शिल्पा शेट्टी 90 दशक की सुपरहिट एक्ट्रेस में से एक हैं। वह एक्टिंग के साथ-साथ फिटनेस के लिए भी अपनी पहचान बना चुकी हैं। 8 जून को शिल्पा अपना 48वां बर्थडे सेलिब्रेट करेंगी। लेकिन कोई भी उन्हें देखकर असली उम्र का अंदाजा नहीं लगा सकता है। इसका पूरा श्रेय उनके फिटनेस रूटीन को जाता है। वह खुद को फिट रखने के लिए रोजाना योग करती हैं।
योग से शरीर को कई फायदे होते हैं। रोजाना योग करने से शरीर में फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ती है, ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, वजन कम होता है, दर्द से छुटकारा मिलता है, चेहरा ग्लोइंग दिखता है, बालों में मजबूती आती है और आप बढ़ती उम्र में भी फिट दिखाई देती हैं। अगर आप भी रोजाना योगासन करना चाहती हैं, लेकिन आपको समझ नहीं आ रहा है कि कौन-सा योगासन करें? तो शिल्पा शेट्टी की तरह अपने रूटीन में इस स्पेशल योगासन को शामिल करें।
शिल्पा ने प्रसारित पादोत्तानासन करते हुए इंस्टाग्राम से एक वीडियो शेयर किया है। इसके कैप्शन में लिखा, ''प्रसारित पादोत्तानासन करने से हैमस्ट्रिंग (घुटने के पीछे का हिस्सा), ग्लूट्स (हिप्स के नीचे का हिस्सा) और पीठ के निचले हिस्से में स्ट्रेच आता है। इससे हिप-जॉइंट की फ्लेक्सिबिलिटी में भी सुधार होता है। सुबह के समय स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज करने से आपको पूरा दिन फ्रेश महसूस होता है। हालांकि, स्लिप-डिस्क, हाई ब्लड प्रेशर, वर्टिगो और माइग्रेन से परेशान महिलाओं को इस आसन को करने से बचना चाहिए।''
View this post on Instagram
प्रसारित पादोत्तानासन को वाइड लेग स्टैंडिंग फॉरवर्ड बेंड के नाम से भी जाना जाता है। प्रसारित पादोत्तानासन संस्कृत के चार शब्दों प्रसारित, पाद, उत्तान और आसन से मिलकर बना है। प्रसारित का अर्थ 'फैलाना', पाथ का 'पैर', उत्तान का आगे 'झुकना' और आसन का अर्थ 'पोश्चर' है। यह शारीरिक और मानसिक समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।
यह विडियो भी देखें
इसे जरूर पढ़ें:शिल्पा शेट्टी की तरह मॉर्निंग रूटीन में ये स्पेशल योग करें, दिखेंगी एकदम टोंड
इसे करने के फायदों के बारे में हमें अक्षर योग संस्थान के योग और आध्यात्मिक गुरु हिमालयन सिद्ध अक्षर बता रहे हैं-
इसे जरूर पढ़ें:महिलाओं की रिप्रोडक्टिव हेल्थ को दुरुस्त रखते हैं ये योग
योग की शुरुआत करने वाली महिलाओं को इसे करने में परेशानी हो सकती है। बैलेंस बिगड़ने से चोट भी लग सकती है। इसलिए इसे किसी योग एक्सपर्ट की निगरानी में ही करें।
आप भी इस योगासन को करके बढ़ती उम्र में शिल्पा की तरह फिट और यंग दिख सकती हैं। अगर आपको भी योग से जुड़ी कोई जानकारी चाहिए, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Shutterstock & Instagram
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।