आजकल मोटापे की समस्या बढ़ती जा रही है खासतौर पर महिलाएं मोटापे का शिकार हो रही हैं। हालांकि, एक उम्र के बाद मोटापा बढ़ने लगता है लेकिन समस्या तब होती है जब महिलाएं कम उम्र में ही मोटापे का शिकार हो जाती हैं और उनका प्लस साइज हो जाता है। इसलिए महिलाएं खुद को मेंटेन करने के लिए एक डाइट प्लान करती हैं और अपनी कमर, जांघों को के फैट को कम करने के लिए नियमित तौर पर वर्कआउट करती हैं।
हालांकि, महिलाओं कमर को पतला करने वाले योग आसानी से मिल जाते हैं लेकिन जांघों को कम करने के लिए एक्सरसाइज नहीं मिलती हैं। अगर आप भी अपनी जांघों की चर्बी को कम करना चाहती हैं, तो आप एक्सपर्ट डॉक्टर हितेश खुराना द्वारा बताए गए वर्कआउट अपने रूटीन में शामिल कर सकती हैं।
स्टमक क्रंचेस (Stomach Crunches Exercise)
अगर आप अपनी जांघों की चर्बी को कम करने के लिए आसान वर्कआउट तलाश रही हैं, तो आप स्टमक क्रंचेस को कर सकती हैं। बता दें कि इस वर्कआउट को करना न सिर्फ आसान है बल्कि आप कुछ ही दिनों में अपनी जांघों को कम कर सकती हैं। साथ ही, एक्सपर्ट कहते हैं कि इसे करने से आपके एब्स भी मजबूत होते हैं।
कैसे करें-
- इसे करने के लिए आपको सबसे पहले पीठ के बल लेटना होगा।
- फिर इसके बाद आपको दोनों घुटनों को मोड़ना होगा और अपने दोनों हाथ कान के पीछे रखना होगा।
- इसके बाद आपको अपने कंधों को फर्श से लगभग 3 से 4 इंच तक उठाना होगा।
- आप इसे 3 से 4 बार कर सकती हैं वर्ना आप इसे बाल की सहायता से कर सकती हैं।
लेग इन एंड लेग आउट वर्कआउट (Leg In And Leg Out Exercise)
आप जांघों के फैट को कम करने के लिए इस आसान वर्कआउट को सुबह या फिर शाम कर सकती हैं। क्योंकि इसे करने से न सिर्फ आपके जाघों की चर्बी कम होगी बल्कि आपको अन्य स्वास्थ्य लाभ भी मिलेंगे जैसे-ये वर्कआउट हैमस्ट्रिंग, अपर एब्स, लोअर एब्स, ग्लूट्स आदि के लिए भी फायदेमंद हैं।
कैसे करें-
- इसे करने के लिए आपको सबसे पहले अपने हाथों को सिर के पीछे रख लें और लेट जाएं। (पेट की जिद्दी चर्बी कम करने के तरीके)
- फिर इसके बाद आप अपने दोनों पैरों को फर्श रखें और अपने शरीर को थोड़ा पीछे की ओर करें।
- फिर अपने शरीर को अपने घुटनों के करीब लेकर जाएं और वापस सामान्य हो जाएं।
- आप इसे लगभग 10 बार करें और धीरे-धीरे संख्या को बढ़ा दें।
साइट लेग वर्कआउट-
आप जांघों को कम करने के लिए साइट लेग वर्कआउट कर सकती हैं। इसे करना बहुत ही आसान है और आप इसे आसानी से कहीं भी कर सकती हैं। बता दें कि ये एक्सरसाइज जांघों की चर्बी कम करने के लिए कमर की चर्बी को कम करती है, इसे आप इन आसान स्टेप्स के कर सकती हैं।
कैसे करें-
- इसे करने के लिए सबसे पहले आपको मैट पर लेटना होगा।
- फिर इसके बाद साइट की तरफ करवट लेनी होगी और अपने दोनों पैरों को एक-दूसरे के ऊपर रखना होगा।
- इसके बाद, आपको अपने लेग को साइट से ऊपर- नीचे करना होगा।
- आप इस प्रक्रिया को कई बार दोहरा सकती हैं।
नोट-अगर आपको कोई भी शारीरिक समस्या है, तो आप इसे करने से पहले किसी एक्सपर्ट से सलाह ले सकते हैं। साथ ही, इस योग के फायदे भी आपके शारीरिक स्वास्थ्य पर निर्भर करते हैं।
इस तरह आप घर पर जांघों के फैट को कम कर सकती हैं। अगर आपको ये लेख पसंद आया हो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। साथ ही जुड़ी रहें हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- (@Freepik and Shutterstock)
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।