Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:48 AM IST

जानिए प्रियंका चोपड़ा को जिम करने के लिए किसने दिया चैलेंज

क्‍वांटिको स्‍टार प्रियंका चोपड़ा को फिर से जिम जाने के लिए किसने प्रेरित किया, यह जानने के लिए हमारा यह आर्टिकल जरूर पढ़े।
Updated:- 2018-05-31, 15:13 IST
priyanka chopra fitness health main

केंद्रीय खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ फिटनेस के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए ट्विटर पर मुहिम चला रहे हैं। उन्होंने 22 मई को ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया था। इसमें वे अपने ऑफिस में पुशअप्स लगाते नजर आ रहे थे। इसे 'महान पहल' के रूप में पेश करते हुए, ग्‍लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने वायरल फिटनेस चुनौती 'HumFitTohIndiaFit'की सराहना की। 'क्वांटिको' स्टार ने कहा कि केंद्रीय खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर द्वारा शुरू किए गए इस चैलेंज ने उन्हें जिम वापस जाने के लिए प्रेरित किया है।

हमें याद दिलाने के लिए शुक्रिया @Ra_THORe, हम सभी को एक हेल्‍दी लाइफस्‍टाइल जीने की जरूरत है। #HumFitTohIndiaFit एक महान अंतर्दृष्टि है और यह मुझे जिम में वापस आने के लिए प्रेरित कर रहा है। #AustinCagley @breebranks क्‍या आप सुन रहे हैं?" प्रियंका ने ये ट्वीट किया।

Read more: क्‍या आप भी अनुष्‍का का चैलेंज लेने के लिए है तैयार #HumFitTohIndiaFit

पुशअप्‍स करते हुए दिखें

जी हां 22 मई केंद्रीय खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने अपने देश के लोगों को एक फिटर लाइफस्‍टाइल अपनाने के लिए आग्रह किया। इसके लिए उन्‍होंने ट्विटर अकाउंट पर अपने फिटनेस करते हुए फोटो और वीडियो पोस्‍ट किए। अपने ट्वीट के साथ, राठौर ने खुद का एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें उन्‍हें ना केवल पुशअप्‍स करते हुए देखा जा सकता है बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जोर देते फिटनेस के महत्व के बारे में बोलते हुए देखा जा सकता था।

ज्‍यादातर सेलिब्रिटी ने किया चैलेंज स्‍वीकार

फिट रहने के लिए आप कितनी कोशिशे करते हैं, खासतौर पर सेलिब्रिटी तो फिट रहने के लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। और किसी भी चैलेंज को लेने के लिए तैयार रहते हैं। इसलिए ज्‍यादातर सेलिब्रिटी ने #HumFitTohIndiaFit की चुनौती को स्‍वीकार किया। तब से, मेगास्टार अमिताभ बच्चन, प्रधान मंत्री मोदी, ऋतिक रोशन, अनुष्का शर्मा, गृह राज्य मंत्री किरेन रिजिजू और केंद्रीय वित्त मंत्री पियुष गोयल ने चुनौती ली और कारणों का समर्थन करने वाले संदेश और वीडियो पोस्ट किए।

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।