प्रेग्नेंसी में शरीर में कई तरह के बदलाव आते हैं। जैसे, मोटापा, उल्टियां, पैरों में सूजन। इनमें से एक सबसे आम समस्या है, पीठ में दर्द होना। जैसे-जैसे गर्भ बढ़ता है, पेट का भार रीढञ की हड्डियों पर पड़ता है, जिससे निचले हिस्से में खिंचाव और दर्द महसूस होता है। अमूमन हर महिला को इस परेशानी का सामना करना पड़ता है। खासकर जिसका वजन ज्यादा होता है।
अगर आप भी प्रेग्नेंसी में इस तरह की परेशानी का सामना कर रही हैं, तो हम आपको एक आसान सा योगासन बता रहे हैं, जो आपकी मदद कर सकता है। इस बारे में योगा एक्सपर्ट नूपुर रोहातगी ने जानकारी साझा की है। चलिए जानते हैं कौन सा योगासन करने से प्रेग्नेंसी में पीठ दर्द में आराम मिल सकता है।
प्रेग्नेंसी में बैक पेन दूर करने के लिए क्या करें
View this post on Instagram
एक्सपर्ट ने एक वीडियो साझा करके बताया है कि प्रेग्नेंसी में बैकपेन को कम करने के लिए त्रिकोणासन करना चाहिए, यानी ट्रायंगल पोज। इसमें आपके शरीर को ट्रायंगल पोज बनाना पड़ता है। इससे शरीर स्ट्रेच होता है। बैलेंस बेहतर रहता है और रीढ़ की हड्डियों में लचीलापन आता है।
त्रिकोणासन के फायदे
त्रिकोणासन करने से कमर रीढ़ और पैर की मांसपेशियों में खिंचाव होता है, जिससे दर्द और अकड़न कम होती है।
यह शरीर को एक्टिव बनाए रखता है, जिससे थकान कम होती है।
इससे दिमाग भी शांत रहता है और तनाव भी कम होता है, जो प्रेगनेंसी में बेहद जरूरी है।
कैसे करें त्रिकोणासन?
- सबसे पहले सीधी खड़े हो जाएं।
- पैरों के बीच दो या तीन फीट की दूरी रखें।
- दाहिने पैर को बाहर की ओर मोड़ें और बाएं पैर को थोड़ा अंदर।
- दोनों हाथ कंधे के समांतर में फैलाएं।
- सांस छोड़ते हुए शरीर को दाहिनी और झुकाएं और दाहिनी हाथ को पैर के पास रखें।
- बाए हाथ ऊपर की ओर रखें।
- 5 सेकंड रुकें और फिर धीरे-धीरे सामान्य स्थिति में लौट जाएं।
- अब यही प्रक्रिया दूसरी तरफ दोहराएं
नोट-किसी भी एक्सरसाइज की शुरुआत करने से पहले हमेशा अपनी गायनेकोलॉजिस्ट से सलाह लें। अगर आप पहले से एक्सरसाइज कर रही हैं, तो यह आमतौर पर सुरक्षित होता है, लेकिन फिर भी डॉक्टर से परामर्श करना जरूरी है।
यह भी पढ़ें-रोजाना पद्मासन करने से दूर रहेंगे कई रोग, एक्सपर्ट से जानें फायदे और करने का सही तरीका
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों