फिट महिलाएं बढ़ते वजन को कम कर इस तरह रहती हैं हिट

वेट लॉस के लिए एक्सरसाइज, डाइट प्लान, डाइटिंग, जिम और लौ कैलोरी फूड लेने तक ना जानें आप क्या-क्या नहीं करती। लेकिन कई बार इतनी कोशिशों के बावजूद वेट लॉस नहीं होता है। ऐसा कुछ गलतियों के कारण होता है। लेकिन कुछ महिलाएं ऐसी भी होती हैं जिनका वेट ना केवल आसानी से कम हो जाता है बल्कि वह हेल्दी भी रहती हैं। जी हां कुछ हेल्थ के प्रति सचेत महिलाएं हेल्दी डाइट का पालन करने के साथ-साथ सही तरीके से एक्सरसाइज भी करती हैं और साथ ही कुछ ऐसी चीजों को खाने से बचती हैं जिनसे उनके वेट बढ़ने का डर रहता है। आइए जानें ऐसी महिलाएं वेट लॉस करने के लिए क्या-क्या करती हैं।
रेगुलर एक्सरसाइज
रेगुलर एक्सहरसाइज करने से ना सिर्फ वेट लॉस करने में हेल्प मिलती है बल्कि ये आपको हेल्दी भी रखता है। जी हां एक्सारसाइज से मेटाबॉलिक रेट बढ़ता है जिससे वेट लॉस होता है और फैट बर्न में हेल्प मिलती है।
Read more: सिर्फ आधे घंटे की एक्सरसाइज से एक साथ बर्न कीजिए पूरी बॉडी का फैट
तनाव से दूरी
क्या आप जानती हैं कि सिर्फ खाने से ही नहीं बल्कि कॉर्टिसोल नामक हॉर्मोन से भी आपका वेट बढ़ता है और यह हॉर्मोन तनाव लेने पर अधिक एक्टिव हो जाता है। ऐसे में तनाव लेने से बचना जरूरी होता है ताकि आपका वजन कंट्रोल रहे। फिट रहने वाली महिलाएं इन बातों का ध्यान रखते हैं।
भरपूर पानी
रोजाना खूब सारा पानी पीना हेल्थ के लिए अच्छा माना जाता है साथ ही ये वेट लॉस में भी हेल्प करता है। क्योंकि पानी पीने से बॉडी अच्छे से डिटॉक्स हो जाती है और साथ ही यह मेटाबॉलिक रेट को भी बूस्ट करता है जिससे वेट लॉस होता है।
हेल्दी डाइट
डाइटिंग नहीं करने का ये मतलब नहीं होता है कि आप किसी भी चीज को खा लें। लेकिन फिट महिलाओं का वेट कंट्रोल में रहता हैं क्योंकि वह ऑयली फूड्स खाने से बचती हैं और साथ ही पेट भरा होने पर और खाने की इच्छा नहीं रखती हैं।
Read more: Housewives को मिलेगी राहत, अब वेट लॉस के लिए नहीं जाना पड़ेगा जिम
भरपूर नींद
अच्छी डाइट और एक्सरसाइज के साथ अच्छी नींद लेना भी जरूरी होता है। नींद पूरी ना होने पर तनाव बढ़ाने वाले हार्मोन्स रिलीज होते हैं जो आपको खाने के लिए प्रेरित करते है जिससे पेट की चर्बी भी बढ़ती है। रात में 6 से 7 घंटे सोने वाले महिलाओं में पेट का फैट कम होता है। और यह सभी चीजें फिट महिलाएं जानती हैं इसलिए भरपूर नींद लेती हैं।
फिट महिलाएं अपने बढ़ते वेट को कम करने के लिए नॉर्मल महिलाओं से ज्यादा एक्टिव होती है। इस तरह अच्छी डाइट, एकसरसाइज और तनाव से दूर रहकर वह आसानी और तेजी से अपना वजन कम कर लेती हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।