herzindagi
What is the best exercise for anti aging

उम्र से कम दिखने में मदद करेंगी ये 2 फेशियल एक्सरसाइज, रोजाना 10 मिनट करें

उम्र से कम दिखने में सही डाइट और स्किन केयर रूटीन के अलावा फेशियल एक्सरसाइज भी मदद कर सकती हैं। एक्सपर्ट की बताई एक्सरसाइज, फाइन लाइन्स और झुर्रियों को कम कर सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2024-06-26, 18:44 IST

यूं तो बढ़ती उम्र को नहीं रोका जा सकता है। बढ़ती उम्र का असर, हमारी स्किन, शरीर के फंक्शन्स और चेहरे पर भी होता है। उम्र बढ़ने के साइन्स चेहरे पर साफ नजर आने लगते हैं। हालांकि, कुछ लोग अपनी उम्र से काफी कम नजर आते हैं। वहीं, कुछ लोग उम्र से अधिक दिखते हैं। इसके पीछे स्किन केयर, खान-पान और भी कई चीजें हो सकती हैं। गलत स्किन केयर, हार्मोनल इंबैलेंस, तनाव और शरीर में विटामिन्स व मिनरल्स की कमी का असर स्किन पर भी देखने को मिलता है। एजिंग के प्रोसेस को रोका नहीं जा सकता है। लेकिन, कई फेशियल एक्सरसाइज ऐसी हैं, जो चेहरे पर एजिंग के साइन्स को कम करने में मदद कर सकती हैं। यहां हम आपको 2 ऐसी ही फेशियल एक्सरसाइज के बारे में बता रहे हैं। इस बारे में योगा एक्सपर्ट नताशा कपूर जानकारी दे रही हैं। वह सर्टिफाइड योगा टीचर हैं।

आइब्रो लिफ्टर एक्सरसाइज (Eyebrow Lifter Exercise)

eyebrow lifting

  • इस एक्सरसाइज को करने के लिए किसी जगह पर आराम से बैठ जाएं।
  • अब दोनों आईब्रो के नीचे 3 उंगलियां रखें।
  • अब आप आंखों को खोलने की कोशिश करें।
  • इसके साथ ही आपको आईब्रो को ऊपर की तरफ खींचना है।
  • ऐसा करते समय आईबॉल्स को भी ऊपर की तरफ रखने की कोशिश करें।
  • इसे करते वक्त आपको आंखों पर ज्यादा प्रेशर नहीं डालना है।
  • इसे आपको कुछ सेकेंड्स के लिए करना है और फिर नॉर्मल हो जाना है।
  • इससे आंखों के आस-पास झूलती हुई त्वचा ठीक हो पाती है।
  • इससे चेहरा शेप में आता है और आइब्रो की शेप भी सही होती है।

फॉरहेड टैपिंग एक्सरसाइज (Forhead Tapping Exercise)

tapping exercise to reduce wrnikles

  • यह एक्सरसाइज भी एजिंग के साइन्स को कम करने में कारगर है। 
  • इससे स्किन मे ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और खोई हुई चमक वापस आती है।
  • इसके लिए आपको अपनी इंडेक्स फिंगर और मिडिल फिंगर का इस्तेमाल करना है।
  • इन दोनों उंगलियों से अपनी आईब्रो के बीच में टैप करें और टैप करते हुए माथे के बीच में जाएं।
  • इसके बाद हेयरलाइन को टैप करें और फिर नीचे की तरफ आ जाएं।
  • इसके बाद आंखों के इर्द-गिर्द टैप करें।
  • इसके बाद आपको दोनों उंगलियों से अपने होंठों और चीक्स को टैप करना है।
  • इस प्रोसेस को फिर 30 सेकेंड बाद दोहराएं।
  • इससे चेहरे की मांसपेशियों में खून का संचार बढ़ता है।
  • अगर आपकी स्किन पर एजिंग के साइन्स नजर आने लगे हैं, तो यह एक्सरसाइज इन्हें कम करने में मदद कर सकती है।
  • इससे चेहरे में कसावट आती है। 

 

यह भी पढ़ें- उम्र से कम आएंगी नजर, रोज करें ये फेशियल एक्सरसाइज

उम्र से कम दिखने में ये फेशियल एक्सरसाइज आपकी मदद कर सकती हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik, Shutterstock

 

यह भी पढ़ें- मोटे-लटके हुए गाल और डबल चिन होगी कम, रोज करें ये 2 फेशियल एक्सरसाइज

 

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।