजाना 5 मिनट मलासन में चलने से क्या होता है?

कपालभाति करने का सही तरीका

kapalbhati for stress

  • इस प्राणायाम को करने के लिए आपको सुखासन में बैठना है।
  • अपनी रीढ़ की हड्डी को एकदम सीधी रखें।
  • पेट को ढीला छोड़ दें।
  • अब आपको तेजी से सांस बाहर छोड़नी है।
  • ऐसा करते हुए आपका पेट अंदर की तरफ खिचना चाहिए और आपको पेट पर दबाव महसूस होना चाहिए।
  • इसे कुछ देर तक दोहराएं।

 

यह भी पढ़ें- क्या आप जानती हैं रोज 5 मिनट प्लैंक एक्सरसाइज करने से क्या होता है?

 

 

रोजाना 5 मिनट अनुलोम-विलोम और कपालभाति करने से आपको ये फायदे मिल सकते हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।