डाइट पर ध्यान देने के अलावा, एक्सरसाइज उन महिलाओं के लिए सबसे अच्छे तरीकों में से एक है जो अतिरिक्त वजन को कम करने की कोशिश कर रही हैं। यह कैलोरी बर्न करता है और यह वजन घटाने में अहम भूमिका निभाता है।
वजन कम करने में आपकी मदद करने के अलावा, एक्सरसाइज को कई अन्य लाभों से जोड़ा गया है, जिसमें बेहतर मूड, मजबूत हड्डियां और कई पुरानी बीमारियों का कम जोखिम शामिल है।
जी हां, संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए एक्सरसाइज जरूरी है। अच्छे स्वास्थ्य और वजन घटाने का परस्पर संबंध है। लेकिन जब आप अपना वजन कम करने की कोशिश कर रही हों तो यह और भी महत्वपूर्ण हो जाता है। यदि आप जिम के बिना अपना वजन कम करने का लक्ष्य रखते हैं तो आप घर पर की जाने वाली बेस्ट एक्सरसाइज पर भरोसा कर सकती हैं।
View this post on Instagram
इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसी एक्सरसाइज के बारे में बता रहे हैं जो उन महिलाओं के लिए बेहद मददगार है जिनके पास जिम जाने का समय नहीं होता है। इन एक्सरसाइज की सबसे अच्छी बात यह है कि इसे हर उम्र की महिला आसानी से कहीं भी और कभी भी कर सकती हैं। इन एक्सरसाइज की जानकारी हमें सेलिब्रिटी फिटनेस ट्रेनर यास्मीन के इंस्टाग्राम को देखने के बाद मिली है।
इसे जरूर पढ़ें:महिलाएं रोजाना ये 4 एक्सरसाइज करेंगी तो वेट और पेट दोनों होगा कम
एक्सरसाइज का वीडियो शेयर करते हुए यास्मीन ने कैप्शन में लिखा, 'छुट्टी पर झल्लाहट न करें, चलो पसीने से तरबतर हो जाते हैं। यह वर्कआउट कहीं भी, कभी भी की जा सकती है चाहे आप बिगनर, इंटरमीडिएट या एडवांस हों, मैंने आपको कवर कर लिया है। सबसे बेस्ट? इन अभ्यासों को करने के लिए आपको किसी उपकरण की आवश्यकता नहीं है। बिगनर्स- 30 सेकंड एक्सरसाइज - 30 सेकंड एक्टिव रेस्ट, इंटरमीडिएट - 40 सेकंड ऑन - 20 सेकंड एक्टिव रेस्ट, एडवांस - 50 सेकंड ऑन- 10 सेकंड एक्टिव रेस्ट।'
रिवर्स लंजेस एड किक (Reverse Lunge & Kick)
- इसे करने के लिए पीठ को सीधा करके खड़ी हो जाएं।
- लंजेस को पूरा करने के लिए एक पैर के साथ वापस कदम रखें।
- प्रारंभिक स्थिति में वापस आएं, पैर को मोड़ें।
- एक किक को पूरा करें और प्रारंभिक स्थिति में लौट आएं।
- पुरानी पोजीशन में आ जाएं।
प्लैंक टू टी (Plank to T)
- इसे करने के लिए सबसे पहले हाथों और पैरों के बल जमीन पर आ जाएं।
- फिर साइड प्लैंक पोजीशन में आएं।
- बाएं हाथ को छत की ओर उठाएं, जिससे T बन जाए।
- आपको कंधों से एड़ी तक एक सीधी, तिरछी रेखा बनानी चाहिए।
- 30 से 60 सेकंड के लिए रुकें, फिर साइड स्विच करें।
क्रिस क्रॉस जैक्स (Criss Cross Jacks)
- इस एक्सरसाइज को करने के लिए अपने पैरों में थोड़ा गैप रखकर सीधी खड़ी हो जाएं।
- अपनी बाजुओं को ऊपर करके साइड्स में फैला लें।
- अब जंप करते हुए खुद को क्रिस क्रॉस पोजीशन में लाएं।
- जंप करते हुए एक साथ अपनी बाजुओं और दोनों पैरों को क्रॉस करें।
- इसे कम से कम 10-15 बार दोहराने के बाद पहली पोजीशन में लौट आएं।
- इसके 10-10 मिनट के 3 सेट्स करें।
क्रैब टू किक (Crab to Kick)
- इसे करने के लिए मैट पर बैठ जाएं।
- हाथों को पीछे की ओर रखें और घुटनों को मोड़ लें।
- फिर हिप्स को ऊपर की ओर उठाएं और अपने दाएं पैर से किक करें।
- पैरों को स्विच करें और उसी प्रक्रिया को दोहराएं।
- एक सेट पूरा होने तक इसे फिर दूसरी तरफ से दोहराएं।
Recommended Video
पॉप स्कावट्स (Pop Squat)
- इसे करने के लिए मैट पर सीधी खड़ी हो जाएं।
- फिर स्कावट्स करें और इसके बाद जंप करें।
- ऐसा ही दूसरी साइड से स्विच करके करें।
- इस प्रक्रिया को कई बार दोहराएं।
आप भी इन एक्सरसाइज को करके अपना वजन तेजी से कम कर सकती हैं। फिटनेस से जुड़ी ऐसी ही और जानकारी पाने के लिए हरजिंदगी से जुड़ी रहें।
Article & Image Credit: Instagram (@Yasmin Karachiwala)
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।